RPSC Sub Inspector Admit Card 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड नोटिस जारी, यहां से चेक करें

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026: आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जाएगा आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 29 मार्च 2026 को जारी कर दी जाएगी जिसमें अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि और एग्जाम सिटी की जानकारी चेक कर सकेंगे इसके बाद आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे।

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post NameSub Inspector/ Platoon Commander
Advt No.05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26
Vacancies1015 Posts
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level-11 (Grade Pay Rs 4200)
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan SI Admit Card 2026
Exam ModeOffline
Application form filling date10 August to 8 September 2025
Syllabus & Exam Pattern Release27 October 2025
Exam Date5 April and 6 April 2026
Exam City Intimation Slip29 March 2026
Admit Card Release Date2 April 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Latest News

आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से लेकर 8 सितंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे आरपीएससी उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 1015 पदों के लिए किया जा रहा है आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए कुल 778441 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है।

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल और 6 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है यह परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक आयोजित किया जाएगा इसके बाद दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का दोपहर 3:00 से लेकर शाम 5:00 तक आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अनुसार आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा की एग्जाम सिटी की जानकारी 29 मार्च 2026 को जारी कर दी जाएगी जबकि आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर लगभग दो घंटे पहले पहुंच जाना है क्योंकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा सभी अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करना होगा अभ्यर्थी की आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो होनी चाहिए।

RPSC Sub Inspector Syllabus & Exam Pattern 2025

PaperMarksTime
1. General Hindi2002 Hours
2. General Knowledge & GS2002 hours
Total4004 Hours
  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी एवं सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं ओएमआर शीट आधारित होंगे।
  • इसमें प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का 200 अंकों का होगा जबकि दूसरा पेपर सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होगा जो भी 200 अंकों का ही रहेगा।
  • इस तरह इसमें दोनों पेपर कुल मिलाकर 400 अंकों के होंगे।
  • लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक एवं कुल मिलाकर 40% अंक लाना जरूरी होगा।
  • एससी एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर और कुल अंकों में अधिकतम 5 अंको की छूट दी जाएगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद 20 गुणा अभ्यर्थियों को फिजिकल परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी।
  • इसमें 50% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही एप्टीट्यूड टेस्ट या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो रिक्त पदों की संख्या का अधिकतम तीन गुना तक रहेंगे।
  • इसमें एटीट्यूड टेस्ट एवं साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
  • अंत में मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के 400 अंक, फिजिकल परीक्षा पीईटी के 100 अंक एवं साक्षात्कार के 50 अंकों के आधार पर तैयार होगी।

How to Download RPSC Sub Inspector Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि एवं कैप्चा कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करना है।
  • इससे एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 Important Links

RPSC Sub Inspector Exam City 202629 March 2026
RPSC Sub Inspector Admit Card 20262 April 2026
RPSC Sub Inspector Admit Card NoticeClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram