IDS Jaipur Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज भर्ती का 10वीं 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

IDS Jaipur Recruitment 2026: विकास अध्ययन संस्थान जयपुर द्वारा विभिन्न गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती में नियमित और संविदा दोनों प्रकार के पद शामिल किए गए हैं जिसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं विकास अध्ययन संस्थान भर्ती के लिए आवेदन 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक भरे जाएंगे।

IDS Jaipur Recruitment 2026

IDS Jaipur Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationInstitute of Development Studies Jaipur
Post NameAccounts Executive, Driver and More
Advt No.IDSJ/2026-27/01
Vacancies5 Posts
Job LocationJaipur
CategoryIDS Jaipur Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date15 May to 30 May 2026
Official Websiteidsj.org

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date15 May 2026
Application Last Date30 May 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

विकास अध्ययन संस्थान जयपुर द्वारा गैर शैक्षणिक के कुल पांच पदों पर भर्ती निकाली गई है इसमें चतुर्थ श्रेणी, ड्राइवर, कनिष्ठ कार्यालय सहायक एवं लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरकर भेजना होगा इसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं पास से लेकर बीकॉम/ एमकॉम एवं सीए तक रखी गई है।

पद का नामपदों की संख्याभर्ती का प्रकार
चतुर्थ श्रेणी (Class IV)1 (अनारक्षित)नियमित
ड्राइवर (Driver)1 (अनारक्षित)नियमित
कनिष्ठ कार्यालय सहायक (Junior Office Assistant)1 (अनारक्षित)नियमित
कनिष्ठ कार्यालय सहायक (Junior Office Assistant)1 (अनारक्षित)संविदा – 11 महीने के लिए)
लेखा कार्यकारी (Accounts Executive)1 (अनारक्षित)संविदा – 11 महीने के लिए)

IDS Jaipur Recruitment 2026 Age Limit

विकास अध्ययन संस्थान जयपुर भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Educational Qualification

विकास अध्ययन संस्थान जयपुर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी यहां पर टेबल में उपलब्ध करवा दी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यतावांछनीय योग्यता / अन्य कौशल
चतुर्थ श्रेणी10वीं पासहिंदी पढ़ने और लिखने में प्रवीणता तथा अंग्रेजी के बुनियादी शब्द पढ़ने की क्षमता ।
ड्राइवर10वीं पास और वैध LMV और MCWG ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।हिंदी पढ़ने और लिखने की अच्छी समझ तथा बुनियादी अंग्रेजी शब्द पढ़ने की क्षमता ।
कनिष्ठ कार्यालय सहायक12वीं पासकिसी अनुसंधान संस्थान / संगठन में कार्य करने का अनुभव । एमएस ऑफिस (MS Office) के उपयोग में प्रवीणता और अंग्रेजी व हिंदी टाइपिंग का अच्छा ज्ञान।
लेखा कार्यकारीप्रथम श्रेणी बी.कॉम (B.Com) और पर्यवेक्षक क्षमता में 5 साल का अनुभव या एम.कॉम (M.Com) / इंटर सीए के साथ 5 साल का अनुभव । अकाउंट्स, टैक्स, Tally, MS Office और अंग्रेजी व हिंदी भाषा पर अच्छी कमान आवश्यक है ।CA/CMA/CS/CFA जैसी व्यावसायिक योग्यता और एकाउंटिंग नियमों का अच्छा ज्ञान ।

IDS Jaipur Recruitment 2026 Selection Process

विकास अध्ययन संस्थान जयपुर भर्ती 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने मात्र से साक्षात्कार के लिए बुलावा आने की गारंटी नहीं होगी एवं चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

Salary (वेतनमान)

पद का नामभर्ती का प्रकारवेतनमान / समेकित वेतन
चतुर्थ श्रेणीनियमितपे बैंड: रु. 5200-20200, ग्रेड पे 1700 (7वें वेतन आयोग का आंशिक कार्यान्वयन – 55%)
ड्राइवरनियमितपे बैंड: रु. 5200-20200, ग्रेड पे 2400 (7वें वेतन आयोग का आंशिक कार्यान्वयन – 55%)
कनिष्ठ कार्यालय सहायकनियमितपे बैंड: रु. 5200-20200, ग्रेड पे 2400 (7वें वेतन आयोग का आंशिक कार्यान्वयन – 55%)
कनिष्ठ कार्यालय सहायकसंविदासमेकित वेतन रु. 33,000 + पीएफ (PF)
लेखा कार्यकारीसंविदासमेकित वेतन रु. 62,000 + पीएफ (PF)

How to Apply IDS Jaipur Recruitment 2026

  • सबसे पहले विकास अध्ययन संस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट idsj.org पर जाना है।
  • इसके बाद वैकेंसी ऑप्शन पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर आवेदन फार्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है एवं इसे सावधानीपूर्वक सही-सही भरना है।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति लगानी है।
  • इसके बाद इन्हें एक लिफाफे में बंद करना है और लिफाफे के ऊपर किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं निर्धारित प्रारूप में लिखना है।
  • इसके बाद स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।

आवेदन भेजने का पता:
The Director,
Institute of Development Studies,
8-B, Jhalana Institutional Area,
Jaipur – 302004

IDS Jaipur Recruitment 2026 Important Links

Start IDS Jaipur Recruitment 2026 form15 May 2026
Last Date Offline Application form30 May 2026
Application formClick Here
Official NotificationAccounts Executive (Contractual)
Junior Office Assistant (Regular)
Junior Office Assistant (Contractual)
Driver (Regular)
Class IV (Regular)
Official Websiteidsj.org

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram