Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती का 12वीं पास के लिए बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: राजस्थान राशन डीलर भर्ती का 12वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जिले वाइज अलग-अलग जारी किया जाता है इस कारण प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग होती है उचित मूल्य की रिक्त दुकानों एवं नवसृजित दुकानों पर नवीन आवंटन हेतु ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं अभ्यर्थी राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Overview

भर्ती का नामराजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026
भर्ती प्रकारसार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन डीलर चयन
राज्यराजस्थान
पद का नामराशन डीलर / उचित मूल्य दुकान संचालक
योग्यतान्यूनतम 12वीं पास
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन / ब्लॉक स्तर पर आवेदन
चयन प्रक्रियामेरिट सूची (बिना परीक्षा)
नोटिफिकेशन स्थितिजारी
आवेदन प्रारंभ तिथिअलग-अलग जिलों के अनुसार निर्धारित
आवेदन की अंतिम तिथिसंबंधित जिले की अधिसूचना के अनुसार
आयु सीमान्यूनतम 21 वर्ष (ऊपरी सीमा स्थानीय नियम अनुसार)
विभाग का नामखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान सरकार
आधिकारिक वेबसाइटfood.raj.nic.in

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Latest News

राजस्थान सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 में प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं इसलिए प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की तिथि भी अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थियों को कार्यालय समय में संबंधित जिला रसद कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा और फिर अंतिम तिथि से पहले जमा करवाना होगा।

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए 21 से 45 वर्ष तक की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थी जिस वार्ड या ग्राम के लिए आवेदन कर रहा है वहीं का स्थाई निवासी होना चाहिए आवेदक किसी भी विषय में स्नातक और RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए अभ्यर्थी राशन डीलर भर्ती 2026 की विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Educational Qualification

  • राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
  • इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष कोर्स होना चाहिए।
  • स्नातक उत्तीर्ण फॉर्म नहीं आने की दशा में 12वीं पास अभ्यर्थी पर विचार किया जाएगा।
  • शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदक उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरण करनी है इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी उसी पंचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा इसमें आवेदन फॉर्म में भारी गई जानकारी और विभाग के नियमों के अनुसार अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। आरक्षित उचित मूल्य दुकानों के लिए संबंधित श्रेणी का आवेदक ही पात्र होगा इसमें प्राथमिकता इस प्रकार दी जाएगी-

प्रथम वरीयता: संस्थागत आवेदन

संस्थागत आवेदकों का प्राथमिकता क्रम निम्न प्रकार रहेगा-

  • ग्राम सेवा सहकारी समिति, लैम्पस अथवा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, जो सहकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत हो।
  • महिला स्वयं सहायता समूह, जो महिला अधिकारिता विभाग से चयनित अथवा मान्यता प्राप्त हो और जिसके पास तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो।
  • ग्राम पंचायत अथवा स्थानीय निकाय।

यदि उपरोक्त क्रम संख्या एक, दो अथवा तीन में किसी श्रेणी के अंतर्गत केवल एक आवेदन प्राप्त होता है तो उसे प्राधिकार पत्र जारी किया जा सकेगा। इस श्रेणी में दो अथवा दो से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर ही आवंटन के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

द्वितीय वरीयता: व्यक्तिगत आवेदन

प्रथम वरीयता के अंतर्गत पात्र आवेदन उपलब्ध नहीं होने पर व्यक्तिगत आवेदकों पर विचार किया जाएगा। व्यक्तिगत आवेदन में विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिकता क्रम इस प्रकार रहेगा-

  • बेरोजगार
    • निःशक्तजन
    • महिलाएं (शहीद की विधवा यानी वीरांगना/ विधवा/ परित्यक्ता)
  • भूतपूर्व सैनिक।
  • अन्य पात्र बेरोजगार।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Important Guidelines

  • शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए अभ्यर्थी उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए जिस वार्ड के उपभोक्ताओं को राशन सामग्री वितरित की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के लिए अभ्यर्थी उसी पंचायत के किसी गांव या वार्ड का निवासी होना चाहिए जिस पंचायत में उचित मूल्य की दुकान स्थित है।
  • अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।
  • आवेदक पुरुष अथवा महिला के 1 जनवरी 2015 के बाद पैदा हुई संतान सहित दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
  • उचित मूल्य दुकान का आवंटन होने के बाद भी यदि तीसरी संतान होती है तो उसका प्राधिकार पत्र निरस्त किया जा सकता है।
  • दुकान आवंटित होने के बाद जिस स्थान को वितरण स्थल के रूप में चुना गया है वह स्थान कम से कम 30 फीट चौड़ी सड़क पर होना चाहिए।
  • दुकान का न्यूनतम आकर 10 फीट x 20 फीट यानी कुल 200 वर्ग मीटर होना आवश्यक है प्रस्तावित वितरण स्थल के नक्शे की प्रति आवेदन के साथ प्रस्तुत करनी होगी।

How to Apply Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • आवेदन फॉर्म केवल जिला रसद कार्यालय में कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल आर्डर जमा करके प्राप्त किये जा सकते हैं।
  • अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में अंकित घोषणाओं के संबंध में ₹50 नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज साथ में लगाने हैं।
  • इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा करवा देना है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Required Documents

