IRFCL Recruitment 2026: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड में 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें असिस्टेंट के 16 पद और असिस्टेंट मैनेजर के 7 पद रखे गए हैं इसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड भारती के लिए आवेदन 4 अप्रैल से लेकर 1 मई 2026 तक भरे जाएंगे जबकि सीबीटी परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया जाएगा।
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹500 शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
₹500
SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen/ Transgender candidates
Exempted
Payment Mode
Online
IRFCL Recruitment 2026 Age Limit
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Minimum Age = 18 Years
Maximum Age = 30 Years
Age Limit Calculation: Based on
IRFCL Recruitment 2026 Educational Qualification
Post Name
Vacancy
Qualification
Assistant (NE5 लेवल)
16
Graduate in Commerce (60 % Marks)/CA/CMA
Assistant Manager (E1 लेवल)
07
Graduate in Commerce (60 % Marks)/ CA/CMA/MBA
IRFCL Recruitment 2026 Selection Process
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा केवल असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा।
यह परीक्षा 100 अंकों की होगी (100 बहुविकल्पीय प्रश्न)।
परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी (PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा का स्वरूप: Part A (50 अंक): इसमें गणित/न्यूमेरिकल एबिलिटी (20 प्रश्न), जनरल अवेयरनेस (10 प्रश्न), लॉजिकल रीजनिंग/जनरल इंटेलिजेंस (10 प्रश्न), और रेलवे/IRFC संबंधित ज्ञान (10 प्रश्न) शामिल होंगे। Part B (50 अंक): यह संबंधित विषय (पोस्ट-स्पेसिफिक) पर आधारित होगा, जैसे अकाउंटिंग, टैक्स लॉ, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, आदि।
How to Apply IRFCL Recruitment 2026
अभ्यर्थी को सबसे पहले इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट irfc.co.in पर जाना है।
इसके बाद इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और गेट रजिस्ट्रेशन नंबर भी सही भरना है।
आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं और अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।