Public Holiday Calendar 2025: नए वर्ष पब्लिक हॉलिडे कैलेंडर जारी, 53 दिन के अवकाश

Public Holiday Calendar 2025: राजस्थान राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने Public Holidays का New Calendar जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सार्वजनिक और ऐच्छिक दोनों प्रकार के अवकाश शामिल हैं। राजस्थान में कुल 33 Public Holidays और 20 ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही, सभी शनिवार और रविवार भी सामान्य सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

वर्ष 2025 के सभी सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा भी राज्य सरकार द्वारा कर दी गई है। तिथिवार सूची में यह स्पष्ट किया गया है कि किस दिन कौन-सी छुट्टी किस अवसर पर होगी। वर्ष 2025 की पहली छुट्टी 6 जनवरी, सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर होगी। इसके बाद, 26 जनवरी, रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। वहीं, तीसरी छुट्टी 4 फरवरी, मंगलवार को देवनारायण जयंती पर होगी।

Public Holiday Calendar 2025
Public Holiday Calendar 2025

जाने इस आर्टिकल में क्या क्या है

 

Public Holiday Calendar 2025 Date

सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक सभी 33 दिन के Public Holiday की तारीखें निम्नानुसार है।

Name Of holiday Date of Holiday
गुरु गोविन्द सिंह जयंती 06/01/2025
गणतन्त्र दिवस 26/01/2025
देवनारायण जयंती 04/02/2025
महाशिवरात्रि 26/02/2025
होलिका दहन 13/03/2025
धूलण्डी 14/03/2025
चेटीचण्ड 30/03/2025
ईदुलफितर (चांद से) 31/03/2025
रामनवमी 06/04/2025
श्री महावीर जयन्ती 10/04/2025
महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती 11/04/2025
डॉ. अम्बेडकर जयन्ती 14/04/2025
गुड फ्राइडे 18/04/2025
परशुराम जयन्ती 29/04/2025
महाराणा प्रताप जयन्ती 29/05/2025
ईदुलजुहा 07/06/2025
मोहर्रम (ताजिया) चांद से 06/07/2025
विश्व आदिवासी दिवस 09/08/2025
रक्षाबंधन 09/08/2025
स्वतंत्रता दिवस 15/08/2025
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16/08/2025
रामदेव जयन्ती, तेजा दशमी एवं खेजड़ली शहीद दिवस 02/09/2025
बारावफात (चांद से) 05/09/2025
नवरात्रा स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयन्ती 22/09/2025
दुर्गाष्टमी 30/09/2025
विजय दशमी 02/10/2025
महात्मा गांधी जयन्ती 02/10/2025
दीपावली 20/10/2025
गोवर्धन पूजा 22/10/2025
भाई दूज 23/10/2025
गुरुनानक जयन्ती 05/11/2025
क्रिसमस डे 25/12/2025
गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती 27/12/2025

Optional Holiday Calendar के अनुसार निर्धारित 20 दिन के अवकाश की Date निम्नानुसार है।

Name Of holiday Date of Holiday
ईसाई नववर्ष दिवस 01/01/2025
लोहड़ी पर्व 13/01/2025
विश्वकर्मा जयंती 10/02/2025
स्वामी राम चरण जयंती 11/02/2025
गुरु रविदास जयंती 12/02/2025
शब-ए-बारात 13/02/2025
गाडगे महाराज जयंती 23/02/2025
दयानंद सरस्वती जयंती 23/02/2025
जुमातुलविदा 28/03/2025
बैसाखी 13/04/2025
सैन जयंती 25/04/2025
बुद्ध पूर्णिमा 12/05/2025
गुरु पूर्णिमा 10/07/2025
थदड़ी 15/08/2025
गणेश चतुर्थी 27/08/2025
संवत्सरी 28/08/2025
अनंत चतुर्दशी 06/09/2025
महानवमी 01/10/2025
करवा चौथ 10/10/2025
श्री पार्श्वनाथ जयंती 14/12/2025

Public Holiday Calendar 2025 Check

  • वर्ष 2025 में सभी शनिवार और रविवार को सामान्य सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धाराओं के तहत बैंक कर्मचारियों के लिए वित्त (मार्गोपाय) विभाग द्वारा विशेष सार्वजनिक अवकाश अलग से घोषित किए जाएंगे। 
  • स्थानीय मेलों और त्योहारों के अवसर पर प्रत्येक जिले में संबंधित जिला कलेक्टर और दिल्ली स्थित सरकारी कार्यालयों के लिए रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा दो स्थानीय अवकाश घोषित किए जाएंगे। अगर राज्य सरकार बाद में किसी तिथि पर राजपत्रित अवकाश घोषित करती है, तो वह अवकाश पूर्व निर्धारित रहेगा। 
  • स्थानीय अवकाश घोषित करने के बाद, संबंधित जिला कलेक्टर अपने आदेश की एक प्रति तत्काल विभाग को भेजेंगे। खास तौर पर, कोटा जिले में जन्माष्टमी के दिन के स्थान पर जन्माष्टमी के बाद का दिन स्वतः अवकाश माना जाएगा। 
  • प्रत्येक कर्मचारी को वैकल्पिक अवकाशों की सूची में से कोई भी दो अवकाश चुनने की स्वतंत्रता दी जाएगी। मुस्लिम अवकाश चांद के दिखने पर निर्भर होंगे, इसलिए उनकी तारीखों में परिवर्तन हो सकता है। यह आदेश सिर्फ सरकारी कार्यालयों पर लागू होंगे।

Public Holiday Calendar 2025 PDF Download 

Related Posts

WESEE SSA Recruitment Notification 2025 Out

WESEE SSA Recruitment Notification 2025 Out, Apply Now

IFFCO AGT Recruitment 2025 Notification Out, Apply online Now for Agriculture Graduate Trainee Job

IFFCO AGT Recruitment 2025

SSC GD 2025 Free Practice SET-39 MCQs

Practice SET-39 MCQs for the Constable CBT Exam for SSC GD 2025

Leave a Comment

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Popular Job Posts