Rajasthan SI Re Exam 2026: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा फिर से होगी, नोटिस जारी

Rajasthan SI Re Exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा फैसला लिया है आरपीएससी ने वर्ष 2021 में आयोजित भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निरस्त करते हुए उक्त परीक्षा को भर्ती विज्ञापन दिनांक 3 फरवरी 2021 एवं शुद्धि पत्र दिनांक 7 जून 2021 के अंतर्गत पुनः आयोजित करवाने का निर्णय लिया है वापस आयोजित की जाने वाले इस परीक्षा में केवल उन 383097 अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।

Rajasthan SI Re Exam 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 को पुनः आयोजित करने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है वापस आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में 3083097 अभ्यर्थियों को अपने पूर्व में किए गए आवेदन पत्र में आवश्यक अपडेट करने के लिए 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक अवसर प्रदान किया गया है जिससे अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, वर्तमान ऐड्रेस, लाइव फोटो, थंब इंप्रेशन और सिग्नेचर में संशोधन कर सकते हैं उक्त संशोधन करने से पहले अभ्यर्थी को अपने OTR में केवाईसी करना होगा।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Overview

OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Exam NameSub Inspector Police / Platoon Commander Recruitment Exam 2021
Notice TypeRe-Exam Notice
Notice Date08 May 2026
Exam StatusPrevious Recruitment Process Cancelled
Re-Exam Applicable ForCandidates who appeared in both question papers earlier
Total Eligible Candidates383097
Update Window16 May 2026 to 30 May 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

आवेदन में संशोधन करने की प्रक्रिया

जिन्होंने OTR में केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रखी है: अभ्यर्थी को एसएसओ पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना है और माई रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर एडिट एप्लीकेशन/ withdraw एप्लीकेशन ऑप्शन में एसआई 2021 भर्ती के सामने उपलब्ध एडिट बटन पर क्लिक करके अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करना है।

जिन्होंने OTR में केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है: अभ्यर्थी ने जिस एसएसओ आईडी से सब इंस्पेक्टर 2021 हेतु आवेदन किया था उसमें रिक्रूटमेंट पोर्टल एप्लीकेशन पर जाकर केवाईसी की प्रक्रिया संपादित करते हुए OTR पूर्ण करने के बाद माई रिक्रूटमेंट में एडिट एप्लीकेशन/ विड्रॉ एप्लीकेशन ऑप्शन में एसआई 2021 भर्ती के सम्मुख उपलब्ध एडिट बटन पर क्लिक कर अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकता है।

Rajasthan SI Re Exam 2026 Important Notice

Rajasthan SI Re Exam 2026 PdfClick Here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram