Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1865 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें एक वर्ष के लिए अप्रेंटिस के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी इसमें पदों की संख्या स्टेट वाइज रखी गई है जिसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन 29 अप्रैल से लेकर 19 मई 2026 तक भर सकते हैं जबकि परीक्षा का आयोजन मई-जून 2026 में किया जाएगा।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Overview
Recruitment Organization
Union Bank of India
Post Name
Apprentice
Advt No.
Engagement of 1865 Apprentices
Vacancies
1865 Posts
Training Duration
1 Year
Mode of Apply
Online
Application form filling date
29 April to 19 May 2026
Official Website
unionbankofindia.bank.in
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
Event
Date
Application Start Date
29 April 2026
Application Last Date
19 May 2026
Exam Date
May / June 2026
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश
पदों की कुल संख्या (Total)
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
1
आंध्र प्रदेश
303
असम
29
बिहार
60
चंडीगढ़
6
छत्तीसगढ़
25
दादरा और नगर हवेली
1
दमन और दीव
1
गोवा
5
गुजरात
58
हरियाणा
30
हिमाचल प्रदेश
1
जम्मू और कश्मीर
2
झारखंड
34
कर्नाटक
131
केरल
39
लद्दाख
1
लक्षद्वीप
1
मध्य प्रदेश
116
महाराष्ट्र
196
मेघालय
1
नागालैंड
1
दिल्ली
48
ओडिशा
58
पुडुचेरी
1
पंजाब
21
राजस्थान
32
सिक्किम
2
तमिलनाडु
95
तेलंगाना
164
त्रिपुरा
1
उत्तर प्रदेश
335
उत्तराखंड
10
पश्चिम बंगाल
56
कुल योग (Total)
1865
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Application Fee
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सामान्य एवं ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹944 रखा गया है और महिलाओं के लिए ₹708 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fees
General / OBC (Male)
₹944 (incl. GST)
General / OBC (Female)
₹708 (incl. GST)
SC / ST/ PWD/ Transgender
₹236 (incl. GST)
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के अनुसार की जाएगी जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी में 10 वर्ष की छूट और विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी अपनी कैटेगरी में 7 वर्ष की छूट दी गई है।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए अभ्यर्थी के पास योग्यता 1 अप्रैल 2022 से पहले की नहीं होनी चाहिए।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Subject
Questions
Marks
General / Financial Awareness
20
20
General English
20
20
Quantitative & Reasoning Aptitude
20
20
Computer / Subject Knowledge
20
20
Bank Products & Services
20
20
Total
100
100
इसमें ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी और कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस ऑनलाइन परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
ऑनलाइन परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रखा गया है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।
इसके बाद अभ्यर्थी ने जिस राज्य के लिए आवेदन किया है वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने को लेकर टेस्ट होगा।
इसमें ग्रामीण स्तर पर चयनित अप्रेंटिस को मंथली स्टाइपेंड ₹15000, शहरी पर 18000 रुपए एवं मेट्रो शाखा के लिए ₹20000 दिया जाएगा।
How to Apply Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद करियर रिक्वायरमेंट ऑप्शन में जाकर अप्रेंटिस भर्ती के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
फिर आपको वहीं पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है जिससे BFSI एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल खुल जाएगा।
इससे पहले अभ्यर्थी को NAPS या NATS पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है।
इसके बाद BFSI SSC पोर्टल पर जाकर अपना विवरण भरें और सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
सभी जानकारी अच्छे से भरकर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 Important Links
Start Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 form