RSOS Time Table 2026 जारी: राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 दिसंबर से शुरू

RSOS Time Table 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर–नवंबर 2026 परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 4 जनवरी 2027 और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 7 जनवरी 2027 को होगी।

राजस्थान ओपन स्कूल की इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपनी कक्षा और चयनित विषयों के अनुसार परीक्षा की तारीखें देख सकते हैं। अधिकतर विषयों की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। हालांकि, कुछ विषयों के लिए परीक्षा समाप्त होने का समय अलग निर्धारित किया गया है।

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नीचे विषयवार टाइम टेबल, परीक्षा का समय, प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी और समय-सारणी डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।

RSOS Time Table 2026 Overview

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामराजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर
परीक्षा का नाममाध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा
कक्षाएं10वीं और 12वीं
परीक्षा सत्रअक्टूबर–नवंबर 2026
समय-सारणी पर अंकित तिथि6 नवंबर 2026
टाइम टेबल की स्थितिजारी
लिखित परीक्षा शुरू12 दिसंबर 2026
कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा4 जनवरी 2027
कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा7 जनवरी 2027
प्रायोगिक परीक्षाएं12 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027
आधिकारिक पोर्टलrsosadmission.rajasthan.gov.in

RSOS Time Table 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की जारी समय-सारणी अक्टूबर–नवंबर 2026 परीक्षा सत्र के लिए है। इस सत्र की परीक्षाएं दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में आयोजित की जाएंगी। इसलिए विद्यार्थी परीक्षा सत्र के नाम और वास्तविक परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी करें।

कक्षा 10वीं की शुरुआत सिन्धी विषय और कक्षा 12वीं की शुरुआत हिन्दी विषय की परीक्षा से होगी। विद्यार्थियों को केवल अपने पंजीकृत विषयों की परीक्षा में शामिल होना है। विषय का नाम देखने के साथ उसका कोड भी अपने प्रवेश पत्र से मिलान कर लें।

RSOS 10th Time Table 2026: कक्षा 10वीं की समय-सारणी

राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 10वीं की लिखित परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा तिथिविषय एवं विषय कोडपरीक्षा का समय
12 दिसंबर 2026सिन्धी — 207दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
14 दिसंबर 2026उर्दू — 206दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
17 दिसंबर 2026पंजाबी — 210दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
18 दिसंबर 2026राजस्थानी — 208दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
19 दिसंबर 2026संस्कृत — 209दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
21 दिसंबर 2026अर्थशास्त्र — 214दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
22 दिसंबर 2026मनोविज्ञान — 222दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
23 दिसंबर 2026गणित — 211दोपहर 1:00 से 3:30 बजे
24 दिसंबर 2026अंग्रेजी — 202दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
26 दिसंबर 2026डाटा एंट्री कार्य — 229दोपहर 1:00 से 3:00 बजे
28 दिसंबर 2026भारतीय संस्कृति एवं विरासत — 223दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
29 दिसंबर 2026हिन्दी — 201दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
30 दिसंबर 2026गृह विज्ञान — 216दोपहर 1:00 से 3:30 बजे
31 दिसंबर 2026सामाजिक विज्ञान — 213दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
1 जनवरी 2027चित्रकला सिद्धान्त — 225दोपहर 1:00 से 2:30 बजे
2 जनवरी 2027व्यवसाय अध्ययन — 215दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
4 जनवरी 2027विज्ञान — 212दोपहर 1:00 से 3:30 बजे

RSOS 12th Time Table 2026: कक्षा 12वीं की समय-सारणी

राजस्थान ओपन स्कूल कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा तिथिविषय एवं विषय कोडपरीक्षा का समय
12 दिसंबर 2026हिन्दी — 301दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
14 दिसंबर 2026चित्रकला सिद्धान्त — 332दोपहर 1:00 से 2:30 बजे
17 दिसंबर 2026इतिहास — 315दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
18 दिसंबर 2026गृह विज्ञान — 321दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
19 दिसंबर 2026अंग्रेजी — 302दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
21 दिसंबर 2026भूगोल — 316दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
22 दिसंबर 2026राजनीति विज्ञान — 317दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
23 दिसंबर 2026भौतिकी — 312दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
24 दिसंबर 2026समाजशास्त्र — 331दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
26 दिसंबर 2026पर्यावरण विज्ञान — 333दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
28 दिसंबर 2026रसायन विज्ञान — 313, हिन्दी साहित्य — 391दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
29 दिसंबर 2026मनोविज्ञान — 328दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
30 दिसंबर 2026जीव विज्ञान — 314, अंग्रेजी साहित्य — 392दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
31 दिसंबर 2026व्यवसाय अध्ययन — 319, कृषि रसायन विज्ञान — 396दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
1 जनवरी 2027डाटा एंट्री कार्य सिद्धान्त — 336दोपहर 1:00 से 3:00 बजे
2 जनवरी 2027कम्प्यूटर विज्ञान — 330दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
4 जनवरी 2027लेखाशास्त्र — 320, कृषि विज्ञान — 394दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
5 जनवरी 2027अर्थशास्त्र — 318, कृषि जीव विज्ञान — 395दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
6 जनवरी 2027गणित — 311दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे
7 जनवरी 2027उर्दू — 306, संस्कृत — 309, सिन्धी साहित्य — 393दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे

RSOS Practical Exam Date 2026

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों के छोटे-छोटे समूह बनाकर करवाई जाएंगी। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए विषयवार प्रैक्टिकल की निश्चित तारीख और बैच की जानकारी संबंधित परीक्षा केंद्र से मिलेगी। इसलिए विद्यार्थी अपने आवंटित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक से संपर्क करके प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम अवश्य प्राप्त करें।

केवल लिखित परीक्षा की तारीख देखकर प्रैक्टिकल की तारीख तय नहीं मानें। दोनों के कार्यक्रम की जानकारी अलग-अलग जाँच लें।

RSOS Admit Card 2026 से संबंधित निर्देश

विद्यार्थी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के आधिकारिक पोर्टल अथवा अपनी SSO ID के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

जारी समय-सारणी में प्रवेश पत्र और परीक्षा में उपस्थित होने के संबंध में निम्न निर्देश दिए गए हैं:

  • प्रवेश पत्र को संदर्भ केंद्र से प्रमाणित करवाने की आवश्यकता नहीं है।
  • परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं।
  • प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र भी लेकर उपस्थित हों।
  • अपने प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र और विषयों की जानकारी ध्यान से देखें।

RSOS Time Table 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:

  1. नीचे महत्वपूर्ण लिंक में दिए गए RSOS Time Table 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  2. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा की समय-सारणी खुल जाएगी।
  3. अपनी कक्षा के कॉलम में संबंधित विषय और विषय कोड देखें।
  4. विषय के सामने दी गई परीक्षा तिथि तथा परीक्षा के समय का मिलान करें।
  5. समय-सारणी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें या उसका प्रिंट निकाल लें।

RSOS Time Table 2026 Important Links

RSOS Time Table 2026Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें