Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026: राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2025 की परीक्षा में राज्य स्तर और जिला स्तर पर निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें राजस्थान बोर्ड द्वारा पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी राज्य स्तर पर 12वीं पास छात्रा को 51 हजार रुपए एवं 10वीं पास छात्रा को 31000 रुपए की राशि दी जाएगी राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 रखी गई है।

राजस्थान सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से राजस्थान बोर्ड की तरफ से एकल पुत्री द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना 2025-26 संचालित की जा रही है इस योजना में एकल पुत्री अथवा दो पुत्रियां वाले परिवारों की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा या फिर तीन पुत्रियां जिनमें एक पुत्री के बाद दो जुड़वा पुत्रियां हो, इस पुरस्कार योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
इन छात्राओं को राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में राज्य अथवा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निर्धारित कट ऑफ अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए राजस्थान बोर्ड द्वारा वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के राज्य स्तर और प्रत्येक जिला स्तर पर अलग-अलग कट ऑफ अंक जारी कर दिए हैं यदि छात्र के कट ऑफ अंक में मार्क्स है तो आवेदन फॉर्म भर सकती हैं राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना के लिए आवेदन फार्म शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 पुरस्कार राशि
पुरस्कार राशि राज्य स्तरीय:
| बोर्ड परीक्षा | पुरस्कार राशि |
| उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 51,000 रुपए |
| माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 31,000 रुपए |
पुरस्कार राशि जिला स्तरीय
| बोर्ड परीक्षा | पुरस्कार राशि |
| माध्यमिक / माध्यमिक (व्यावसायिक) / प्रवेशिका परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 11,000 रुपए |
| उच्च माध्यमिक / उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा / वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा – जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित cut off अंक या अधिक अंक प्राप्त बालिका | 11,000 रुपए |
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Eligibility
राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय या जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ मार्क्स या अधिक अंक प्राप्त एकल पुत्री या द्विपुत्री परिवार की केवल बालिका आवेदन कर सकती हैं।
- राज्य या जिला स्तरीय योग्यता कर्म में निर्धारित स्थान तक।
- निर्धारित प्राप्तांक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने पर।
- एकल पुत्री या दो संतानों वाले परिवार में केवल दोनों पत्रिया।
- तीन पटरिया जिनमे दो पुत्रियां जुड़वा हो।
राजस्थान एकल पुत्री द्विपुत्री योजना 2026 के लिए कट ऑफ अंक
| परीक्षा | राज्य स्तर पर निर्धारित Cut Off Marks |
| माध्यमिक परीक्षा | 585 |
| माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | 594 |
| उच्च माध्यमिक परीक्षा | विज्ञान – 490, वाणिज्य – 486, कला – 489 |
| उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा | विज्ञान – 338, वाणिज्य – 338, कला – 470 |
| वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा | 467 |
| प्रवेशिका परीक्षा | 534 |
राज्य स्तर पर कट ऑफ मार्क्स यहां पर टेबल में उपलब्ध करवा दिए हैं जबकि प्रत्येक जिले के अनुसार कट ऑफ मार्क्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Required documents
- छात्रा का आवेदन फॉर्म।
- ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित माता-पिता का संतान संबंधी मूल शपथ पत्र।
- संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/ स्वयंपाठी छात्रा हेतु राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा पत्र।
- परिवार राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड की फोटो प्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित।
- बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो प्रति अथवा खाते के निरस्त चेक की प्रति जिसमें बैंक संबंधी सभी विवरण स्पष्ट पठनीय हो जैसे खाता संख्या, IFSC कोड, ब्रांच कोड एवं बैंक फोन नंबर आदि जो बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापित हो।
- आधार कार्ड/ मतदाता पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटो प्रति।
- आवेदन पत्र के साथ बोर्ड परीक्षा की अंक तालिका की सत्यापित फोटो प्रति।
How to Apply Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026
- सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद राजस्थान अकाल पुत्री दी पुत्री योजना 2025-26 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
- आवेदन करने से पहले राज्य स्तर और जिला स्तर कट ऑफ अंक और सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक देख लेना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म एवं शपथ पत्र को A4 आकार के कागज पर प्रिंट कर लेना है।
- इसके बाद आवेदक को फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
- फिर आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए छात्रा के विद्यालय के संस्था प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में राजपत्रित अधिकारी की अनुशंषा) अग्रेषित करवाये।
- इसके बाद रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के पते पर प्रेषित करना होगा।
- अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए स्थान पर निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Important Links
| Last Date Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2026 Form | 22 February 2026 |
| Application form | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
