RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य के 574 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आरपीएससी द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए सहायक आचार्य के 30 विषयों के कुल 574 पदों पर भर्ती निकाली गई है इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आरपीएससी सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन 20 सितंबर से लेकर 19 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे।

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Overview
Recruitment Organization | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
Post Name | Assistant Professor (College Education) |
Advt No. | 10/2025-26 |
Vacancies | 574 Posts |
Salary/ Pay Scale | Level-10 ₹15600 to 39100 (Grade Pay ₹6000) |
Job Location | Rajasthan |
Category | Rajasthan Assistant Professor Recruitment 2025 |
Mode of Apply | Online |
Last Date Form | 19 October 2025 |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
Event | Date |
Notification Release Date | 18 September 2025 |
Application Start Date | 20 September 2025 |
Application Last Date | 19 October 2025 |
Exam Date | 1 December to 24 December 2025 |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान में सहायक आचार्य के 30 विषयों के लिए कुल 574 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है यह सभी पद स्थाई हैं इनमें विषयों के अनुसार रखे गए पदों की संख्या यहां पर उपलब्ध करवा दी है जिससे अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित विषय पद के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्रमांक | विषय | कुल पद |
1 | Hindi | 58 |
2 | English | 21 |
3 | Sanskrit | 26 |
4 | Urdu | 8 |
5 | Persian | 1 |
6 | Botany | 42 |
7 | Chemistry | 55 |
8 | Maths | 24 |
9 | Physics | 11 |
10 | Zoology | 38 |
11 | A.B.S.T. | 17 |
12 | E.A.F.M. | 8 |
13 | Economics | 23 |
14 | Statistics | 1 |
15 | Business Administration | 10 |
16 | Geography | 60 |
17 | Law | 10 |
18 | History | 31 |
19 | Home Science | 12 |
20 | Sociology | 24 |
21 | Philosophy | 7 |
22 | Political Science | 52 |
23 | Public Administration | 6 |
24 | Psychology | 7 |
25 | Garment Production & Export Management | 1 |
26 | Drawing & Painting | 8 |
27 | Textile Dyeing & Painting | 2 |
28 | Music (Vocal) | 6 |
29 | Music (Instrumental) | 4 |
30 | Dance | 1 |
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
- राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
- सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
- अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
- पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Age Limit
- इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।
- इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर होगी।
- सभी आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Educational Qualification
आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए अभ्यर्थी के पास UGC या CSIR द्वारा आयोजित NET या राज्य स्तरीय SLET/SET योग्यता होनी चाहिए लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने रेगुलेशन 2009 एवं 2016 के तहत पीएचडी कर रखी है उन्हें NET/ SLET/ SET से छूट मिल सकती है।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Selection Process
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Exam Pattern
Paper | Subjects | Marks | Time |
I | Subject concerned with the post | 75 | 3 Hours |
II | Subject concerned with the post | 75 | 3 Hours |
III | General Studies of Rajasthan | 50 | 2 Hours |
Total | 200 |
- लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे जो कुल 200 अंकों के होंगे।
- अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
- एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 5% की छूट मिलेगी, भूतपूर्व एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।
- लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद साक्षात्कार 24 अंकों का आयोजित किया जाएगा।
Salary (वेतनमान)
आरपीएससी सहायक आचार्य पद लेवल एल 10 के अनुसार वेतनमान 15600 से 39100 तक दिया जाएगा और ग्रेड पे ₹6000 रखा गया है राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियत मासिक वेतन दिया जाएगा।
How to Apply RPSC Assistant Professor Recruitment 2025
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर न्यूज एवं इवेंट्स बॉक्स में आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफिकेशन 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
- इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है।
- फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
- आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरनी है।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 Important Links
Start RPSC Assistant Professor Recruitment 2025 form | 20 September 2025 |
Last Date Online Application form | 19 October 2025 |
Apply Online | Apply Now |
Official Notification | Download here |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |