Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए आवेदन फॉर्म शुरू

Rajasthan RTE Admission 2026: राजस्थान के गैर सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म 20 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 रखी गई है राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के लिए अभिभावक स्वयं अथवा नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान आरटीई ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे फिर ऑनलाइन लॉटरी द्वारा मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी होगी इसके बाद अभिभावक विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन 6 मार्च से 11 मार्च तक कर सकते हैं फिर स्कूलों में प्रथम चरण सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को होगा इसके बाद अभिभावक को 13 मार्च से लेकर 21 मार्च 2026 तक दस्तावेज सत्यापन करवाना होगा इसके बाद दूसरा चरण की सीट आवंटन 27 मार्च को होगा और फिर स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक होगा।

Rajasthan RTE Admission 2026

Rajasthan RTE Admission 2026 Overview

विभाग का नामप्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर)
योजना का नामआरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश 2026-27
लागू अधिनियमनिःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009
आरक्षित सीटेंनिजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटें
प्रवेश कक्षाएंप्री प्राइमरी 3+, प्री प्राइमरी 4+, प्री प्राइमरी 5+, कक्षा प्रथम
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन अवधि20 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026
लॉटरी तिथि6 मार्च 2026
प्रथम चरण आवंटन13 मार्च 2026
द्वितीय चरण आवंटन27 मार्च 2026
तृतीय चरण आवंटन13 अप्रैल 2026 (आवश्यकता होने पर)
आधिकारिक पोर्टलराज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल

Rajasthan RTE Admission 2026 Latest News

निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार राजस्थान में 1 अप्रैल 2010 से लागू हुआ है इसमें निजी विद्यालयों में अपनी एंट्री लेवल कक्षा की 25% सीट्स पर दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के बालक एवं बालिकाओं को प्रवेश देकर कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवानी होती है अब राज्य सरकार की योजना के बाद 12वीं कक्षा तक निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं।

आरटीई के तहत प्रत्येक प्राइवेट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं कक्षा-1 में प्रविष्ट कुल विद्यार्थियों की संख्या के 25% की सीमा तक दुर्बल वर्ग एवं अभावग्रस्त समूह के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश देना होगा राजस्थान में आरटीई से मान्यता प्राप्त लगभग 40 हजार निजी विद्यालय संचालित हैं इसमें अभ्यर्थी अपने क्षेत्र में आ रही अधिकतम पांच स्कूलों के लिए आवेदन कर सकता है यानी बच्चा जिस ग्राम पंचायत या शहरी निकाय में निवासरत है उसी क्षेत्र में ही आवेदन कर सकता है।

आरटीई के तहत राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है इसके लिए अभिभावक 20 फरवरी से लेकर शुरू होंगे 2026 तक संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं इसके बाद ऑनलाइन लॉटरी द्वारा मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी और सीटों का आवंटन 13 मार्च 2026 को होगा अभ्यर्थी राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Dates

क्र. सं.विवरण/गतिविधिटाइमफ्रेमदायित्व निर्धारण
1विज्ञापन जारी करनादिशा-निर्देश जारी होने के तत्काल बादनिदेशालय व सम्बंधित निजी विद्यालय
2संबंधित विद्यालय द्वारा विद्यालय प्रोफाइल अपडेट करना17 फरवरी 2026 तकसंबंधित विद्यालय
3अभिभावकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना व दस्तावेज अपलोड करना20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तकसंबंधित अभिभावक
4ऑनलाइन लॉटरी द्वारा प्रवेश हेतु बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण करना6 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
5बालक/अभिभावक द्वारा विद्यालय चयन क्रम में परिवर्तन करना (Choice filling)6 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तकअभिभावक द्वारा
6प्रथम चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)13 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
7दस्तावेज सत्यापन13 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
8प्रथम चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण13 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
9द्वितीय चरण आवंटन (राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय)27 मार्च 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
10दस्तावेज सत्यापन27 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
11द्वितीय चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण27 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक
12शेष रिक्त सीटों पर आवंटन (तृतीय चरण आवश्यक होने पर)13 अप्रैल 2026राज्य स्तर पर एनआईसी द्वारा
13दस्तावेज सत्यापन13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तकगैर राजकीय विद्यालय द्वारा
14तृतीय चरण आवंटन से संबंधित परिवेदनाओं का निस्तारण13 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तकसीबीईओ/जिशिअ/संयुक्त निदेशक

Rajasthan RTE Admission 2026 Age limit

क्र.सं.कक्षा का नामप्रवेश हेतु आयु
1Pre Primary 3+ (PP.3+)3 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 4 वर्ष तक
2Pre Primary 4+ (PP.4+)4 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 5 वर्ष तक
3Pre Primary 5+ (PP.5+)5 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 6 वर्ष तक
4First6 वर्ष या उससे अधिक, परंतु 7 वर्ष तक

Rajasthan RTE Admission 2026 Required documents

  • बच्चों की आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड या आंगनबाड़ी अभिलेख।
  • बालक/ अभिभावक का निवास संबंधी प्रमाण पत्र।
  • दुर्बल वर्ग के बालकों के लिए अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक होने का प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

How to Apply Rajasthan RTE Admission 2026

  • अभिभावक अपने कैचमेंट एरिया के गैर सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में निशुल्क सीट्स पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकता है।
  • अभिभावक स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर प्राइवेट स्कूल व पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले राजस्थान आरटीई एडमिशन 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को अपने आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर की सहायता से एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड को प्राप्त करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभिभावक अपने गांव या परिक्षेत्र की अधिकतम पांच इच्छित विद्यालयों का विकल्प वरीयता अनुसार भर सकता है।
  • सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

Rajasthan RTE Admission 2026 Important Links

Start Rajasthan RTE Admission 2026 form20 February 2026
Last Date Online Application form4 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiterajpsp.nic.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram