Yuva Sambal Mela 2026: युवा संबल मेले के माध्यम से 2000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती

Yuva Sambal Mela 2026: कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान द्वारा युवा संबल मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अजमेर द्वारा 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को आयोजित हो रहा है इसमें 2000 से अधिक रिक्त पदों पर साक्षात्कार और योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा इसमें योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखोपुरा, अजमेर में प्रातः 10:00 बजे उपस्थित होना होगा।

युवा संबल मेले के माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें 30 से अधिक नियोजक भाग ले रहे हैं योग्य अभ्यर्थियों को अपने रिज्यूम या सीवी के साथ समस्त शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज इस युवा संबल मेले में लेकर उपस्थित होना होगा इस मेले के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा अभ्यर्थी QR कोड स्कैन करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Yuva Sambal Mela 2026

Yuva Sambal Mela 2026 Latest News

इस युवा संबल मेले 2026 के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, नर्सिंग, एमबीए, स्नातकोत्तर एवं अन्य योग्यता वाले अभ्यर्थी भी रजिस्ट्रेशन करके शामिल हो सकते हैं इस मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता (कंपनियां) भाग ले रही हैं इसमें बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा, सुरक्षा, सोलर, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा, प्रबंधन, अकाउंट्स, इंजीनियरिंग एवं अन्य कई सेक्टर्स की नौकरियां उपलब्ध हैं।

युवा संबल मेला 2026 में रजिस्ट्रेशन करने का लिंक हमने यहां नीचे उपलब्ध करवा दिया है अभ्यर्थी को अपने जन आधार कार्ड और पूछी गई आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है इससे आपको एंट्री पास मिल जाएगा राजस्थान सरकार और नेशनल करियर सर्विस के सहयोग से आयोजित इस मेले का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना है युवाओं को अपना रिज्यूम/सीवी, सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज, प्रशिक्षण दस्तावेज मूल रूप से साथ लाने होंगे मेले में शामिल होने वाले युवा सीधे नियोक्ताओं से बातचीत कर सकेंगे, इंटरव्यू देंगे और उन्हें तुरंत चयनित किया जा सकेगा।

How to Apply Yuva Sambal Mela 2026

  • सबसे पहले युवा संबल मेला 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर होम पेज पर युवा संबल मेला 2026 अजमेर के अप्लाई नाऊ लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना जन आधार कार्ड नंबर भरकर गेट डीटेल्स पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको इस जन आधार में जुड़े हुए कैंडिडेट्स के लिस्ट दिखाई देगी इसमें उस कैंडिडेट्स के सामने सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है और ओटीपी से वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद आपसे सामान्य जानकारी पूछी जाएगी आपको सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अंत में आपको एंट्री पास मिल जाएगा उसे डाउनलोड कर लेना है।

Yuva Sambal Mela 2026 Important Links

Yuva Sambal Mela 2026Apply Now
Yuva Sambal Mela NotificationClick Here
Official Websiterajemployment.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram