Rajasthan Shivira Panchang 2026: राजस्थान की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए शिविरा पंचांग 2026-27 जारी

Rajasthan Shivira Panchang 2026: राजस्थान में 1 अप्रैल 2026 बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है इस बार राज्य सरकार प्रवेश उत्सव 2026 को उत्सव के रूप में मना रही है राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा शिविरा पंचांग 2026-27 भी जारी कर दिया है जिसमें सरकारी और प्राइवेट विद्यालय संबंधी सभी जानकारी दी गई है जिन्हें अध्यापक और विद्यार्थी देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान के प्रारंभिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा के अधीन सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों के लिए शिविरा पंचांग जारी किया गया है इसमें सत्र 2026-27 में विद्यालय कार्यक्रम, अवकाश, परीक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता आदि के आयोजन संबंधी जानकारी दी गई है राजस्थान शिविरा पंचांग 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है।

Rajasthan Shivira Panchang 2026

Rajasthan Shivira Panchang 2026 Latest News

  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गए हैं सभी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया एवं नियमित कक्षा शिक्षण 1 अप्रैल 2026 से ही प्रारंभ हो गया है 1 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2026 तक प्रवेश उत्सव का प्रथम चरण होगा फिर प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 (कक्षा 9 से 12 तक) रहेगी।
  • प्रार्थना सभा कार्यक्रम के लिए 25 मिनट का समय निर्धारित है जिसमें की जाने वाली गतिविधियां राष्ट्रगीत, प्रार्थना, योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, समाचार वाचन, प्रतिज्ञा, राष्ट्रगान आदि हैं।
  • ग्रीष्मकाल 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 में विद्यालय का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 तक रहेगा यानी कुल 5:30 घंटे विद्यालय लगेगा और प्रत्येक कालांश 35 मिनट का रहेगा।
  • शीतकाल 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2026 में विद्यालय संचालक का समय सुबह 10:00 से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा यानी कुल 6 घंटे विद्यालय लगेगा इसमें प्रत्येक कलश 40 मिनट का होगा लेकिन अंतिम दो कालांश 35 मिनट के होंगे।
  • 13 मई से लेकर 15 मई 2026 तक स्कूलों में प्रथम परख परीक्षा होगी।
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक रहेगा।
  • 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक स्कूलों में द्वितीय परख परीक्षा होगी।
  • 15 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर 2026 तक स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • मध्यावधि अवकाश 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर 2026 तक रहेगा जिसे दीपावली अवकाश भी कहा जाता है।
  • शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से लेकर 10 जनवरी 2027 तक रहेगा।
  • 17 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर 2026 तक तृतीय परख परीक्षा होगी।
  • 8 मार्च से लेकर 20 मार्च 2027 तक वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
  • 25 मार्च 2027 को स्थानीय वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थान शिविरा पंचांग 2026-27 यहां से डाउनलोड करें

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram