Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है बैंक ऑफ बड़ोदा भर्ती में अप्रेंटिस के पदों की संख्या स्टेट वाइज अलग-अलग रखी गई है बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 19 मई से लेकर 8 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBank of Baroda
Post NameApprentice
Advt No.BOB/HRM/APPRENTICE/ADVT/2026/01
Vacancies5000 Posts
Stipend₹15,000 Per Month
Training Duration12 Months
CategoryBank of Baroda Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date19 May to 8 June 2026
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date19 May 2026
Application Last Date8 June 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

क्र.सं.राज्य / केंद्र शासित प्रदेशकुल सीटें
1गुजरात960
2उत्तर प्रदेश764
3महाराष्ट्र580
4कर्नाटक483
5राजस्थान412
6तमिल नाडु199
7पश्चिम बंगाल194
8आंध्र प्रदेश188
9बिहार179
10मध्य प्रदेश136
11छत्तीसगढ़122
12केरल111
13ओडिशा92
14दिल्ली91
15हरियाणा84
16तेलंगाना83
17पंजाब78
18उत्तराखंड76
19झारखंड64
20असम29
21गोवा29
22हिमाचल प्रदेश8
23दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव7
24अरुणाचल प्रदेश4
25चंडीगढ़4
26मेघालय4
27पुडुचेरी4
28नागालैंड3
29त्रिपुरा3
30जम्मू और कश्मीर2
31लद्दाख2
32मिजोरम2
33अंडमान और निकोबार द्वीप समूह1
34मणिपुर1
35सिक्किम1
कुल सीटें (Total)5000

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 रखा गया है जबकि सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला अभ्यर्थियों एवं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है इसके अलावा एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryFees
SC / ST Candidates₹200 + GST
PwBD Candidates₹200 + GST
General / EWS / OBC Male Candidates₹800 + GST
General / EWS / OBC Female / Transgender Candidates₹600 + GST

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को 3 वर्ष की एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी को ग्रेजुएशन पास किए हुए 4 वर्ष से अधिक समय नहीं हुआ हो और अन्य अप्रेंटिसशिप में शामिल नहीं हुआ हो।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

क्र.सं.विषय (Name of Test)प्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
1सामान्य / वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness)2525
2मात्रात्मक और तार्किक अभियोग्यता (Quantitative & Reasoning Aptitude)2525
3कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)2525
4सामान्य अंग्रेजी (General English)2525
कुल (Total)100100
  • इस कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस परीक्षा को अभ्यर्थी अपने घर या किसी भी एकांत स्थान से अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट से दे सकेंगे डिवाइस में कैमरा और माइक्रोफोन होना जरूरी होगा।
  • इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • आरक्षित वर्ग ओबीसी, एससी एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 5% की छूट मिलेगी।
  • अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां के स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने एवं बोलने में कुशल होना चाहिए।

Salary (वेतनमान)

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिसशिप भर्ती 2026 में प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने की रहेगी और इस दौरान स्टाइपेंड ₹15000 प्रतिमाह दिया जाएगा हालांकि इन्हें बैंक कर्मचारी जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

How to Apply Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाना है।
  • इसके बाद करियर ऑप्शन में करंट ऑपच्यरुनिटीज ऑप्शन पर जाना है।
  • फिर बड़ौदा बैंक अप्रेंटिसशिप रिक्रूटमेंट 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 form19 May 2026
Last Date Online Application form8 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram