SSB GD Sports Quota Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल में 10वीं पास 404 पदों पर कांस्टेबल जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल ने स्पोर्ट्स कोटा जीडी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं सशस्त्र सीमा बल के तहत विभिन्न स्पोर्ट्स के लिए कुल 404 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन 9 मई से लेकर 7 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationSashastra Seema Bal (SSB)
Post NameConstable (GD)
Advt No.541/RC/SSB/CT(GD)SQ-2025/2026
Vacancies404 Posts
Salary/ Pay ScaleRs. 21700- 69100/- (Level-3)
Job LocationAll India
CategorySSB GD Sports Quota Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date9 May to 7 June 2026
Official Websiterecruitment.ssb.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date9 May 2026
Application Last Date7 June 2026
Exam DateTo be notified

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड नेट, बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹100
SC / ST / WomenExempted
Payment ModeOnline

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

सशस्त्र सीमा बल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र होना चाहिए अभ्यर्थी स्पोर्ट्स योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

सबसे पहले अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए खेल प्रमाण पत्रों और शैक्षणिक योग्यता दस्तावेजों की जांच की जाएगी इसके बाद अभ्यर्थी को संबंधित खेल के फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा और व्यवहारिक कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा फिर शारीरिक मानक परीक्षण एवं मेडिकल होगा।

How to Apply SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

  • अभ्यर्थी को सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर एसएससी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं अपने नाम, मोबाइल नंबर एवं ईमेल की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में शैक्षणिक योग्यता, खेल योग्यता एवं व्यक्तिगत जानकारी पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 form9 May 2026
Last Date Online Application form7 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterecruitment.ssb.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram