Rajasthan BSTC Counselling 2026: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कार्यक्रम जारी, आवेदन फॉर्म शुरू

Rajasthan BSTC Counselling 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 10 जून 2026 को जारी कर दिया है इसके साथ ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कार्यक्रम भी जारी कर दिया है राजस्थान के डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश बीएसटीसी काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा बीएसटीसी काउंसलिंग को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है और राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म 11 जून 2026 से शुरू हो गए हैं।

Rajasthan BSTC Counselling 2026

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
एडमिट कार्ड रिलीज डेट14 मई 2026
परीक्षा का समय1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM; 2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM
फाइनल आंसर की30 May 2026
रिजल्ट डेट10 जून 2026 (4:00 PM)
काउंसलिंग शुल्क एवं फॉर्म डेट11 जून से 16 जून 2026 तक
अधिकृत वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Latest News

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10 जून 2026 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है जिसे अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि की सहायता से चेक कर सकते हैं इस परीक्षा में श्रीगंगानगर के दौलतपुर की मुस्कान चौधरी ने 600 में से 552.607 स्कोर प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट मात्र 20 दिनों में जारी कर दिया गया है इस परीक्षा में 605242 अभ्यर्थियों में से 497178 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे यह परीक्षा 41 जिला मुख्यालयों के 1774 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी इसके साथ ही वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग फॉर्म 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पंजीयन और काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर दिया है अभ्यर्थी के नाम, माता एवं पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान एवं पाठ्यक्रम के प्रकार में संशोधन नहीं किया जा सकता जबकि अन्य जानकारी में संशोधन कर सकते हैं राजस्थान बीएसटीसी आवेदन फॉर्म में संशोधन 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक कर सकते हैं और संशोधन शुल्क ₹200 रखा गया है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Dates

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग शुल्क ₹3000 जमा करने और काउंसलिंग में ऑनलाइन कॉलेजों का विकल्प भरने की तिथि 11 जून से लेकर 16 जून 2026 तक रखी गई है इसमें काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ईमित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करवा कर काउंसलिंग के दौरान अध्यापक शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन उपलब्ध सूची के अनुसार विकल्प भरना होगा।

काउंसलिंग के बाद अलॉटमेंट रिजल्ट 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी यह चेक कर सकेंगे कि उन्हें कौन सी कॉलेज अलॉट की गई है इस प्रथम चरण की अलॉटमेंट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 13555 रुपए का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 20 जून से लेकर 27 जून 2026 तक जमा करना होगा इसके बाद अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग 20 जून से लेकर 29 जून 2026 तक करनी जरूरी होगी।

शिक्षा संस्थान द्वारा प्रमाणीकरण के उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करने की तिथि 20 जून से लेकर 29 जून 2026 तक रखी गई है इसके बाद संस्थाओं द्वारा कक्षाओं का प्रारंभ 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग 2026 की समय सारणी यहां पर उपलब्ध करवा दी है इसके अलावा अभ्यर्थी समय-समय पर बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक करते रहें।

राजस्थान प्री डीएलएड काउंसलिंग कार्यक्रम 2026

क्र.सं.विवरणअवधि / दिनांक
1काउंसलिंग पंजीयन से पूर्व आवेदन पत्र में संशोधन (शुल्क ₹200/- ऑनलाइन भुगतान)11 जून 2026 (गुरुवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक
2काउंसलिंग पंजीयन (शुल्क ₹3000/- ऑनलाइन भुगतान) कर अध्यापक शिक्षा संस्थानों की सूची के अनुसार विकल्प (Choice) भरने की तिथि11 जून 2026 (गुरुवार) से 16 जून 2026 (मंगलवार) तक
3प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची (First Round Allotment List)20 जून 2026 (शनिवार)
4प्रथम चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान करने की तिथि20 जून 2026 (शनिवार) से 27 जून 2026 (शनिवार) तक
5अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
6शिक्षण संस्थानों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
7संस्था द्वारा प्रमाणीकरण के बाद अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना20 जून 2026 (शनिवार) से 29 जून 2026 (सोमवार) तक
8संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ01 जुलाई 2026 (बुधवार)
9अपवर्ड मूवमेंट (Upward Movement) हेतु आवेदन करने की तिथि03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) से 04 जुलाई 2026 (शनिवार) तक
10अपवर्ड मूवमेंट के उपरान्त आवंटन परिणाम की घोषणा07 जुलाई 2026 (मंगलवार)
11अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि07 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक
12संस्था द्वारा पोर्टल पर छात्र के प्रवेश को ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि07 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) तक
13द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची (Second Round Allotment List)13 जुलाई 2026 (सोमवार)
14द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2026 (रविवार) तक
15द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
16संस्थानों द्वारा द्वितीय चरण के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
17अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना (द्वितीय चरण)14 जुलाई 2026 (मंगलवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
18तृतीय चरण अलॉटमेंट सूची (Third Round Allotment List)22 जुलाई 2026 (बुधवार)
19तृतीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश शुल्क (₹13,555/-) का ऑनलाइन भुगतान22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 27 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
20तृतीय चरण के अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित संस्थान में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करना22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
21संस्थानों द्वारा तृतीय चरण के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
22अभ्यर्थियों द्वारा लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना (तृतीय चरण)22 जुलाई 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) तक
23असफल या नॉन-रिपोर्टिंग अभ्यर्थियों को शुल्क रिफंड करनाप्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के 45 कार्यदिवस की अवधि में

Rajasthan BSTC Counselling 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • BSTC 2026 स्कोर कार्ड
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How to Apply Rajasthan BSTC Counselling form 2026

  • सबसे पहले राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर एवं पूछी गई जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • अभ्यर्थी को काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक कॉलेजों का चुनाव कर रहा है और अंत में ऑल राजस्थान कॉलेज का ऑप्शन भी सेलेक्ट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को ऑनलाइन काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना है।
  • अभ्यर्थी को काउंसलिंग में हिस्सा जरूर लेना है क्योंकि यदि काउंसलिंग में नंबर नहीं आता है तो ₹100 का शुल्क काटकर ₹2900 आवेदन शुल्क वापस मिल जाएगा।
  • अभ्यर्थी को सभी जानकारी भरने के बाद ही काउंसलिंग फॉर्म को लॉक करना है ध्यान रहे एक बार काउंसलिंग फॉर्म लॉक करने के बाद उसमें आप कोई भी संशोधन नहीं कर सकेंगे।
  • यदि अंतिम तिथि तक चॉइस लॉक नहीं की जाती है तो अंतिम तिथि के बाद आपके द्वारा भरी गई चॉइस स्वत: ही लॉक हो जाएगी।
  • अभ्यर्थी काउंसलिंग फॉर्म भरने से पहले काउंसलिंग नोटिस में दी गई सभी तिथियां और दिशा निर्देश जरूर देख लें।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Counselling form 2026Click Here
Rajasthan BSTC Counselling 2026 NotificationClick Here
Rajasthan BSTC Result CheckClick Here
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Counselling 2026 की काउंसलिंग शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग शुल्क ₹3000 रखा गया है और इसे ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तक है।

Rajasthan BSTC Counselling 2026 में काउंसलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि कब है?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 तक है अभ्यर्थी काउंसलिंग के दौरान अधिक से अधिक कॉलेजों का चुनाव करें और अंत में जो राजस्थान ऑप्शन भी चुनें।

Rajasthan BSTC Counselling Result 2026 कब जारी किया जाएगा?

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग रिजल्ट की प्रथम अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।

BSTC College Counselling Result 2026 के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग कब करनी होगी?

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज काउंसलिंग रिजल्ट या कॉलेज अलॉटमेंट के बाद संबंधित कॉलेज में स्वयं उपस्थित होकर 29 जून 2026 तक रिपोर्टिंग करनी होगी अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram