Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026: राजस्थान भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025-26 की मेरिट लिस्ट 22 मई 2026 को जारी कर दी गई है जबकि देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2025-26 की मेरिट लिस्ट भी 22 मई 2026 को जारी कर दी गई है आपको बता दें कि राजस्थान की इन दोनों स्कूटी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तक रखी गई थी इसके बाद आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर द्वारा दोनों स्कूटी योजनाओं की अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है।

Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Latest News
राजस्थान की छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ गई है राजस्थान की जिन छात्रों ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना 2025-26 और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन योजना 2025-26 के लिए आवेदन फॉर्म भरा है उनकी अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है कालीबाई भील मेधावी और देवनारायण छात्रा स्कूटी दोनों योजनाओं की प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 22 मई 2026 को जारी कर दी गई है इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन करने वाली छात्राएं मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।
राजस्थान स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट में आवेदन करने वाली छात्रा का नाम, पिता का नाम, कॉलेज या संस्था का नाम, मेरिट क्रमांक, एप्लीकेशन नंबर, जिला, कोर्स, जन्मतिथि, कैटिगरी, लास्ट एग्जाम प्रतिशत सहित संपूर्ण जानकारी दी गई है कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना दोनों की मेरिट लिस्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर भी उपलब्ध करवा दिया है।
अस्थाई वरीयता सूची में शामिल छात्राओं का जन आधार कार्ड से संबंधित विवरण जैसे छात्रा का नाम, पिता/ पति का नाम, जन्मतिथि, जाति, श्रेणी, विशेष योग्यजन वर्ग, मोबाइल नंबर, अल्पसंख्यक वर्ग, बैंक अकाउंट एवं संबंधित सूचना आदि में संशोधन के लिए छात्रा द्वारा ईमित्र से संपर्क कर जनआधार में अपडेशन करवाकर छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में प्रोफाइल को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है इसके अलावा छात्रा अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने महाविद्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।
How to Download Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026
- सबसे पहले अभ्यर्थी को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद स्कॉलरशिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2026 अथवा देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना प्रोविजनल मेरीट लिस्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे संबंधित योजना के मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसके बाद अभ्यर्थी को इसमें दिए गए सभी दिशा निर्देश पढ़ लेने हैं और इसके बाद इसमें अपना नाम और दी गई सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लेनी है।
Rajasthan Scooty Yojana Merit List 2026 Important Links
| Kalibai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026 | Link-1st, Link-2nd |
| Devnarayan Chhatra Scooty Yojana Merit List 2026 | Link-1st, Link-2nd |
| Official Website | hte.rajasthan.gov.in |
