RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती का 1191 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के 1191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस पद के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए आवेदन 12 मई से लेकर 11 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationSouth East Central Railway
Post NameApprentice
Vacancies1191 Posts
Job LocationBilaspur
CategoryRRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date12 May to 11 June 2026
Official Websitesecr.indianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date12 May 2026
Application Last Date11 June 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें ट्रेड वाइज पदों की संख्या इस प्रकार रखी गई है

क्र.पद का नाम (ट्रेड)कुल पद
1कारपेन्टर38
2कोपा (325 Divn.+25 HQ/Const.)350
3ड्राफ्ट मैन (सिविल)12
4इलेक्ट्रीशियन206
5इलेक्ट्रॉनिक / मैकेनिक4
6फिटर223
7मशीनिस्ट4
8पेन्टर41
9प्लम्बर30
10आर.ए.सी. मैकेनिक40
11शीट मेटल वर्कर4
12स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) (21 Divn.+15 HQ/Const.)36
13स्टेनोग्राफर (हिन्दी) (15 Divn.+10 HQ/Const.)25
14डीजल मैकेनिक8
15टर्नर4
16वेल्डर20
17वायरमैन125
18रासायनिक प्रयोगशाला सहायक4
19ट्रैकमशीन संस्था/विलासपुर17
कुल1191

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 11 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट, एससी-एसटी को 5 वर्ष की छूट, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा जबकि इसमें लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा।

चयनित अभ्यर्थी प्रशिक्षु के रूप में लगाए जाएंगे और उन्हें केवल एक वर्ष की अवधि के लिए प्रशिक्षुता/ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के नियमानुसार प्रशिक्षण के दौरान वजीफा/ छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उनका प्रशिक्षण समाप्त हो जाएगा।

How to Apply RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने आवश्यक सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को चेक करने के सबमिट कर देना है एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start RRC SECR Bilaspur Apprentice Recruitment 2026 form12 May 2026
Last Date Online Application form11 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitesecr.indianrailways.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram