FRI Dehradun Recruitment 2026: वन अनुसंधान संस्थान द्वारा 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए 10वीं 12वीं पास महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती के लिए आवेदन 4 मई से लेकर 3 जून 2026 तक भरे जाएंगे जबकि प्रथम चरण सीबीटी एक्जाम का आयोजन जून 2026 में किया जाएगा।
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
₹1500
SC / ST / PwBD / Women
₹700
Payment Mode
Online
FRI Dehradun Recruitment 2026 Age Limit
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में आवेदक की आयु पदों के अनुसार 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 3 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 में मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास होना चाहिए वहीं टेक्नीशियन रखरखाव पद के लिए दसवीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए स्टोर कीपर, वनरक्षक, एलडीसी, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन अनुसंधान पद के लिए 12वीं पास होना चाहिए जबकि तकनीकी सहायक एवं पुस्तकालय सूचना सहायक के लिए स्नातक एवं संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
Post Name
Qualification
Library Information Assistant
Bachelor Degree / Library Science Related Qualification
Technical Assistant (Field/Lab Research)
Bachelor Degree in Relevant Field
Stenographer Grade II
12th Pass + Stenography Knowledge
Technician (Field/Lab Research)
12th Pass / ITI in Related Trade
Store Keeper
12th Pass / Relevant Experience
Technician (Maintenance)
ITI / Trade Certificate in Related Trade
Lower Division Clerk (LDC)
12th Pass + Typing Knowledge
Forest Guard
12th Pass
Multi Tasking Staff (MTS)
10th Pass
FRI Dehradun Recruitment 2026 Selection Process
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एक्जाम, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट, ट्रेड या कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
How to Apply FRI Dehradun Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को वन अनुसंधान संस्थान देहरादून की आधिकारिक वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर जाना है।
इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर की सहायता से पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण, पद का चयन सभी सही-सही भरने हैं।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, स्पष्ट हस्ताक्षर, अपने सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना है और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।