Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 भारतीय सेना में लॉ ग्रेजुएट के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 भारतीय सेना में लॉ ग्रेजुएट के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू: भारतीय सेना ने JAG एंट्री स्कीम 125 वें कोर्स अप्रैल 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों को इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए आवेदन 17 जुलाई से लेकर 17 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

भारतीय सेना में लॉ ग्रेजुएट के 10 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी डिग्री होनी चाहिए इसमें भारतीय सेना की Judge एडवोकेट जनरल ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाएगा इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 वें कोर्स के लिए आवेदन शुल्क, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यह उपलब्ध करवा दी है।

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Army
Post NameJAG Entry Scheme 125th Course (Lieutenant)
Advt No.JAG Entry Scheme 125th Course
Vacancies10 Posts
Salary/ Pay ScaleRs. 56,100 – 1,77,500/- (Level 10) plus MSP
Job LocationAll India
CategoryIndian Army JAG Entry 125th Course Notification
Mode of ApplyOnline
Application form filling date17 July to 17 August 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date17 July 2026
Application Last Date17 August 2026
Shortlisting for SSB2nd week of September 2026
Schedule for the SSBNovember/December 2026
Training BeginsApril 2027

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 वें कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 तक रखी गई है इसमें केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती में पदों की संख्या 10 रखी गई है जबकि महिला और पुरुषों की सीटों की अलग-अलग संख्या नहीं दी गई है।

कोर्स का नामपदों की संख्या
SSC (JAG) Entry 125th Course10

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 वें कोर्स के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125 वें कोर्स के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।

  • Minimum Age = 21 Years
  • Maximum Age = 27 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Educational Qualification

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए अभ्यर्थी न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी डिग्री होना चाहिए अभ्यर्थी ने एलएलबी की डिग्री ग्रेजुएशन के बाद 3 वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स या 10+2 के बाद पांचवर्षीय कोर्स के माध्यम से प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास CLAT PG 2026 स्कोर होना भी अनिवार्य है।

अभ्यर्थी बार काउंसिल ऑफ इंडिया अथवा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होना चाहिए LLB की डिग्री ऐसे कॉलेज या विश्वविद्यालय से होनी चाहिए जिसे बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो।

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों के शॉर्ट लिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को रिक्त पदों के आधार पर ऑफीसर ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई में भेजा जाएगा प्रशिक्षण की अवधि 49 सप्ताह की होगी। OTA में प्रशिक्षण का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

  • आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
  • SSB केंद्र और तिथि का चयन
  • पांच दिवसीय SSB
  • मेडिकल परीक्षण
  • मेरिट लिस्ट

प्रशिक्षण से पहले आवश्यक शारीरिक मानक

गतिविधिपुरुष अभ्यर्थीमहिला अभ्यर्थी
2.4 किलोमीटर दौड़10 मिनट 30 सेकंड13 मिनट
पुश-अप4015
पुल-अप62
सिट-अप3025
स्क्वाट्स30 पुनरावृत्ति के 2 सेट30 पुनरावृत्ति के 2 सेट
लंजेसप्रत्येक पैर पर 10 पुनरावृत्ति के 2 सेटप्रत्येक पैर पर 10 पुनरावृत्ति के 2 सेट
तैराकीतैराकी की बुनियादी जानकारीतैराकी की बुनियादी जानकारी

Salary (वेतनमान)

रैंकपे-लेवलवेतनमान
LieutenantLevel 10₹56,100 से ₹1,77,500
CaptainLevel 10B₹61,300 से ₹1,93,900
MajorLevel 11₹69,400 से ₹2,07,200
Lieutenant ColonelLevel 12A₹1,21,200 से ₹2,12,400
ColonelLevel 13₹1,30,600 से ₹2,15,900
BrigadierLevel 13A₹1,39,600 से ₹2,17,600
Major GeneralLevel 14₹1,44,200 से ₹2,18,200

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए SSB के समय निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • हस्ताक्षरित ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट और स्वप्रमाणित फोटो।
  • दसवीं का प्रमाणपत्र और अंकतालिका।
  • बारहवीं का प्रमाणपत्र और अंकतालिका।
  • तीन वर्षीय LLB के मामले में ग्रेजुएशन डिग्री या प्रोविजनल डिग्री।
  • LLB डिग्री अथवा प्रोविजनल डिग्री।
  • सभी वर्षों और सेमेस्टर की अंकतालिकाएं।
  • Bar Council of India/State में पंजीकरण अथवा कॉलेज/विश्वविद्यालय का मान्यता प्रमाणपत्र।
  • CGPA या ग्रेड को प्रतिशत में बदलने के फॉर्मूले का विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रमाणपत्र।
  • CLAT PG 2026 स्कोर कार्ड।

How to Apply Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026

  • सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • फिर ऑफीसर एंट्री अप्लाई/ लॉगिन विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 form17 July 2026
Last Date Online Application form17 August 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 में कितने पद रखे गए हैं।

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स में पुरुषों के लिए 5 पद और महिलाओं के लिए भी 5 पद रखे गए हैं।

Indian Army JAG Entry 125th Course Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

इंडियन आर्मी JAG एंट्री स्कीम 125वें कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 तक रखी गई है।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram