RPSC School Lecturer Recruitment 2026: राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

RPSC School Lecturer Recruitment 2026: आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर स्कूल शिक्षा स्पेशल एजुकेशन भर्ती का नोटिफिकेशन 121 पदों के लिए जारी किया गया है जिसके लिए सभी योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती में विशेष शिक्षा विषय से संबंधित योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 के लिए आवेदन 1 जून से लेकर 30 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

RPSC School Lecturer Recruitment 2026

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer
Post NameSchool Lecturer (Special Education)
Advt No.01/2026-27
Vacancies121 Posts
Salary/ Pay ScaleLevel-12
Job LocationRajasthan
CategoryRPSC 1st Garde Teacher Special Education Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date1 June to 30 June 2026
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date1 June 2026
Application Last Date30 June 2026
Exam DateTo be notified

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
  • पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Age Limit

  • इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।
  • इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर होगी।
  • सभी आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

Age Relaxation

श्रेणीछूट
SC/ ST/ OBC/ MBC (Male)5 वर्ष
SC/ ST/ OBC/ MBC (Female)10 वर्ष
Women of general category5 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएंकोई ऊपरी सीमा नहीं
दिव्यांग (PwD)5 वर्ष
राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारीअधिकतम 45 वर्ष

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Educational Qualification

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए अभ्यर्थी के पास पोस्ट ग्रेजुएशन में कोई एक विषय अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत में से होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बीएड स्पेशल एजुकेशन या बीएड सामान्य शिक्षा के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या भारतीय पुनर्व्यास परिषद से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा संबंधी योग्यता होनी चाहिए।

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Selection Process

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर विशेष शिक्षा भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Exam Pattern

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर विशेष शिक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे इसमें प्रथम पेपर 150 अंकों का और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा जबकि प्रथम पेपर के लिए एक घंटा 30 मिनट का समय मिलेगा जबकि दूसरे पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है अभ्यर्थी को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।

Paper-I: General Studies (सामान्य अध्ययन)

कुल अंक: 150 अंक
समय अवधि: 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट)
शामिल विषय:

  • राजस्थान का इतिहास और भारतीय इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन पर विशेष बल के साथ)
  • मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability), सांख्यिकी (माध्यमिक स्तर), गणित (माध्यमिक स्तर), सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी योग्यता।
  • समसामयिक मामले (Current Affairs)
  • सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति (Indian Polity), राजस्थान का भूगोल।
  • शैक्षणिक मनोविज्ञान (Educational Psychology), शैक्षिक प्रबंधन (Educational Management), राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य और बच्चों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE)।

Paper-II: Subjects and Special Education (संबंधित विषय एवं विशेष शिक्षा)

कुल अंक: 300 अंक
समय अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
शामिल विषय व अंक विभाजन:

  • संबंधित विषय का ज्ञान (वरिष्ठ माध्यमिक स्तर): अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत में से उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय (150 अंक) ।
  • विशेष शिक्षा (Special Education): दिव्यांग व्यक्तियों और विशेष शिक्षा से संबंधित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां, नीतियां, कानून, नियम और अध्यापन शास्त्र (Pedagogy) । इसके अलावा शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM), कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी (IT) का उपयोग, और विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं से ग्रसित बच्चों की शिक्षा प्रणाली से जुड़े प्रश्न (150 अंक) ।

Salary (वेतनमान)

चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 के तहत वेतनमान दिया जाएगा।

How to Apply RPSC School Lecturer Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को आरपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर न्यूज एवं इवेंट्स बॉक्स में RPSC School Lecturer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है।
  • फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर विशेष शिक्षा 2026 के अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करना है।
  • आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें एवं प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

RPSC School Lecturer Recruitment 2026 Important Links

Start RPSC School Lecturer Recruitment 2026 form1 June 2026
Last Date Online Application form30 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterpsc.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram