Rajasthan Berojgari Bhatta Status: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के फॉर्म का स्टेटस और पेमेंट स्टेटस यहां से चेक करें

Rajasthan Berojgari Bhatta Status: मुख्यमंत्री युवा संबल योजना को राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना भी कहा जाता है राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 1 फरवरी 2019 से प्रारंभ की गई है और 1 जनवरी 2022 से नए निर्देशों के अनुसार लागू है राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को ₹4000 प्रतिमाह और महिलाओं, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 4500 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं।

राजस्थान युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता अधिकतम 2 वर्ष तक या रोजगार प्राप्त करने तक (जो भी पहले हो) दिया जाता है बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 महीने का कौशल प्रशिक्षण एवं प्रतिदिन चार घंटे की इंटर्नशिप करनी अनिवार्य है यदि आपने भी राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 के लिए आवेदन कर रखा है तो अब घर बैठे राजस्थान बेरोजगार भत्ता के फॉर्म का स्टेटस और पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Status

Rajasthan Berojgari Bhatta Status Overview

Scheme NameMukhyamantri Yuva Sambal Yojana (Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana)
Launched ByGovernment of Rajasthan
DepartmentDepartment of Skill, Employment and Entrepreneurship, Rajasthan
BeneficiariesUnemployed youth of Rajasthan
Allowance Amount₹4000 per month for males, ₹4500 per month for Women, Persons with Disabilities, and Transgender
Age Limit21 to 30 Years (SC, ST, Women max. age 35 years)
Educational qualificationGraduation along with RSCIT, B.Ed, ITI, or any other equivalent diploma.
Application ModeOnline through Employment Portal / SSO ID
CategoryRajasthan Berojgari Bhatta Status
Payment ModeDirect Bank Transfer (DBT) to beneficiary’s account
Payment FrequencyMonthly
Official Portalemployment.rajasthan.gov.in

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता पात्रता और नए नियम

  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही दिया जाता है।
  • राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के नए नियमों के अनुसार अब केवल ग्रेजुएशन काफी नहीं है आपके पास RSCIT, B.Ed, आईटीआई या कोई अन्य समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु अब 21 वर्ष रहेगी, जबकि सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष एवं एससी एसटी और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है।
  • यदि अभ्यर्थी नियमित रूप से स्नातकोत्तर या अन्य कोई कोर्स कर रहे हैं तो अपात्र होंगे, हालांकि प्राइवेट छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना का लाभ जारी रखने के लिए किसी भी सरकारी विभाग में प्रतिदिन चार घंटे की इंटर्नशिप करनी होगी और इंटर्नशिप के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा और मोबाइल ऐप से होगी बेरोजगारों की अटेंडेंस।
  • रोजगार निदेशालय ने फिलहाल ईईएमएस 1.0 पोर्टल 16 अप्रैल से बंद कर दिया है अब मई में ईईएमएस 2.0 पोर्टल शुरू होगा इसके बाद अभ्यर्थी नए आवेदन कर सकेंगे।
  • इसमें पुरुषों को 4000 रुपए और महिला, विशेष योग्यजन एवं ट्रांसजेंडर आशार्थियों को 4500 रुपए प्रति महीने दिए जाते हैं जो 2 साल तक मिलते हैं।

How to Check Rajasthan Berojgari Bhatta Status 2026

प्रथम तरीका

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर योजना के लाभार्थी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Department of Skills, Employment and Entrepreneurship ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद फिर अभ्यर्थी को इनफार्मेशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट वाइज अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको शहरी या ग्रामीण का चयन करना है और अपने जिले, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत या वार्ड का चयन करके सर्च पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके ग्राम पंचायत या वार्ड के सभी आवेदकों की संख्या दिखाई देगी आपको अधिक जानकारी विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने नाम के सामने एप्लीकेशन स्टेटस या पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर आप इसमें अपना एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं और पेमेंट स्टेटस में अपना पेमेंट चेक कर सकते हैं।

द्वितीय तरीका

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर योजना के लाभार्थी ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Department of Skills, Employment and Entrepreneurship ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अनइंप्लॉयमेंट एलाउंस स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार कार्ड में से एक का चुनाव करना है और नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक करना है एवं ओटीपी से वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद आप राजस्थान बेरोजगार भत्ता का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Berojgari Bhatta Status Important Links

Rajasthan Berojgari Bhatta StatusClick Here
Rajasthan Berojgari Bhatta Payment StatusClick Here
Rajasthan Berojgari Bhatta form StatusClick Here
Official Websiteemployment.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram