Rajasthan BSTC Exam Date 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम डेट 2026 जारी यहां से चेक करें

Rajasthan BSTC Exam Date 2026: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बीएसटीसी 2026 का आयोजन किया जा रहा है राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम डेट 2026 घोषित कर दी गई है राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी राजस्थान बीएसटीसी 2026 के लिए लगभग 6 लाख आवेदन फॉर्म प्राप्त होने की संभावना है अभ्यर्थी अब परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

Rajasthan BSTC Exam Date 2026

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
अधिकृत वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Latest News

राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक रखी गई है जिसके लिए 12वीं पास या इस वर्ष 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं राजस्थान बीएसटीसी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को किया जाएगा और इस बार भी यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 28 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा जबकि 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया है अब राजस्थान बीएसटीसी के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है उन्हें अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए राजस्थान बीएसटीसी के लिए परीक्षा 20 मई 2026 को दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन पिछले वर्ष भी दो पारियों में किया गया था जिसमें प्रथम पारी सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक और दूसरी बड़ी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक रखी गई थी इस बार भी राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया जाएगा।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Aराजस्थान की सामान्य जानकारी50150
Bमानसिक योग्यता50150
Cशिक्षण अभिक्षमता50150
Di. भाषा योग्यता (अंग्रेजी)2060
Dii. भाषा योग्यता (संस्कृत)
या
iii. भाषा योग्यता (हिंदी)
3090
कुल200600
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • इस पेपर में कुल 200 प्रश्न होंगे और परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।

How to Check Rajasthan BSTC Exam Date 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम डेट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Exam Date 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Exam Date 202620 May 2026
Official Websitepredeledraj2026.com

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram