NEET UG 2026 Fee Refund Form: नीट यूजी फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरू, इस तरह करें आवेदन

NEET UG 2026 Fee Refund Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 22 मई 2026 को देर रात्रि नीट यूजी 2026 फीस रिफंड का पोर्टल खोल दिया है नीट यूजी के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट लॉगिन करके अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं एनटीए द्वारा बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा 22 मई से लेकर 27 मई 2026 को रात्रि 11:50 तक दी गई है अभ्यर्थी सावधानी पूर्वक अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट करें ताकि उनकी फीस रिफंड की जा सके।

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 23 लाख विद्यार्थियों के आवेदन की फीस को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है हालांकि अब नीट यूजी 2026 के लिए परीक्षा 21 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि 21 जून को होने वाली नीट री-एग्जाम का पूरा खर्च एजेंसी खुद उठाएगी इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए फीस जमा की थी उन्हें रिफंड कर दिया जाएगा।

NEET UG 2026 Fee Refund Form

NEET UG 2026 Fee Refund Form Overview

Exam NameNational Eligibility-cum-Entrance Test- NEET (UG) 2026
Conducting BodyNational Testing Agency (NTA)
Application form apply date8 February to 11 March 2026
Exam ModeOffline (Pen & Paper)
Exam Date21 June 2026, 02:00 PM to 05:00 PM
City Slip Status1st week of June 2026
Fee Refund Dates22 May to 27 May 2026
Official Websiteneet.nta.nic.in

NEET UG 2026 Fee Refund Form Latest News

नीट यूजी की 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है और अब नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जा रहा है लेकिन अब एनटीए नीट यूजी परीक्षा का पूरा खर्च खुद उठा रहा है इसलिए अब सभी 23 लाख विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क वापस किया जा रहा है इसके लिए अभ्यर्थियों को नीट यूजी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा अभ्यर्थियों को अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स सही से अपडेट करनी होगी जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन फीस रिफंड की जा सके।

अभ्यर्थियों को पोर्टल पर जाकर अपनी बैंक डिटेल्स सही से भरनी होगी जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर एवं बैंक का नाम देना होगा अभ्यर्थी चाहे तो एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं सभी जानकारी सही से भरने के बाद अभ्यर्थियों के बैंक खाते में फीस रिफंड कर दी जाएगी आपको बता दें कि आधिकारिक पोर्टल पर बैंक अकाउंट्स डिटेल्स भरने का समय 22 मई से लेकर 27 मई 2026 को रात्रि 11:50 तक ही दिया गया है इसी समय सीमा के भीतर अभ्यर्थियों को अपना विवरण ऑनलाइन भरना होगा।

NEET UG 2026 Fee Refund Form Important Dates

EventDate
Refund Form Start Date22 May 2026
Last Date27 May 2026 (11:50 PM)

NEET UG 2026 Fee Refund के लिए जरूरी जानकारी

अभ्यर्थियों को नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके निम्नलिखित जानकारी सही से भरनी होगी-

Required DetailsDescription
Account Holder NameName as per bank records
IFSC CodeBank branch IFSC code
Account NumberActive bank account number
Bank NameName of the bank
Cancelled ChequeOptional scanned copy upload

How to Apply NEET UG 2026 Fee Refund Form

  • सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में फीस रिफंड विंडो फॉर नीट यूजी 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरकर लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी बैंक डिटेल्स सेक्शन पर जाना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अकाउंट होल्डर नेम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर, बैंक का नाम सभी जानकारी सावधानी पूर्वक सही-सही भर देनी है एवं सबमिट कर देना है।

NEET UG 2026 Fee Refund Form Important Links

NEET UG 2026 Fee Refund Form ApplyClick Here
NEET UG 2026 Fee Refund Form Official NoticeClick Here
Official Websiteneet.nta.nic.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram