Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026: रेलवे की 2026 में आने वाली सभी नई भर्तियों का कैलेंडर जारी हो गया है रेल मंत्रालय ने वर्ष 2026 में RRB भारतीयों के लिए एक टाइम टेबल एनुअल कैलेंडर जारी किया है इसका उद्देश्य यह है कि सभी भर्तियां समय पर पूरी हो सके, सभी जोन समय पर वैकेंसी भेजें और फिर आरआरबी नोटिफिकेशन समय पर जारी करें इसमें रेलवे ग्रुप डी, एनटीपीसी, असिस्टेंट लोको पायलट सहित कुल 9 भर्तियों का एनुअल कैलेंडर 2026 जारी किया है जिम अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन कब जारी किए जाएंगे।

Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Latest News
रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है जो मुख्य रूप से रेलवे के आंतरिक प्रशासनिक कार्यों के लिए है की रेलवे बोर्ड और रेलवे जोन भर्ती प्रक्रिया को किस समय सारणी के अनुसार पूरा करेंगे इस कैलेंडर के अनुसार यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि संबंधित भर्ती के लिए अधिसूचना कब जारी की जाएगी इसमें 2026 में रेलवे भर्ती बोर्ड की नई भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर और नोडल आरआरबी नॉमिनेशन शामिल है।
Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 details
सभी रेलवे जोन यूनिट्स अपने-अपने पदों की रिक्तियों का आकलन दी गई समय-सारणी के अनुसार पूरा करना होगा।
| अवधि | श्रेणी | रिक्तियों का आकलन कब तक | OIRMS में रिक्तियों का आकलन | OIRMS में रिक्तियों का मांग-पत्र | ड्राफ्ट CEN के लिए प्रस्ताव |
| जनवरी-मार्च | असिस्टेंट लोको पायलट | 30 June 2027 | दिसंबर 2025 | जनवरी 2026 | फरवरी 2026 |
| अप्रैल-जून | टेक्निशियन | 30 June 2027 | जनवरी 2026 | फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
| अप्रैल-जून | सेक्शन कंट्रोलर | 30 June 2027 | फरवरी 2026 | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 |
| अप्रैल-जून | जूनियर इंजीनियर/ डीएमएस/ सीएमए | 30 September 2027 | मई-जून 2026 | जून-जुलाई 2026 | जुलाई 2026 |
| जुलाई-सितंबर | पैरामेडिकल श्रेणियाँ | 30 September 2027 | जून 2026 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| जुलाई-सितंबर | नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – ग्रेजुएट | 30 September 2027 | जून 2026 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| जुलाई-सितंबर | नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – अंडर ग्रेजुएट | 30 September 2027 | जून 2026 | जुलाई 2026 | अगस्त 2026 |
| अक्टूबर-दिसंबर | मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ | 31 December 2027 | अगस्त 2026 | सितंबर 2026 | सितंबर 2026 |
| अक्टूबर-दिसंबर | लेवल 1 | 31 December 2027 | अगस्त 2026 | सितंबर 2026 | अक्टूबर 2026 |
अलग-अलग भर्तियों के लिए Nodal RRB तय किए गए हैं
| क्र.सं. | श्रेणी | नोडल आरआरबी |
| 1. | असिस्टेंट लोको पायलट | आरआरबी/ जम्मू |
| 2. | टेक्निशियन (ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III) | आरआरबी/ तिरुवनंतपुरम |
| 3. | जे.ई./डी.एम.एस./सी.एम.ए. | आरआरबी/ भुवनेश्वर |
| 4. | नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (ग्रेजुएट) | आरआरबी/ प्रयागराज |
| 5. | नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (अंडर ग्रेजुएट) | आरआरबी/ अहमदाबाद |
| 6. | पैरामेडिकल श्रेणियाँ | आरआरबी/ बिलासपुर |
| 7. | लेवल-1 | आरआरबी/ चंडीगढ़ |
| 8. | मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ | आरआरबी/ गुवाहाटी |
| 9. | सेक्शन कंट्रोलर | आरआरबी/ मुंबई |
Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Notification Release Date
इस नोटिस में दी गई सबसे पहली भर्ती असिस्टेंट लोको पायलट को लेकर हम यह समझते हैं कि इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा इस नोटिस के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए कितनी वैकेंसी खाली है इसका आकलन विभाग को 30 जून 2027 को आधार मानकर करना है इसके बाद जोनल रेलवे द्वारा रिक्तियों को आंतरिक रूप से दर्ज करने का समय दिसंबर 2025 तक रखा गया है इसके बाद भेजी गई वैकेंसी को अंतिम मंजूरी जनवरी 2026 तक दी जाएगी फिर इन रिक्तियों के आधार पर ड्राफ्ट CEN फरवरी 2026 में जारी किया जाएगा इसके बाद रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन फरवरी या मार्च 2026 में जारी किया जा सकता है।
इसी तरह रेलवे की सभी भर्तियों की ड्राफ्ट CEN प्रस्ताव का महीना दिया गया है इनके आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इन भर्तियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना कब तक जारी की जाएगी इन्हें हमने यहां पर एक टेबल के रूप में उपलब्ध करवा दिया है जिससे अभ्यर्थियों को समझने में आसानी रहे।
| श्रेणी | ड्राफ्ट CEN के लिए प्रस्ताव का महीना | आवेदन/ अधिसूचना जारी होने का अनुमानित समय |
| असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) | फरवरी 2026 | फरवरी-मार्च 2026 |
| टेक्निशियन | मार्च 2026 | मार्च-अप्रैल 2026 |
| सेक्शन कंट्रोलर | अप्रैल 2026 | अप्रैल-मई 2026 |
| जूनियर इंजीनियर/डीएमएस/सीएमए | जुलाई 2026 | जुलाई-अगस्त 2026 |
| पैरामेडिकल श्रेणियाँ | अगस्त 2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
| नॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ NTPC (ग्रेजुएट/अंडर ग्रेजुएट) | अगस्त 2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
| मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ | सितंबर 2026 | सितंबर-अक्टूबर 2026 |
| लेवल 1 (Group-D) | अक्टूबर 2026 | अक्टूबर-नवंबर 2026 |
Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Important Links
| Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 | Download Here |
| Official Website | indianrailways.gov.in |
