SSB Constable Recruitment 2026: सीमा सशस्त्र बल में 10वीं पास कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के 827 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SSB Constable Recruitment 2026: सीमा सशस्त्र बल में कांस्टेबल के 827 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें एसएसबी द्वारा ग्रुप सी के तहत कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जाएगी इसके लिए सभी राज्यों के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में सबसे अधिक 553 पद ड्राइवर केवल पुरुष के लिए है एसएसबी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च से लेकर 20 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे।

SSB Constable Recruitment 2026

SSB Constable Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameConstable Tradesman & Driver
Advt No.524/RC/SSB/Combined Advt/CT to SI (Non-GD)/2025
Vacancies827 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-3, Rs. 21700 to 69100
Job LocationAll India
CategorySSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date21 March to 20 April 2026
Official Websitessb.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date21 March 2026
Application Last Date20 April 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

  • कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुष: 553 पद
  • कांस्टेबल (धोबी): 74 पद
  • कांस्टेबल (नाई): 43 पद
  • कांस्टेबल (दर्जी): 41 पद
  • कांस्टेबल (माली/गार्डनर): 41 पद
  • कांस्टेबल (वेटरनरी): 34 पद
  • कांस्टेबल (मोची/कोबलर): 25 पद
  • कांस्टेबल (बढ़ई/कार्पेंटर): 7 पद
  • कांस्टेबल (वाटर कैरियर): 5 पद
  • कांस्टेबल (वेटर): 3 पद
  • कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली): 1 पद
  • कुल पदों की संख्या: 827

SSB Constable Recruitment 2026 Application Fee

सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / Women / Ex-ServicemenExempted
Payment ModeOnline

SSB Constable Recruitment 2026 Age Limit

सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में ट्रेड के अनुसार आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

पदों के नामआयु सीमा
कांस्टेबल (वेटरनरी, नर्सिंग अर्दली)18 से 27 वर्ष के बीच
कांस्टेबल (ड्राइवर) – केवल पुरुष18 से 27 वर्ष के बीच
कांस्टेबल (बढ़ई/कार्पेंटर)18 से 25 वर्ष के बीच
कांस्टेबल (माली, धोबी, नाई, दर्जी, वाटर कैरियर, वेटर)18 से 23 वर्ष के बीच

SSB Constable Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल (ड्राइवर)10वीं पास और भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Vehicle Driving License) होना अनिवार्य है।
कांस्टेबल (वेटरनरी)10वीं पास (विज्ञान मुख्य विषय के साथ) और किसी मान्यता प्राप्त पशु चिकित्सा अस्पताल में विभिन्न प्रकार के जानवरों के उपचार में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली)10वीं पास, रेड क्रॉस सोसाइटी या सेंट जॉन एम्बुलेंस से प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) प्रमाणपत्र और 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में एक वर्ष का अनुभव।
कांस्टेबल (बढ़ई, माली, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वाटर कैरियर, वेटर)10वीं पास के साथ:
(i) संबंधित ट्रेड में दो साल का कार्य अनुभव; या
(ii) ITI से एक वर्ष का प्रमाणपत्र और एक वर्ष का अनुभव; या
(iii) संबंधित ट्रेड में दो साल का ITI डिप्लोमा।

SSB Constable Recruitment 2026 Selection Process

सीमा सशस्त्र बल कांस्टेबल भर्ती 2026 में सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला अभ्यर्थियों को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी फिर शारीरिक मानक परीक्षण होगा।

इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो घंटे की आयोजित की जाएगी जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग और सामान्य अंग्रेजी या हिंदी के प्रश्न पूछे जाएंगे यह पेपर 100 अंक का होगा और अंतिम मेरिट लिस्ट इसी के आधार पर बनेगी अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% अंक जबकि एससी एसटी को न्यूनतम 45% अंक लाना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लगभग 20 गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा यह 50 अंकों का और क्वालीफाई नेचर का होगा फिर तीन गुना अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

How to Apply SSB Constable Recruitment 2026

  • सबसे पहले सीमा सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • फिर सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

SSB Constable Recruitment 2026 Important Links

Start SSB Constable Recruitment 2026 form21 March 2026
Last Date Online Application form20 April 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitessb.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram