NCLT Recruitment 2026: राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

NCLT Recruitment 2026: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण नई दिल्ली द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (deputation) बेसिस पर आयोजित की जाएगी जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण भर्ती के लिए आवेदन 21 मई से लेकर 20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाला एक महत्वपूर्ण न्यायिक निकाय है इस भर्ती के माध्यम से देश भर के विभिन्न बेंच में रिक्त पदों को भरा जाएगा राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण कंपनी कानून, दिवाला एवं शोधन अक्षमता और कॉर्पोरेट विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई करता है राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण भर्ती की योग्यता, पदों की संख्या एवं आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां उपलब्ध करवा दी है।

NCLT Recruitment 2026

NCLT Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationNational Company Law Tribunal (NCLT), New Delhi
Post NameVarious posts
Advt No.10/121/2016-NCLT(Pt.VI), dated 21/05/2026
Vacancies106 Posts
Job TypeDeputation / Absorption
Job LocationAll India
CategoryNCLT Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date21 May to 20 July 2026
Official Websitenclt.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date21 May 2026
Application Last Date20 July 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के विभिन्न बेंचों में संयुक्त रजिस्ट्रार, प्रोग्रामर, कोर्ट ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, यूडीसी और स्टाफ कर ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी इसमें कुल 106 रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 रखी गई है।

  • संयुक्त रजिस्ट्रार (Joint Registrar): 2 पद
  • उप रजिस्ट्रार (Deputy Registrar): 6 पद
  • सहायक रजिस्ट्रार (Assistant Registrar): 2 पद
  • प्रोग्रामर (Programmer): 1 पद
  • कोर्ट ऑफिसर (Court Officer): 12 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी (Private Secretary): 24 पद
  • सीनियर लीगल असिस्टेंट (Senior Legal Assistant): 23 पद
  • असिस्टेंट (Assistant): 14 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-I/पर्सनल असिस्टेंट: 7 पद
  • कैशियर: 1 पद
  • रिकॉर्ड असिस्टेंट: 9 पद
  • अपर डिवीजन क्लर्क: 3 पद
  • स्टाफ कार ड्राइवर: 2 पद

NCLT Recruitment 2026 Application Fee

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण भर्ती 2026 में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसके लिए सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

NCLT Recruitment 2026 Age Limit

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण भर्ती 2026 में सभी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तक रखी गई है यानी प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

NCLT Recruitment 2026 Educational Qualification

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन डेपुटेशन बेसिस पर जारी किया गया है इसलिए अभ्यर्थी को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, न्यायालयों, न्यायाधिकरणों या वैधानिक संगठनों में कार्यरत होना आवश्यक है।

क्र.सं.पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
1संयुक्त रजिस्ट्रारकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री।
कार्मिक और प्रशासनिक मामलों का व्यावहारिक अनुभव।
2उप रजिस्ट्रारमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री।
प्रशासनिक, स्थापना या न्यायालयी मामलों का अनुभव।
3सहायक रजिस्ट्रारमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री।
प्रशासनिक, स्थापना या न्यायालय से संबंधित कार्यों का अनुभव।
4प्रोग्रामरकंप्यूटर साइंस (CS) या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में B.E. / B.Tech की डिग्री, या MCA या इसके समकक्ष योग्यता।
5न्यायालय अधिकारीउम्मीदवारों के पास अधिमानतः कानून में डिग्री होनी चाहिए।
प्रशासनिक, स्थापना या अदालती कामकाज का अनुभव।
6निजी सचिवकेंद्र/राज्य सरकार या अदालतों में समरूप पद धारक या निश्चित सेवा अवधि।
कौशल मानक: अंग्रेजी में डिक्टेशन गति 110 शब्द प्रति मिनट (WPM) और कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन गति 55 WPM होना अनिवार्य है।
7वरिष्ठ कानूनी सहायककिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री।
8सहायककिसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
कंप्यूटर संचालन का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।
9आशुलिपिक ग्रेड-I / व्यक्तिगत सहायककेंद्र/राज्य सरकार या अदालतों में आशुलिपिक के रूप में कार्यरत होना चाहिए।
कौशल मानक: अंग्रेजी में डिक्टेशन गति 100 WPM और कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन गति 50 WPM होना आवश्यक है।
10कैशियरसरकारी विभागों में कार्यरत होने के साथ नकद और खाता प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हो।
11अभिलेख सहायककेंद्र/ राज्य सरकार या अदालतों/ न्यायाधिकरणों में संबंधित समरूप पद धारक या निश्चित सेवा अवधि।
12उच्च श्रेणी लिपिक (UDC)केंद्र/राज्य सरकार या अदालतों/ न्यायाधिकरणों में संबंधित समरूप पद धारक या निश्चित सेवा अवधि।
13स्टाफ कार ड्राइवर10वीं कक्षा उत्तीर्ण + वैध ड्राइविंग लाइसेंस + न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
मोटर तंत्र (Motor Mechanism) का ज्ञान होना चाहिए।

NCLT Recruitment 2026 Selection Process

  • सबसे पहले आवेदन फॉर्म की जांच यानी स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • फिर चयन समिति द्वारा अभ्यर्थी के पिछले पांच वर्षों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट की जांच की जाएगी।
  • अभ्यर्थी के सतर्कता प्रमाण पत्र एवं सत्य निष्ठा प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।
  • कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा जबकि कुछ के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

Salary (वेतनमान)

क्र.सं.पद का नाम (Post)वेतन स्तर (Pay Level)
1संयुक्त रजिस्ट्रारस्तर-13 (₹1,23,100 – ₹2,15,900)
2उप रजिस्ट्रारस्तर-12 (₹78,800 – ₹2,09,200)
3सहायक रजिस्ट्रारस्तर-11 (₹67,700 – ₹2,08,700)
4प्रोग्रामरस्तर-9 (₹53,100 – ₹1,67,800)
5न्यायालय अधिकारीस्तर-8 (₹47,600 – ₹1,51,100)
6निजी सचिवस्तर-8 (₹47,600 – ₹1,51,100)
7वरिष्ठ कानूनी सहायकस्तर-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
8सहायकस्तर-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
9आशुलिपिक ग्रेड-I / व्यक्तिगत सहायकस्तर-6 (₹35,400 – ₹1,12,400)
10कैशियरस्तर-4 (₹25,500 – ₹81,100)
11अभिलेख सहायकस्तर-4 (₹25,500 – ₹81,100)
12उच्च श्रेणी लिपिकस्तर-4 (₹25,500 – ₹81,100)
13स्टाफ कार ड्राइवरस्तर-2 (₹19,900 – ₹63,200)

How to Apply NCLT Recruitment 2026

  • सबसे पहले राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट nclt.gov.in पर जाना है।
  • फिर करियर ऑप्शन में जाकर NCLT Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म को प्रिंट करना है और इसमें पद एवं वंचित पीठ का नाम, व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • सभी जरूरी दस्तावेज स्वयं सत्यापित करके लगते हैं एवं स्वयं सत्यापित पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो भी सही स्थान पर लगाना है।
  • ‘नियोक्ता/ अग्रेषण प्राधिकारी के प्रमाण पत्र को कार्यालय प्रमुख से सत्यापित करवाना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज देना है।
  • अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले निर्धारित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए।

NCLT Recruitment 2026 Important Links

Start NCLT Recruitment 2026 form21 May 2026
Last Date Offline Application form20 July 2026
Application formClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websitenclt.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram