Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए भारत के सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन भरना होगा रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 तक है इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में संशोधन 5 मार्च से लेकर 14 मार्च 2026 तक कर सकेंगे।

Railway Group D Recruitment 2026
Railway Group D Recruitment 2026

Railway Group D Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameGroup-D (Level-1)
Advt No.CEN 09/2025
Vacancies22195 Posts
Salary/ Pay ScaleInitial pay Rs. 18000 + other allowances
Job LocationAll India
CategoryRRB Group D Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date31 January to 2 March 2026
Official Websiteindianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Short Notice Release Date23 December 2025
Application Start Date31 January 2026
Application Last Date2 March 2026
Last date Application fee4 March 2026
Exam DateTo be notified

Railway Group D Recruitment 2026 Vacancy Details

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 22195 पदों के लिए जारी किया गया है इसमें रेलवे रीजन वाइज पदों की संख्या जारी कर दी है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे यह 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

रेलवे जोन का नाम (Railway Zone)कुल पदों की संख्या (Total Vacancies)
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR)974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD)1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI)90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR)1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR)1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI)3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI)1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA)1173
मध्य रेलवे (MUMBAI)1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA)949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD)1012

Railway Group D Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईबीसी, माइनॉरिटी, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication FeeRefund After CBT (Bank Charges Deducted)
General, OBC, EWS CandidatesRs.500Rs.400
PwBD, Female, Transgender, Ex-Servicemen, SC/ST, Minority, EBCRs.250Rs.250
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे।
  • वही एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को सीबीटी एक्जाम में उपस्थित होने के बाद 250 रुपए बैंक खाते में वापस कर दिए जाएंगे।

Railway Group D Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • Minimum Age: 18 years
  • Maximum Age: 33 years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2026.
  • Age relaxation applicable for SC/ST/OBC/PwD/EWS category as per government rules.

Railway Group D Recruitment 2026 Educational Qualification

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है जबकि कुछ पदों के लिए अभ्यर्थी के पास आईटीआई भी होना चाहिए।

Railway Group D Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Railway Group D Recruitment 2026 Exam Pattern

SubjectQuestionsMarksDuration
General Science252590 minutes
Mathematics2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100
  • इसमें लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • इस परीक्षा में 10वीं कक्षा स्तर के कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा।
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।
  • CBT परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी।
  • सीबीटी एक्जाम के बाद फिजिकल परीक्षा के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी क्योंकि फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी।
  • सीबीटी एक्जाम में सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि अन्य वर्गों को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे वहीं दिव्यांग को 2% की छूट दी गई है।

How to Apply Railway Group D Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को यह भी पहले ही देख लेना है कि वह किस रेलवे रीजन के लिए आवेदन करना चाहता है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ही आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और अंत में आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

Railway Group D Recruitment 2026 Important Links

Start Railway Group D Recruitment 2026 form31 January 2026
Last Date Online Application form2 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Zone and Category wise vacancy detailsClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp