Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए महाविद्यालय का प्रत्येक नियमित विद्यार्थी छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने वाला अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और आरबीएसई बोर्ड से 2025 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी के 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक होने चाहिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर स्कॉलरशिप (CE) ऑप्शन के माध्यम से या ई-मित्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप का लाभ राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से 12वीं कक्षा की वरीयता सूची में प्रथम 1 लाख विद्यार्थियों को दिया जाता है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए तक है और जिन्हें कोई अन्य छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है इसमें 12वीं पास छात्र एवं छात्राओं को ₹500 प्रतिमाह (₹5000 वार्षिक) एवं प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए ₹1000 प्रतिमाह (₹10000 वार्षिक) छात्रवृत्ति दी जाती है।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 Overview

विभाग का नामआयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर (उच्च शिक्षा विभाग)
योजना का नाममुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
आवेदन मोडऑनलाइन
लाभार्थीराजस्थान बोर्ड के प्रथम एक लाख 12वीं पास विद्यार्थी
आवेदन फीसनिशुल्क
छात्रवृत्ति राशि₹5000 से ₹10000 वार्षिक
दस्तावेजमूल निवास, जन आधार, 12वीं की मार्कशीट, वर्तमान फीस रसीद
आवेदन की तिथि3 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटhte.rajasthan.gov.in

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति 2026 का उद्देश्य अल्प आय वर्ग के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2026 तक भरे जा सकते हैं इसके लिए राजस्थान की सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में पढ़ रहे नियमित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं आपको बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा योजना अल्प आय वर्ग के बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 योग्यता

  • वे सभी विद्यार्थी जिन्होंने राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षा इस वर्ष न्यूनतम 60% अंकों से उत्तीर्ण की है तथा जिन्होंने बोर्ड की वरीयता सूची के प्रथम एक लाख में स्थान प्राप्त किया है।
  • आवेदन करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • विद्यार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 250000 रुपए तक होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी राजस्थान के किसी राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त गैर राजकीय उच्च/ तकनीकी संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी को भारत सरकार या राज्य सरकार की अन्य किसी छात्रवृत्ति या समकक्ष योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो।
  • विद्यार्थी का राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा खाता होना चाहिए और उसका आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास जन आधार कार्ड भी होना चाहिए।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को चिकित्सा बोर्ड द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से जारी 40% दिव्यांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छाया प्रति देनी होगी।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 आवश्यक दस्तावेज

  • जन आधार कार्ड
  • नवीन आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 12th कक्षा की मार्कशीट
  • कॉलेज फीस की रसीद
  • बैंक खाते की जानकारी
  • जाति प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 लाभ

  • अल्प आय परिवारों के योग्य छात्र एवं छात्राओं को ₹500 के प्रतिमाह जो एक वर्ष में 10 माह से अधिक नहीं होगा यानी अधिकतम ₹5000 वार्षिक भुगतान किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यनरत नियमित छात्र एवं छात्राओं को अधिकतम 5 वर्षों तक ही लाभ मिलेगा एवं यदि विद्यार्थी द्वारा 5 वर्ष से पहले अध्ययन छोड़ दिया जाता है तो लाभ नहीं मिलेगा।
  • दिव्यांग पात्र विद्यार्थियों को ₹1000 प्रतिमाह जो 1 वर्ष में 10 महीने से अधिक नहीं होगा अर्थात ₹10000 वार्षिक भुगतान किया जाएगा।

How to Apply Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर जाना है और लॉगिन कर लेना है।
  • फिर स्कॉलरशिप CE आइकन पर क्लिक करना है एवं स्टूडेंट के रूप में रजिस्टर होकर अपने नाम का चयन करना है।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल अपडेट करें एवं संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करके सेव करें।
  • विद्यार्थियों को अपना छात्रवृत्ति प्रोफाइल पंजीकृत करने से पहले अपना एसएसओ आईडी प्रोफाइल अपडेट करना आवश्यक होगा।
  • अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के बाद स्कॉलरशिप का चयन कर फॉर्म भरे एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अभ्यर्थियों को Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 के आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2026 Important Links

Start Mukhymantri Uchch Shiksha Chhatravritti Yojana 2026 form3 January 2026
Last Date Online Application form30 January 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp