WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (update) Join Now

UPPSC AE General Studies Important MCQ Part 3

Rate this post

UPPSC AE General Studies Important MCQ PDF Part 3

1.एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर अवस्थित है
A. खतौली
B. बलरामपुर
C. बुलन्दशहर
D. नजीबाबाद

उत्तर. A

2.निम्नलिखित में से कौन सा वायु प्रदूषक ऑक्सीजन की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से रक्त के हीमोग्लोबिन में घुल जाता है
A. पैन (PAN)
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. कार्बन मोनोक्साइड
D. ओजोन

उत्तर. C

3.उ. प्र. में सॉफ्टवेयर तथा बिजिनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग उद्द्योग का सबसे बड़ा केन्द्र अवस्थित है
A. मेरठ में
B. कानपुर में
C. नोएडा में
D. वाराणसी में

उत्तर. C

4.‘E- बिज’ सम्बन्धित है
A. इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य से
B. वित्त्तीय लेन-देन हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से
C. विपणन संबंधी पूछ-ताछ हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से
D. सरकारी सेवाओं के पहुँच हेतु एकल द्धार (प्लेटफॉर्म) से

उत्तर. D

5.‘प्रधानमन्त्री आवास योजना’ की समयावधि है
A. 2014-2021
B. 2014-2024
C. 2015-2022
D. 2015-2025

उत्तर. C

5.भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय क्रिया योजना प्रकाशित हुई थी
A. 2008 ई. में
B. 2012 ई. में
C. 2014 ई. में
D. 2015 ई. में

उत्तर. A

6.निम्नलिखित तापमापियों में से किसे पायरोमीटर कहा जाता है
A. ताप-विद्युत तापमापी
B. विकिरण तापमापी
C. गैस तापमापी
D. द्रव तापमापी

उत्तर. B

7.भारतीय आयकर अधिनियम की धारा-88 में उपलब्ध आयकर छूट को समाप्त करने की सिफारिश निम्नलिखित समिति ने की है
A. वेलैया समिति
B. केलकर समिति
C. शोम समिति
D. रंगराजन समिति

उत्तर. B

8.‘डायनेमो’ एक युक्ति है जो परिवर्तित करती है
A. रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
B. विद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में |
C. यान्त्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में |
D. विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में |

उत्तर. C

9.निम्नलिखित गैसों में से कौन सी एक ग्रीन हाउस गैस नहीं है
A. CO2
B. CH4
C. NO2
D. O2

उत्तर. D

10.सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करिये तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये
सूची-I              सूची-II
a. विटिकल्चर 1. सब्जी-खेती
b.वेजीकल्चर 2. मछली पालन
c. पिसीकल्चर 3. वृक्षों की कृषि
d. ओलेरीकल्चर 4.अंगूर की खेती

कूट :
a b c d
A. 1 2 3 4
B. 4 3 2 1
C. 3 2 1 4
D. 4 1 2 3

उत्तर. B

11.वायु की गति निम्नलिखित के द्वारा नापी जाती है
A. बैरोमीटर
B. ऐनीमोमीटर
C. हाइड्रोमीटर
D. विण्ड वेन

उत्तर. B

12.सर्वाधिक जैव-विविधता पाई जाती है
A. टुण्ड्रा में
B. शंकुधारी वनों में
C. उष्णकटिबंधी वर्षा वनों में
D. शीतोष्ण वनों में

उत्तर. C

13.उर्वरक के अत्यधिक प्रयोग से है
A. मृदा प्रदूषण
B. जल प्रदूषण
C. वायु प्रदूषण
D. उपर्युक्त सभी

उत्तर. D

14.मानव की सामान्य स्वस्थ आँख के लिये स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी मानी जाती है
A. 50 सेमी
B. 10 सेमी
C. 15 सेमी
D. 25 सेमी

उत्तर. D

15.निम्नलिखित में से कौन सा कृत्रिम पारिस्थितिक तंत्र है
A. धान का खेत
B. वन
C. घास का मैदान
D. झील

उत्तर. A

16.निम्नलिखित घटनाओं पर ध्यान दें तथा इन्हें कालानुक्रम में व्यवस्थित करे
I. गरीबी हटाओं
II. बैंको का राष्ट्रीयकरण
III. हरित क्रान्ति का प्रारंभ
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये
कूट :
A. I,II और III
B. III,II और I
C. II,I और III
D. III,I और II

उत्तर. B

17.न्यूक्लीय रिऐक्टरों में विमन्दक और प्रशीतक दोनों की तरह प्रयुक्त होने वाला पदार्थ है
A. साधारण पानी
B. भारी पानी
C. द्रव अमोनिया
D. द्रव हाइड्रोजन

उत्तर. B

18.प्रकाश-वोल्टीय सेल होते है
A. सौर-सेल
B. थर्मल सेल
C. सल्फर सेल
D. मोलर सेल

उत्तर. A

19.हीमोग्लोबिन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
1. यह रक्त में ऑक्सीजन का संचार करता है।
2. यह लौह युक्त यौगिक है ।
3. यह कुछ रोगों के प्रति, प्रतिरक्षा प्रदान करता है।
4. यह रक्त को लाल प्रदान करता है।
इनमें से सही कथन है :
A. 1, 2 और 3
B. 1, 3 और 4
C. 2, 3 और 4
D. 1, 2 और 4

उत्तर. D

20.वायु शक्ति (विण्ड पावर) में ऊर्जा का कौन सा रूप विद्द्युत ऊर्जा में परिवर्तित होता है
A. गतिज ऊर्जा
B. स्थितिज ऊर्जा
C. सौर ऊर्जा
D. विकिरण ऊर्जा

उत्तर. A

Click Here To Download PDF