RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान जेईएन भर्ती के 1909 पदों का संशोधित नोटिफिकेशन, आवेदन 18 नवंबर से

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। संशोधित विज्ञापन के अनुसार भर्ती में पदों की संख्या 874 से बढ़कर 1909 हो गई है। इसमें राजस्थान सरकार के छह विभागों और संस्थाओं के कनिष्ठ अभियंता पद शामिल हैं।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक भरे जा सकेंगे। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से Recruitment Portal पर आवेदन कर सकेंगे।

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थियों को विभागों की प्राथमिकता में निःशुल्क बदलाव का अवसर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 से 5 फरवरी 2027 तक प्रस्तावित है।

RSSB JE Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
भर्ती का नामकनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या10/2026
पद का नामकनिष्ठ अभियंता / Junior Engineer
कुल पद1909
गैर अनुसूचित क्षेत्र के पद1814
अनुसूचित क्षेत्र के पद95
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
प्रस्तावित परीक्षा तिथि3 से 5 फरवरी 2027
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-10

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 का संशोधित नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कुल 874 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए 16 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

अब राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के 41 पद, स्वायत्त शासन विभाग के 150 पद और नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के 770 पद भर्ती में शामिल किए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संशोधित अर्थना प्राप्त हुई है।

इन परिवर्तनों के बाद भर्ती में कुल 1909 पद निर्धारित किए गए हैं और नए अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
आवेदन एवं पंजीयन शुल्क की अंतिम समय सीमा17 दिसंबर 2026, रात 11:59 बजे तक
पुराने आवेदकों की विभागीय प्राथमिकता में निःशुल्क संशोधन22 से 31 दिसंबर 2026
प्रस्तावित भर्ती परीक्षा3 से 5 फरवरी 2027
प्रवेश पत्रसूचना अलग से जारी होगी

परीक्षा की तिथियां प्रस्तावित हैं। इनमें परिवर्तन करने का अधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित है।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 में विभागवार पद

विभागपद एवं संवर्गपदों की संख्या
सार्वजनिक निर्माण विभागसिविल डिग्रीधारक351
सार्वजनिक निर्माण विभागसिविल डिप्लोमाधारक42
सार्वजनिक निर्माण विभागविद्युत डिग्रीधारक10
जल संसाधन विभागसिविल डिग्रीधारक72
जल संसाधन विभागसिविल डिप्लोमाधारक179
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागसिविल डिग्रीधारक50
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागसिविल डिप्लोमाधारक196
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागयांत्रिक/विद्युत डिप्लोमाधारक48
नगरीय विकास एवं आवासन विभागसिविल डिग्रीधारक583
नगरीय विकास एवं आवासन विभागसिविल डिप्लोमाधारक154
नगरीय विकास एवं आवासन विभागविद्युत डिग्रीधारक33
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्डसिविल डिग्रीधारक41
स्वायत्त शासन विभागसिविल डिग्रीधारक134
स्वायत्त शासन विभागविद्युत डिग्रीधारक16
कुल पद1909

अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय संबंधित विभागों की वरीयता भरनी होगी। विभागों का आवंटन श्रेणीवार मेरिट और भरे गए प्राथमिकता क्रम के आधार पर किया जाएगा।

अलग-अलग पद संवर्गों में आवेदन करने के लिए प्रत्येक संवर्ग का अलग आवेदन भरना होगा।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए एकबारीय पंजीयन अर्थात One Time Registration — OTR की व्यवस्था लागू है।

श्रेणीOTR शुल्क
सामान्य वर्ग तथा क्रीमीलेयर OBC/MBC₹600
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC और ST₹400
समस्त दिव्यांगजन अभ्यर्थी₹400

पहले निर्धारित OTR शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा।

अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के SC/ST/OBC/MBC/EWS अभ्यर्थियों को इस भर्ती में सामान्य वर्ग का माना जाएगा।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। विस्तृत विज्ञापन के अनुसार इस तिथि को अभ्यर्थी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो। निर्धारित श्रेणियों और विभागों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

श्रेणी के अनुसार आयु में छूट

श्रेणीअधिकतम आयु सीमा में छूट
राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष अभ्यर्थी5 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी5 वर्ष
राजस्थान की SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला अभ्यर्थी10 वर्ष

बेंचमार्क दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है, जो उनके वर्ग के अनुसार मिलने वाली छूट के अतिरिक्त होगी। भूतपूर्व सैनिक, विधवा, विवाह विच्छिन्न और अन्य विशेष श्रेणियों की छूट विज्ञापन की शर्तों के अनुसार लागू होगी।

विभाग के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट

भर्ती नहीं होने के कारण विज्ञापन में निम्न अतिरिक्त छूट भी दी गई है:

विभाग/संवर्गअतिरिक्त आयु छूट
सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड तथा स्वायत्त शासन विभाग का सिविल डिग्री संवर्ग1 वर्ष
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग तथा स्वायत्त शासन विभाग का विद्युत डिग्री संवर्ग3 वर्ष

विभिन्न आयु छूटों को लागू करने और जोड़ने की शर्तें विस्तृत विज्ञापन के अनुसार रहेंगी।

RSSB JE Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

पद/संवर्गआवश्यक योग्यता
कनिष्ठ अभियंता सिविल — डिग्रीमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा सरकार द्वारा समकक्ष घोषित योग्यता
कनिष्ठ अभियंता सिविल — डिप्लोमामान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में निर्धारित डिप्लोमा
कनिष्ठ अभियंता विद्युत — डिग्रीमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री अथवा सरकार द्वारा समकक्ष घोषित योग्यता
कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक/विद्युत — डिप्लोमामान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक अथवा विद्युत अभियांत्रिकी में निर्धारित डिप्लोमा

डिप्लोमा पदों के लिए विज्ञापन में उल्लिखित अन्य मान्य डिप्लोमा संबंधी प्रावधान भी लागू होंगे।

सभी पदों के लिए देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।

अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी: निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके या शामिल हो रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें भर्ती परीक्षा की तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करनी होगी। परीक्षा के बाद योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

पुराने आवेदकों के लिए जरूरी सूचना

राजस्थान जेईएन भर्ती में पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के आवेदन मान्य रहेंगे। उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना है।

पुराने आवेदक 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विभागों की वरीयता/प्राथमिकता क्रम में निःशुल्क संशोधन कर सकेंगे।

यदि पुराने आवेदक विभागीय प्राथमिकता के अतिरिक्त अन्य अनुमत जानकारियों में सुधार करना चाहते हैं, तो वे 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 की आवेदन अवधि के दौरान ₹300 शुल्क देकर संशोधन कर सकेंगे।

इस संशोधन प्रक्रिया में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, स्वयं का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिपि नमूना बदलने की अनुमति नहीं होगी।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 फॉर्म सुधार के नियम

नए आवेदकों के लिए विस्तृत विज्ञापन में आवेदन अवधि के दौरान तथा आवेदन बंद होने के बाद तीन दिवस की अवधि में ₹300 शुल्क देकर अनुमत जानकारियों में सुधार का प्रावधान दिया गया है।

Final Submit के बाद नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिपि नमूना बदलने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन में परीक्षा के बाद भी सात दिवस का अंतिम सुधार अवसर देने का प्रावधान है। इसकी तिथियां बोर्ड अलग से बताएगा। उस अवसर में शैक्षणिक योग्यता सहित विज्ञापन में प्रतिबंधित जानकारियां नहीं बदली जा सकेंगी।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

भर्ती में लिखित परीक्षा की मेरिट, पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण तथा अन्य दावों के समर्थन में आवश्यक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

चयन के बाद नियुक्ति संबंधी शर्तों के अनुसार चिकित्सा प्रमाणपत्र और चरित्र/पुलिस सत्यापन संबंधी दस्तावेज भी देने होंगे। विभाग आवंटन में मेरिट और अभ्यर्थी की विभागीय प्राथमिकता लागू होगी।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

भागविषयअंक
भाग-अराजस्थान सामान्य ज्ञान40
भाग-बसंबंधित शाखा एवं संवर्ग का अभियांत्रिकी विषय80
कुल120

परीक्षा के प्रमुख नियम:

  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
  • प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
  • गलत उत्तर पर संबंधित प्रश्न के निर्धारित अंक का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
  • न्यूनतम निर्धारित उत्तीर्णांक 40 प्रतिशत हैं।
  • तकनीकी विषय का पाठ्यक्रम संबंधित डिग्री या डिप्लोमा संवर्ग के अनुसार होगा।

राजस्थान सामान्य ज्ञान में इतिहास, कला एवं संस्कृति, परंपराएं, विरासत, भूगोल तथा राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था शामिल है।

OMR परीक्षा के लिए पांचवें विकल्प का नियम: प्रश्न हल नहीं करने पर विकल्प E भरना होगा। कोई विकल्प नहीं भरने पर निर्धारित नकारात्मक अंकन लागू होगा। 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित होगा। विकल्पों की जांच के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती की परीक्षाएं 3 फरवरी से 5 फरवरी 2027 तक आयोजित करना प्रस्तावित किया है। विज्ञापन में CBT, TBT अथवा ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा का प्रावधान दिया गया है।

यदि परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित होती है, तो सामान्यीकरण यानी Normalization की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रवेश पत्र और परीक्षा संबंधी विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 वेतनमान

कनिष्ठ अभियंता पद का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-10 निर्धारित है। नियुक्ति के बाद दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा।

परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने तथा निर्धारित शर्तें पूरी होने पर नियमित वेतन और नियमानुसार देय भत्ते मिलेंगे।

राजस्थान जेईएन भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  2. Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal खोलें।
  3. आवश्यक होने पर OTR की प्रक्रिया और निर्धारित शुल्क भुगतान पूरा करें।
  4. कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के सामने Apply Now चुनें।
  5. अपनी योग्यता के अनुसार पद एवं संवर्ग का चयन करें।
  6. व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता का विवरण भरें।
  7. संबंधित विभागों की प्राथमिकता का क्रम भरें।
  8. पोर्टल के निर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करें।
  9. आवेदन का Preview देखकर जानकारी जांचें और Final Submit करें।
  10. Application ID प्राप्त होने के बाद आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

केवल Preview देखना आवेदन जमा होना नहीं है। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application ID प्राप्त होना आवश्यक है।

RSSB JE Recruitment 2026 Important Links

Start RSSB JE Recruitment 2026 form18 November 2026
Last Date Online Application form17 December 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें