RIICO Vacancy 2026: राजस्थान रीको में 12वीं पास 98 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RIICO Vacancy 2026: राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें कुल 98 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए न्यूनतम 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राजस्थान रीको भर्ती 2026 के लिए आवेदन 21 जनवरी से लेकर 20 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे।

RIICO Vacancy 2026

RIICO Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan State Industrial Development & Investment Corporation Limited
Post NameVarious Posts
Advt No.2/2025
Vacancies98 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Levels 5 to 16
Job LocationRajasthan
CategoryRIICO Vacancy 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date21 January to 20 February 2026
Official Websiteriico.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date21 January 2026
Application Last Date20 February 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा कुल 98 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इन पदों के लिए वेतनमान भी पे मैट्रिक्स लेवल 5 से लेकर 16 तक दिया जाएगा।

क्र.सं.पद का नामवेतनमानपदों की संख्या
1.कम्पनी सचिवपे मैट्रिक्स लेवल–1601
2.सहायक नगर नियोजकपे मैट्रिक्स लेवल–1401
3.प्रोग्रामरपे मैट्रिक्स लेवल–1201
4.सहायक लेखाधिकारी–द्वितीयपे मैट्रिक्स लेवल–1121
5.कनिष्ठ विधि अधिकारीपे मैट्रिक्स लेवल–1004
6.निजी सहायक ग्रेड–द्वितीयपे मैट्रिक्स लेवल–1008
7.प्रारूपकारपे मैट्रिक्स लेवल–808
8.कनिष्ठ सहायकपे मैट्रिक्स लेवल–554
कुल98

RIICO Vacancy 2026 Application Fee

राजस्थान रीको भर्ती 2026 में पद संख्या 1 से लेकर 6 तक के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है।

  • सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000
  • राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए
  • राजस्थान के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹500

राजस्थान रीको भर्ती 2026 में पद संख्या 7 से लेकर 8 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार रखा गया है।

  • सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹700
  • राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 525 रुपए
  • राजस्थान के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं सभी दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹350

आपको बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा जबकि किसी भी वर्ग के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है तो उन्हें राजस्थान के एससी एसटी अभ्यर्थियों के समान ही शुल्क देना होगा और राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा।

RIICO Vacancy 2026 Age Limit

राजस्थान रीको भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Age Relaxation

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं।

RIICO Vacancy 2026 Educational Qualification

कनिष्ठ सहायक और निजी सहायक पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए और अभ्यर्थी के पास RSCIT या समकक्ष डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए जबकि अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और अनुभव होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

RIICO Vacancy 2026 Selection Process

राजस्थान रीको भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा जबकि कुछ पदों के लिए दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजन किया जाएगा लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

How to Apply RIICO Vacancy 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान रीको की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स न्यूज ऑप्शन में RIICO Vacancy 2/2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी चेक कर लेनी है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना है एवं अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

RIICO Vacancy 2026 Important Links

Start RIICO Vacancy 2026 form21 January 2026
Last Date Online Application form20 February 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
SyllabusClick Here
Official Websiteriico.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp