DSSC Recruitment 2026: डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में 10वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

DSSC Recruitment 2026: डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में वर्ष 2026 के लिए सिविलियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है यह भर्ती भारतीय सेना के सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों में से एक में काम करने के लिए शानदार मौका हैं अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होगा डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती के लिए आवेदन 23 मई से लेकर 12 जून 2026 तक भरे जा सकते हैं।

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी ब्लॉक लेटर में भरनी होगी आवेदन फॉर्म में हस्तलिखित गलतियां या अधूरी जानकारी होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा अभ्यर्थी को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा एक ही फॉर्म में कई पदों का उल्लेख करने पर आवेदन निरस्त हो जाएगा।

DSSC Recruitment 2026
DSSC Recruitment 2026

DSSC Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationDefence Services Staff College (DSSC)
Post NameLDC, MTS, Driver, Steno, etc.
Vacancies78 Posts
Salary/ Pay ScaleVaries according to the posts
Job LocationTamil Nadu
CategoryDSSC Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date23 May to 12 June 2026
Official Websiteids.nic.in

DSSC Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
Application Start Date23 May 2026
Application Last Date12 June 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कुल 78 पदों के लिए जारी किया गया है इसमें पोस्ट के अनुसार पदों की संख्या यहां टेबल में उपलब्ध करवा दी गई है जिससे अभ्यर्थी देख सकते हैं कि किस पोस्ट के कितने पद रखे गए हैं जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की योग्यता रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो अभ्यर्थी को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरना होगा प्रत्येक आवेदन के साथ अलग से सभी आवश्यक दस्तावेज और पृथक से ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा।

क्रम संख्यापद का नामकुल पद
1.1लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)04
1.2सिविलियन मोटर ड्राइवर (Ordinary Grade)05
1.3मल्टी टास्किंग स्टाफ (Office & Training)13
1.4स्टेनोग्राफर ग्रेड II05
1.5सुपरवाइजर (नेटवर्किंग)01
1.6नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर04
1.7हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर04
1.8लाइनमैन (Lineman)02
1.9बोट बिल्डर (Boat Builder)01
1.10टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर)01

DSSC Recruitment 2026 Application Fee

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा।

CategoryFees
All CategoryRs. 100/-
Mode of PaymentDemand Draft (DD) in favour of DSSC Direct Recruitment 2026, payable at Canara Bank, DSSC Branch (Code 16239)

DSSC Recruitment 2026 Age Limit

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में मल्टी टास्किंग स्टाफ और टेक्निकल अटेंडेंट के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक रखी गई है जबकि अन्य सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

Age Relaxation

  • ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • सामान्य श्रेणी के दिव्यांगजन को 10 वर्ष, ओबीसी को 13 वर्ष एवं एससी एसटी दिव्यांग अभ्यर्थियों को 15 वर्ष की छूट दी गई है।
  • सामान्य श्रेणी के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 40 वर्ष आयु की छूट जबकि एससी एसटी को 45 वर्ष आयु तक की छूट दी गई है।
  • एक्स सर्विसमैन को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।

DSSC Recruitment 2026 Educational Qualification

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता की जानकारी इस प्रकार है

पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यतातकनीकी कौशल / प्रमाणपत्र / अनुभव
1. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)12वीं पासकंप्यूटर पर टाइपिंग इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (समय: 10 मिनट)।
2. सिविलियन मोटर ड्राइवर12वीं पासभारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में भारी वाहन चलाने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव
3. मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)10वीं पासइसमें साफ-सफाई, बागवानी और सामान उठाने जैसे शारीरिक श्रम वाले कार्य शामिल हैं।
4. स्टेनोग्राफर ग्रेड II12वीं पासश्रुतलेख (Dictation): 10 मिनट में 80 शब्द प्रति मिनट की गति।
अनुवाद (Transcription): कंप्यूटर पर इंग्लिश के लिए 50 मिनट या हिंदी के लिए 65 मिनट।
5. सुपरवाइजर (नेटवर्किंग)• इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में B.E. / B.Tech अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन MCA / M.Sc CS / M.Sc IT में मास्टर डिग्री।नेटवर्क सिस्टम और कॉर्पोरेट सर्वर प्रबंधन में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव
6. नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर12वीं पास अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में BCA डिग्री• नेटवर्किंग में डिप्लोमा (यदि 12वीं पास हैं)।
CCNA और CCNP का वैध सर्टिफ़िकेट होना अनिवार्य है।
• नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन में 2 वर्ष का अनुभव
7. हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर12वीं पास अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में BCA डिग्री• कंप्यूटर हार्डवेयर में एडवांस डिप्लोमा (यदि 12वीं पास हैं)।
VLSI में सर्टिफ़िकेशन होना अनिवार्य है।
• हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेशन में 2 वर्ष का अनुभव
8. लाइनमैन (Lineman)12वीं पासऑप्टिकल फाइबर केबल लाइन मैनेजमेंट में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव
9. बोट बिल्डर (Boat Builder)12वीं पासएफआरपी (FRP) नावों की मरम्मत में 2 वर्ष का अनुभव अथवा मरीन फिटर में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) अथवा नौसेना/तटरक्षक बल में शिपराइट/हल आर्टिफिसर का अनुभव।
10. टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग)10वीं पासप्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर के रूप में 1 वर्ष का अनुभव

DSSC Recruitment 2026 Selection Process

डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज भर्ती 2026 में पहले अभ्यर्थियों को न्यूनतम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद केवल सीमित अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर अगले चरण कौशल या शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा फिर दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा।

DSSC Recruitment 2026 Exam Pattern

लिखित परीक्षा का आयोजन केवल DSSC, वेलिंगटन, तमिलनाडु के परिसर में ही किया जाएगा प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा इस प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं स्तर का होगा इस लिखित परीक्षा में निम्नलिखित पांच विषयों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

  1. जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग (सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति)
  2. न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड (अंकगणित और संख्यात्मक योग्यता)
  3. जनरल इंग्लिश (सामान्य अंग्रेजी)
  4. जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान और समसामयिकी)
  5. ट्रेड स्पेसिफिक (जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसके कार्य या तकनीकी क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट प्रश्न)

DSSC Recruitment 2026 Salary

पद का नामपे मैट्रिक्स और स्तर (7th CPC)
लोअर डिवीजन क्लर्क & सिविलियन मोटर ड्राइवर & बोट बिल्डर (Boat Builder)लेवल 2 (₹19,900 से ₹63,200)
मल्टी टास्किंग स्टाफ & टेक्निकल अटेंडेंट (प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर)लेवल 1 (₹18,000 से ₹56,900)
स्टेनोग्राफर ग्रेड II & लाइनमैनलेवल 4 (₹25,500 से ₹81,100)
सुपरवाइजर (नेटवर्किंग), नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर & हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटरलेवल 5 (₹29,200 से ₹92,300)

How to Apply DSSC Recruitment 2026

  • सबसे पहले डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को कंप्यूटर पर केवल Adobe Reader सॉफ्टवेयर में खोलें।
  • पूरे आवेदन फॉर्म को अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में टाइप करना है आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • फिर आवेदन फॉर्म का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट निकाल लें फिर निर्धारित स्थान पर अपनी नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाये और हस्ताक्षर करें।
  • इसके बाद आपको नोटिफिकेशन में दिए अनुसार डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है और फिर इस आवेदन पत्र के साथ सुरक्षित रूप से संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र के साथ एक खाली लिफाफा जिस पर अभ्यर्थी का स्वयं पूरा नाम, पत्र व्यवहार का पता और मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखा हो और 56 रुपए का डाक टिकट लगा हुआ हो।
  • आवेदन पत्र के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति भी लगानी होगी।
  • ध्यान रहे की एक से अधिक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा और अलग से सभी दस्तावेज और पृथक ₹100 का डिमांड ड्राफ्ट भी लगेगा।
  • इसके बाद इन्हें नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित प्रारूप में उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर दिए गए पते पर भेज दें।
  • “APPLICATION FOR THE POST OF ___” (खाली स्थान पर उस पद का नाम लिखें जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं।

लिफाफे पर भेजने का पता बिल्कुल सटीक और स्पष्ट अक्षरों में इस प्रकार लिखें:
To,
The Commandant,
Defence Services Staff College,Wellington (Nilgiris) – 643 231,
Tamil Nadu.

DSSC Recruitment 2026 Important Links

Start DSSC Recruitment 2026 form23 May 2026
Last Date Offline Application form12 June 2026
Application formApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteids.nic.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram