Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन 13 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे।

Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Post Name | Agriculture Supervisor |
| Advt No. | 03/2026 |
| Vacancies | 1100 Posts |
| Salary/ Pay Scale | Pay Matrix Level 5 |
| Job Location | Rajasthan |
| Category | RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 13 January to 11 February 2026 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 13 January 2026 |
| Application Last Date | 11 February 2026 |
| Exam Date | 18 April 2026 |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षकों के 1100 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 156 पद रखे गए हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
- पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Age Limit
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी राजस्थान में 2 वर्ष से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 40 Years
- Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.
Age Relaxation
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
- विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
- भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
- 2 वर्ष से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Educational Qualification
अभ्यर्थी भारत में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में बीएससी या कृषि उद्यान में बीएससी ऑनर्स अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Selection Process
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आपको बता दें कि राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट आधारित होगी और यह 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Exam Pattern
| प्रश्न पत्र का भाग | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| भाग–I | सामान्य हिन्दी | 15 | 45 |
| भाग–II | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
| भाग–III | शस्य विज्ञान | 20 | 60 |
| भाग–IV | उद्यानिकी | 20 | 60 |
| भाग–V | पशुपालन | 20 | 60 |
| कुल योग | 100 | 300 |
- राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- इसमें प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग यानी 1 अंक रखी गई है।
- कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और यह पेपर 300 अंकों का होगा।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
How to Apply Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर आपको कृषि पर्यवेक्षक 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाना है और यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है और Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
- फिर वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट संभाल कर रखें।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Important Links
| Start Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 form | 13 January 2026 |
| Last Date Online Application form | 11 February 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| RSSB Agriculture Supervisor Syllabus | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