  • स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति।
  • RSCIT कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
  • कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं होने पर छह महीने के भीतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का शपथ पत्र।
  • सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह अथवा निकाय के मामले में प्रबंधक या सचिव की शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर दक्षता का प्रमाण पत्र।
  • सहकारी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह अथवा ग्राम पंचायत के आवेदन की स्थिति में संबंधित बोर्ड का अभिशंसा पत्र और जिला स्तरीय अधिकारी का अनुशंसा पत्र।
  • निजी आवेदक के लिए संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी एक लाख रुपये का हैसियत प्रमाण पत्र। हैसियत प्रमाण पत्र के बिना आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • महिला स्वयं सहायता समूह के लिए कार्यक्रम अधिकारी, महिला अधिकारिता का अभिशंसा पत्र और समूह की न्यूनतम 25 हजार रुपये की वित्तीय हैसियत का प्रमाण पत्र।
  • प्रस्तावित दुकान का नक्शा दो प्रतियों में।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति।
  • जाति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति।
  • आधार कार्ड की प्रमाणित प्रति।
  • राशन कार्ड की प्रमाणित प्रति।
  • चरित्र प्रमाण पत्र।
  • मतदाता पहचान पत्र की प्रमाणित प्रति।
  • पासपोर्ट आकार के तीन नवीनतम रंगीन फोटो। इनमें से एक फोटो आवेदन पत्र पर चस्पा करना होगा और दो फोटो आवेदन के साथ संलग्न करने होंगे।
  • निर्धारित बिंदुओं से संबंधित घोषणा पत्र।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Important Links

क्रमांकजिला भर्ती नामNotification PDFLast Date
1Ajmer Ration Dealer Recruitment 2026Notification
2Alwar Ration Dealer Recruitment 2026Notification
3Balotra Ration Dealer Recruitment 2026Notification
4Banswara Ration Dealer Recruitment 2026Notification3 August 2026
5Baran Ration Dealer Recruitment 2026Notification
6Barmer Ration Dealer Recruitment 2026Notification
7Beawar Ration Dealer Recruitment 2026Notification
8Bharatpur Ration Dealer Recruitment 2026Notification2 July 2026
9Bhilwara Ration Dealer Recruitment 2026Notification
10Bikaner Ration Dealer Recruitment 2026Notification
11Bundi Ration Dealer Recruitment 2026Notification
12Chittorgarh Ration Dealer Recruitment 2026Notification
13Churu Ration Dealer Recruitment 2026Notification10 July 2026
14Dausa Ration Dealer Recruitment 2026Notification
15Deeg Ration Dealer Recruitment 2026Notification
16Dholpur Ration Dealer Recruitment 2026Notification
17Didwana-Kuchaman Ration Dealer Recruitment 2026Notification
18Dungarpur Ration Dealer Recruitment 2026Notification
19Sri Ganganagar Ration Dealer Recruitment 2026Notification
2nd Notice
14 August 2026
20Hanumangarh Ration Dealer Recruitment 2026Notification
21Jaipur Ration Dealer Recruitment 2026Notification
22Jaisalmer Ration Dealer Recruitment 2026Notification
23Jalore Ration Dealer Recruitment 2026Notification
24Jhalawar Ration Dealer Recruitment 2026Notification20 July 2026
25Jhunjhunu Ration Dealer Recruitment 2026Notification
26Jodhpur Ration Dealer Recruitment 2026Notification
27Karauli Ration Dealer Recruitment 2026Notification13 July 2026
28Khairthal-Tijara Ration Dealer Recruitment 2026Notification
29Kota Ration Dealer Recruitment 2026Notification
30Kotputli-Behror Ration Dealer Recruitment 2026Notification
31Nagaur Ration Dealer Recruitment 2026Notification10 July 2026
32Pali Ration Dealer Recruitment 2026Notification
33Phalodi Ration Dealer Recruitment 2026Notification
34Pratapgarh Ration Dealer Recruitment 2026Notification10 August 2026
35Rajsamand Ration Dealer Recruitment 2026Notification
36Salumbar Ration Dealer Recruitment 2026Notification8 July 2026
37Sawai Madhopur Ration Dealer Recruitment 2026Notification10 July 2026
38Sikar Ration Dealer Recruitment 2026Notification
39Sirohi Ration Dealer Recruitment 2026Notification31 July 2026
40Tonk Ration Dealer Recruitment 2026Notification
41Udaipur Ration Dealer Recruitment 2026Notification
 Official Websitefood.rajasthan.gov.in
 Check All Latest Jobsrajasthanvacancy.com
 Join WhatsApp Channel Join Now

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 में जिला वाइज नोटिफिकेशन अलग-अलग जारी किया जाता है इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रहती है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 21 से 45 वर्ष तक रखी गई है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी किसी भी विषय में स्नातक और RSCIT डिप्लोमा या समकक्ष होना चाहिए।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 में चयन कैसे किया जाएगा?

इसमें आरक्षित उचित मूल्य दुकानों के लिए संबंधित श्रेणी के आवेदक ही पात्र होंगे इसमें प्रथम प्राथमिकता संस्थागत अभ्यर्थियों को और द्वितीय प्राथमिकता बेरोजगार महिलाओं व भूतपूर्व सैनिकों को दी जाएगी जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram