GENERAL HINDI(सामान्य हिन्दी)-Ekarthak Shabd (एकार्थक शब्द)

एकार्थक (सामान
अर्थ) प्रतीत होने वाले शब्दों को एकार्थक शब्द कहते हैं |

Example :
#
शब्द
अर्थ
1
अपराध
सामाजिक एवं
सरकारी कानून का उल्लंघन।
पाप
नैतिक एवं
धार्मिक नियमों को तोड़ना।
2
अमूल्य
जो चीज मूल्य
देकर भी प्राप्त न हो सके।
बहुमूल्य
जिस चीज का बहुत
मूल्य देना पड़ा।
3
अस्त्र
जो हथियार हाथ
से फेंककर चलाया जाए। जैसे-बाण।
शस्त्र
जो हथियार हाथ
में पकड़े-पकड़े चलाया जाए। जैसे-कृपाण।
4
आज्ञा
बड़ों का छोटों
को कुछ करने के लिए आदेश।
अनुमति
प्रार्थना करने
पर बड़ों द्वारा दी गई सहमति।
5
मंत्रणा
गोपनीय रूप से
परामर्श करना।
परामर्श
पूर्णतया किसी
विषय पर विचार-विमर्श कर मत प्रकट करना।
6
स्वागत
किसी के आगमन पर
सम्मान।
अभिनंदन
अपने से बड़ों
का विधिवत सम्मान।
7
अहंकार
अपने गुणों पर
घमंड करना।
अभिमान
अपने को बड़ा और
दूसरे को छोटा समझना।
दंभ
अयोग्य होते हुए
भी अभिमान करना।
8
महिला
कुलीन घराने की
स्त्री।
पत्नी
अपनी विवाहित
स्त्री।
स्त्री
नारी जाति की
बोधक।
9
अलौकिक
जो इस जगत में
कठिनाई से प्राप्त हो। लोकोत्तर।
अस्वाभाविक
जो मानव स्वभाव
के विपरीत हो।
असाधारण
सांसारिक होकर
भी अधिकता से न मिले। विशेष।
10
आनंद
खुशी का स्थायी
और गंभीर भाव।
आह्लाद
क्षणिक एवं
तीव्र आनंद।
उल्लास
सुख-प्राप्ति की
अल्पकालिक क्रिया, उमंग।
प्रसन्नता
साधारण आनंद का
भाव।
11
ईर्ष्या
दूसरे की उन्नति
को सहन न कर सकना।
डाह
ईर्ष्यायुक्त
जलन।
द्वेष
शत्रुता का भाव।
स्पर्धा
दूसरों की
उन्नति देखकर स्वयं उन्नति करने का प्रयास करना।
12
अनुनय
किसी बात पर
सहमत होने की प्रार्थना।
विनय
अनुशासन एवं
शिष्टतापूर्ण निवेदन।
आवेदन
योग्यतानुसार
किसी पद के लिए कथन द्वारा प्रस्तुत होना।
प्रार्थना
किसी
कार्य-सिद्धि के लिए विनम्रतापूर्ण कथन।
13
इच्छा
किसी वस्तु को
चाहना।
उत्कंठा
प्रतीक्षायुक्त
प्राप्ति की तीव्र इच्छा।
आशा
प्राप्ति की
संभावना के साथ इच्छा का समन्वय।
स्पृहा
उत्कृष्ट इच्छा।
14
सुंदर
आकर्षक वस्तु।
चारु
पवित्र और सुंदर
वस्तु।
रुचिर
सुरुचि जाग्रत
करने वाली सुंदर वस्तु।
मनोहर
मन को लुभाने
वाली वस्तु।
15
मित्र
समवयस्क, जो अपने प्रति प्यार रखता हो।
सखा
साथ रहने वाला
समवयस्क।
सगा
आत्मीयता रखने
वाला।
सुहृदय
सुंदर हृदय वाला, जिसका व्यवहार अच्छा हो।
16
अंतःकरण
मन, चित्त, बुद्धि, और अहंकार की समष्टि।
चित्त
स्मृति, विस्मृति, स्वप्न आदि गुणधारी चित्त।
मन
सुख-दुख की
अनुभूति करने वाला।
17
नमस्ते
समान अवस्था
वालो को अभिवादन।
नमस्कार
समान अवस्था
वालों को अभिवादन।
प्रणाम
अपने से बड़ों
को अभिवादन।
अभिवादन
सम्माननीय
व्यक्ति को हाथ जोड़ना।
18
अनुज
छोटा भाई।
अग्रज
बड़ा भाई।
भाई
छोटे-बड़े दोनों
के लिए।

TO DOWNLOAD PDF CLICK HERE

Related Posts

Rajasthan Junior Accountant Syllabus In Hindi 2025 Pdf

Rajasthan Junior Accountant Syllabus In Hindi 2025 Pdf

Rajasthan PTI Syllabus In Hindi 2025 PDF

Rajasthan PTI Syllabus In Hindi 2025 PDF

RPSC 2nd Grade Science Syllabus In Hindi 2025 Pdf

RPSC 2nd Grade Science Syllabus In Hindi 2025 Pdf

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Popular Job Posts