Rajasthan DPEd Admission 2026 राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 जुलाई से शुरू: राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान जोधपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है डीपीएड का पूरा नाम डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन होता है इसमें अभ्यर्थियों को शारीरिक शिक्षा, खेल कौशल, स्वास्थ्य शिक्षा और विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के अध्यापन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है यह पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होता है।
राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को दो हार्ड कॉपी निकाल लेनी है जिसमें से एक तो अपने पास सुरक्षित रखनी है और दूसरी हार्ड कॉपी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं खेल प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति के साथ नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करवाना है हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 तक रखी गई है।
जो अभ्यर्थी राजस्थान डीपीएड कोर्स पूरा कर लेते हैं तो फिर वह आरएसएसबी द्वारा आयोजित होने वाली पीटीआई ग्रेड-3rd भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी या खेल प्रमाण पत्र, शारीरिक क्षमता परीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां पर उपलब्ध करवा दी है।

Rajasthan DPEd Admission 2026 Overview
| Organization Name | Government College of Physical Education, Jodhpur |
| Course Name | Diploma in Physical Education (D.P.Ed.) |
| Academic Session | 2026-27 |
| Number of Colleges | 2 |
| Total Seats | 100 |
| Course Duration | Two years |
| Educational Qualification | 12th Pass |
| Category | Rajasthan DPEd Admission 2026 |
| Mode of Apply | Online & Offline |
| Online Application form filling date | 26 July to 10 August 2026 |
| Date for submitting Offline Hard copies | 27 July to 17 August 2026 |
| Basis of Selection | Merit + physical fitness, and sports skill test |
| Official Website | gpecjodhpur.com |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| कार्यक्रम | निर्धारित तिथि |
| प्रवेश विज्ञप्ति का प्रकाशन | 23 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि | 26 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अवधि | 27 जुलाई से 17 अगस्त 2026 |
| प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच | 18 अगस्त से 15 सितंबर 2026 |
| शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल परीक्षण के लिए अस्थायी सूची का प्रकाशन | 20 सितंबर 2026 |
| शारीरिक दक्षता, खेल कौशल परीक्षण, साक्षात्कार, मूल दस्तावेजों की जांच एवं महाविद्यालय आवंटन | 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 |
| प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 8 अक्टूबर 2026 |
| डीपीएड सत्र 2026-27 का शुभारंभ | 10 अक्टूबर 2026 |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान डीपीएड पाठ्यक्रम 2026 के लिए राजस्थान में दो महाविद्यालय संचालित हैं इसमें राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में 50 सीटें और रीजनल टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज प्रतापगढ़ में भी 50 सीटें रखी गई है दोनों महाविद्यालयों के लिए अभ्यर्थी को एक ही आवेदन फॉर्म भरना होगा आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को महाविद्यालय की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी फिर महाविद्यालय का आवंटन वर्गवार वरीयता, साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी द्वारा दिए गए विकल्प और संबद्ध महाविद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर किया जाएगा।
| क्रम संख्या | महाविद्यालय का नाम | सीटों की संख्या | परीक्षा संबद्धता प्रदाता |
| 1 | राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, राजस्थान, जोधपुर | 50 | शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर |
| 2 | रीजनल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, प्रतापगढ़ | 50 | शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर |
| कुल सीटें | 100 |
Rajasthan DPEd Admission 2026 Application Fee
राजस्थान डीपीएड एडमिशन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थियों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।
| शुल्क का प्रकार | राशि |
| ऑनलाइन आवेदन शुल्क | 250 रुपये |
Rajasthan DPEd Admission 2026 Course Fee
राज्य सरकार के निर्देश अनुसार डीपीएड पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष के लिए 16350 और द्वितीय वर्ष के लिए 16150 रुपए शिक्षण शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि आरक्षित श्रेणियां के प्रशिक्षणार्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार शिक्षण शुल्क में छूट दी गई है।
| पाठ्यक्रम वर्ष | शिक्षण शुल्क |
| प्रथम वर्ष | 16,350 रुपये |
| द्वितीय वर्ष | 16,150 रुपये |
Rajasthan DPEd Admission 2026 Age Limit
राजस्थान डीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है।
| श्रेणी | आयु सीमा |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| सामान्य पुरुष वर्ग की अधिकतम आयु | 23 वर्ष |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग | अधिकतम 28 वर्ष |
Rajasthan DPEd Admission 2026 Educational Qualification
राजस्थान डीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
Rajasthan DPEd Admission 2026 Selection Process
राजस्थान बीपीएड कोर्स एडमिशन 2026 के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं और 12वीं कक्षा के अंकों, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र के आधार पर बनेगी इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं खेल कौशल प्रशिक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं वर्गवार उपलब्ध सीटों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।
- सेकेंडरी परीक्षा के अधिकतम 20 अंक।
- सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के अधिकतम 20 अंक।
- एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक।
- अभ्यर्थी के उच्चतम खेल प्रमाण पत्र के अंक।
राजस्थान डीपीएड प्रवेश 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से पूरी की जाएगी
- ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों और हार्ड कॉपी की जांच।
- शैक्षणिक योग्यता, NCC और उच्चतम खेल प्रमाण पत्र के अंकों को जोड़कर अस्थायी वरीयता सूची।
- वर्गवार उपलब्ध सीटों की संख्या के चार गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को निर्धारित पांच शारीरिक गतिविधियों में फिटनेस टेस्ट देना होगा।
- शारीरिक क्षमता परीक्षण में औसतन न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी को अपने उच्चतम खेल प्रमाण पत्र से संबंधित खेल कौशल परीक्षण देना होगा।
- खेल कौशल परीक्षण के 10 अंकों में से न्यूनतम 5 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच और साक्षात्कार किया जाएगा।
- वरीयता, वर्ग, अभ्यर्थी की प्राथमिकता और रिक्त सीटों के आधार पर महाविद्यालय का आवंटन किया जाएगा।
एनसीसी प्रमाण पत्र के अंक
| एनसीसी प्रमाण पत्र | निर्धारित अंक |
| एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट | 4 अंक |
| एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट | 6 अंक |
खेल प्रमाण पत्र के आधार पर अंक
| खेल स्तर/उपलब्धि | अंक |
| जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता | 1 |
| जिला स्तर पर तृतीय स्थान | 2 |
| जिला स्तर पर द्वितीय स्थान | 4 |
| जिला स्तर पर प्रथम स्थान | 6 |
| राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता | 8 |
| राज्य स्तर पर तृतीय स्थान | 12 |
| राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान | 15 |
| राज्य स्तर पर प्रथम स्थान | 18 |
| राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता (एसजीएफआई) | 19 |
| राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार सहभागिता | 21 |
| राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी बार सहभागिता | 24 |
| राष्ट्रीय स्तर पर चौथी बार सहभागिता | 27 |
| राष्ट्रीय स्तर पर पांचवीं बार सहभागिता | 30 |
| राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान | 35 |
| राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान | 42 |
| राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान | 50 |
पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण
| अंक | 100 मीटर दौड़ (सेकंड) | गोला फेंक (मीटर) | लंबी कूद (मीटर) | ऊंची कूद (मीटर) | 800 मीटर दौड़ (मिनट) |
| 100 | 10.7 | 9.60 | 6.70 | 1.75 | 2.05 |
| 90 | 11.5 | 8.90 | 5.35 | 1.65 | 2.15 |
| 80 | 12.3 | 8.20 | 5.00 | 1.55 | 2.25 |
| 70 | 13.1 | 7.50 | 4.65 | 1.45 | 2.35 |
| 60 | 13.9 | 6.80 | 4.30 | 1.35 | 2.45 |
| 50 | 14.7 | 6.10 | 3.95 | 1.25 | 2.55 |
| 40 | 15.5 | 5.40 | 3.60 | 1.15 | 3.05 |
महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण
| अंक | 100 मीटर दौड़ (सेकंड) | गोला फेंक (मीटर) | लंबी कूद (मीटर) | ऊंची कूद (मीटर) | 200 मीटर दौड़ (सेकंड) |
| 100 | 13.6 | 7.80 | 5.20 | 1.44 | 25.00 |
| 90 | 14.2 | 7.20 | 4.85 | 1.37 | 27.00 |
| 80 | 14.8 | 6.60 | 4.50 | 1.30 | 29.00 |
| 70 | 15.4 | 6.00 | 4.15 | 1.23 | 31.00 |
| 60 | 16.0 | 5.40 | 3.80 | 1.16 | 33.00 |
| 50 | 16.6 | 4.80 | 3.45 | 1.09 | 35.00 |
| 40 | 17.2 | 4.20 | 3.10 | 1.02 | 37.00 |
How to Apply Rajasthan DPEd Admission 2026
- सबसे पहले राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय राजस्थान जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट gpecjodhpur.com पर जाना है।
- इसके बाद कोर्स ऑप्शन में डीपीएड 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर Rajasthan DPEd Admission 2026 नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है।
- फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
- अभ्यर्थी को 250 रुपए के आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
- अभ्यर्थी को लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधित सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- महाविद्यालयों की प्राथमिकता दर्ज करनी है और फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पत्र की दो हार्ड कॉपी निकाल लेनी है।
- एक हार्डकॉपी आवेदन शुल्क विवरण एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रति के साथ महाविद्यालय में जमा करनी है।
- हार्ड कॉपी व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक द्वारा 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राचार्य, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, एयर फोर्स बस स्टैंड के पास, जोधपुर-342011 के पते पर जमा करनी होगी। हाथ से भरा हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Rajasthan DPEd Admission 2026 Important Links
| Start Rajasthan DPEd Admission 2026 form | 26 July 2026 |
| Last Date Online Application form | 10 August 2026 |
| Date for submitting Offline Hard copies | 27 July to 17 August 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Rajasthan DPEd Admission Dates Notice | Click Here |
| Official Website | gpecjodhpur.com |
| More Job Update | rajasthanvacancy.com |
| Join WhatsApp Channel | Join Now |
FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)
Rajasthan DPEd Admission 2026 में सीटों की संख्या कितनी रखी गई है?
राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर और प्रतापगढ़ दोनों में 50-50 सीटें रखी गई है, लेकिन दोनों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म भरना होगा।
Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 रखी गई है।
Rajasthan DPEd Admission 2026 में हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि कब तक रखी गई है।
राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्ड कॉपी 17 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक जमा करनी है जिसे व्यक्तिगत या डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है?
राजस्थान डीपीएड एडमिशन कोर्स 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
Rajasthan DPEd Admission 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?
राजस्थान डीपीएड ऐडमिशन फॉर्म 2026 के लिए सभी अभ्यर्थियों हेतु 250 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।
