Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे द्वारा टेक्नीशियन के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 323 पद एवं टेक्निशियन ग्रेड तृतीय के 6242 पद रखे गए हैं रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से लेकर 29 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए सभी भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा इसके लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिग्री अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Railway Technician Recruitment 2026

Railway Technician Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Post NameTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
Advt No.CEN No. 02/2026
Vacancies6565 Posts
Job LocationAll India
CategoryRRB Technician Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date30 June to 29 July 2026
Official Websiteindianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date30 June 2026
Application Last Date29 July 2026
Exam DateTo be notified

Railway Technician Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

यहां पर आपको बता दें की प्रथम चरण के सीबीटी एक्जाम में उपस्थित होने के बाद सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को ₹400 की फीस रिफंड कर दी जाएगी जबकि अन्य सभी आरक्षित वर्गों को पूरे 250 रुपए की फीस रिफंड कर दी जाएगी।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹500
SC / ST / Women / Ex-Servicemen/ EBC₹250
Payment ModeOnline

Railway Technician Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक रखी गई है जबकि रेलवे टेक्निशियन ग्रेड तृतीय के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Railway Technician Recruitment 2026 Educational Qualification

  • रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी/ इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी या इन ट्रेड में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • रेलवे टेक्निशियन ग्रेड तृतीय पद के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Railway Technician Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Railway Technician Recruitment 2026 Exam Pattern

रेलवे टेक्नीशियन सीबीटी एक्जाम 100 अंकों का आयोजित किया जाएगा इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रहेगी जबकि अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा यह परीक्षा कई पारियों में आयोजित होने पर अंकों का सामान्यीकरण किया जाएगा सीबीटी परीक्षा में सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक, ओबीसी एससी को 30% अंक, एसटी को 25% अंक लाने जरूरी होंगे जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को 2% की छूट दी जा सकती है।

रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल:

SubjectsNo. of QuestionTotal MarksTime Duration
General Awareness 101090 minutes
(30 minutes extra for PwBD candidates)
General Intelligence & Reasoning1515
Basic of Computers and Applications2020
Mathematics2020
Basic Science and Engineering3535
Total100100

रेलवे टेक्निशियन ग्रेड तृतीय:

SubjectsNo. of QuestionTotal MarksTime Duration
Mathematics252590 minutes 
(30 minutes extra for PwBD candidates)
General Intelligence & Reasoning2525
General Science4040
General Awareness1010
Total100100

Salary (वेतनमान)

रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए वेतन लेवल 5 के तहत बेसिक वेतन 29200 रुपए जबकि रेलवे टेक्निशियन ग्रेड तृतीय के लिए वेतन लेवल 2 के तहत बेसिक वेतन 19900 रुपए और अन्य वेतन भत्ते दिए जाएंगे।

How to Apply Railway Technician Recruitment 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने पद और रेलवे रीजन को सेलेक्ट करके आवेदन फॉर्म भरना है अभ्यर्थी को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य सभी विवरण सही-सही भरना है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना है एवं भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर रख लेना है।

Railway Technician Recruitment 2026 Important Links

Start Railway Technician Recruitment 2026 form30 June 2026
Last Date Online Application form29 July 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteindianrailways.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram