Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 26 नवंबर को होंगे जारी, एग्जाम सिटी देखें

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा की एग्जाम सिटी की जानकारी 21 नवंबर 2026 से उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकते हैं।

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल या राजस्थान भर्ती पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

लेटेस्ट अपडेट, 23 नवंबर 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की एग्जाम सिटी जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं। बोर्ड के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश पत्र 26 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
परीक्षा का नामसमान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026
विज्ञापन संख्या08/2026
परीक्षा स्तर12वीं लेवल
एग्जाम सिटी जारी होने की तारीख21 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख26 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख1, 2 और 3 दिसंबर 2026
प्रतिदिन परीक्षा की पालियांदो
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कब जारी होंगे?

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एडमिट कार्ड 26 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त राजस्थान भर्ती पोर्टल पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को अपना ई-एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंट निकालना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और एसएसओ लॉगिन की जानकारी तैयार रखें।

Rajasthan CET 12th Level Exam City 2026 जारी

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिले की सूचना 21 नवंबर 2026 से देखी जा सकती है। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसके अनुसार यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

ध्यान दें: एग्जाम सिटी की सूचना और एडमिट कार्ड अलग हैं। परीक्षा जिले की जानकारी मिलने के बाद भी अभ्यर्थियों को 26 नवंबर से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, निर्धारित परीक्षा तिथि और पाली की जानकारी एडमिट कार्ड पर देखें।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित है।

परीक्षा की तारीखपहली पालीदूसरी पाली
1 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तकदोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
2 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तकदोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
3 दिसंबर 2026सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तकदोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर अंकित तारीख, पाली और परीक्षा केंद्र के अनुसार ही परीक्षा देने पहुंचें।

राजस्थान सीईटी परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा?

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इससे पहचान सत्यापन और जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी।

परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

विवरणपहली पालीदूसरी पाली
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समयसुबह 8:00 बजेदोपहर 1:00 बजे
प्रवेश द्वार बंद होने का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 2:00 बजे
परीक्षा शुरू होने का समयसुबह 10:00 बजेदोपहर 3:00 बजे

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. राजस्थान भर्ती पोर्टल खोलें।
  2. Get Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Common Eligibility Test (Senior Secondary Level) – 2026 के सामने एडमिट कार्ड का विकल्प चुनें।
  4. अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. पोर्टल पर मांगी गई अन्य जानकारी भरकर आगे बढ़ें।
  6. स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड खुलने के बाद विवरण जांचें।
  7. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके भर्ती पोर्टल के माध्यम से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या जांचें?

प्रवेश पत्र डाउनलोड होने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, पाली और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से पढ़ें। किसी विवरण में समस्या दिखाई देने पर संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र के पते और वहां पहुंचने के रास्ते की जानकारी पहले प्राप्त कर लें। प्रवेश पत्र पर दिए गए रिपोर्टिंग समय, पहचान पत्र और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

राजस्थान सीईटी परीक्षा में साथ क्या लेकर जाएं?

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी निम्न सामग्री तैयार रखें:

  • प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट।
  • जन्मतिथि अंकित मूल आधार कार्ड।
  • उपस्थिति पत्रक पर लगाने के लिए 2.5 × 2.5 सेंटीमीटर आकार की नवीनतम रंगीन मूल फोटो, जो एक महीने से अधिक पुरानी नहीं हो।
  • नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन।

विशेष परिस्थितियों में अन्य निर्धारित मूल फोटो पहचान पत्र से पहचान का मिलान किया जा सकता है। पहचान पत्र और फोटो से संबंधित विस्तृत निर्देश प्रवेश पत्र तथा बोर्ड के नोटिस में अवश्य पढ़ें।

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर नहीं जाएं। बोर्ड ने किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं दी है।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 Important Links

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 202626 November 2026
Exam City CheckLink-1st
Link-2nd
Link-3rd
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें