Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट अपडेट यहां से चेक करें

Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी यानी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 20 मई 2026 को दो पारियों में किया गया था जिसकी फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है और ओएमआर शीट के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है राजस्थान बीएसटीसी के विद्यार्थी भी अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा हालांकि रिजल्ट डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए इस बार 605242 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन प्रथम पारी में 248270 अभ्यर्थी और दूसरी पारी में 284879 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए थे आपको बता दे कि इस बार राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थियों में काफी उत्साह था इस बार कुल 6 लाख आवेदन में से 411619 आवेदक महिलाएं थी राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद विद्यार्थी उत्सुकता से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Rajasthan BSTC Result 2026

Rajasthan BSTC Result 2026 Overview

परीक्षा का नामप्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य/संस्कृत)
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र2026-27
अधिसूचना संख्या01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि2 दिसंबर 2025
आवेदन अंतिम तिथि2 अप्रैल 2026
योग्यता12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथि20 मई 2026
एडमिट कार्ड रिलीज डेट14 मई 2026
परीक्षा का समय1st Shift: 9:00 AM to 12:00 PM; 2nd Shift: 2:30 PM to 5:30 PM
फाइनल आंसर की30 May 2026
रिजल्ट डेटजून के अंतिम सप्ताह में
अधिकृत वेबसाइटpredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Result 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई को राजस्थान में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया था इसमें प्रथम पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रखी गई थी आपको बता दे कि इस बार 605242 आवेदन में से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या केवल 193589 ही है डीएलएड के बाद लेवल 1 का शिक्षक बने के लिए महिलाओं में खास रुचि दिख रही है।

राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 24 मई को जारी की गई थी और फिर फाइनल आंसर की 30 मई 2026 को जारी कर दी गई है राजस्थान बीएसटीसी फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब इसी के आधार पर रिजल्ट जारी किया जा रहा है राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह राजस्थान डीएलएड कोर्स राजस्थान में लेवल प्रथम का शिक्षक बनने के लिए जरूरी होता है राजस्थान में डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्री डीएलएड परीक्षा क्वालीफाई करनी होती है राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाता है यानी प्री डीएलएड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थी को अपना नजदीकी एवं पसंदीदा कॉलेज मिलने का चांस बढ़ जाता है।

Rajasthan BSTC Pre deled Counselling 2026

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग नोटिस अलग से जारी किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी को दी गई तिथियां के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा इसके बाद अभ्यर्थियों के बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों एवं भरी गई काउंसलिंग चॉइस या जानकारी के आधार पर कॉलेज का अलॉटमेंट किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय सीमा में फीस जमा करवा कर संबंधित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्टिंग करनी होगी।

राजस्थान बीएसटीसी में इस वर्ष सामान्य वर्ग की कट ऑफ 430 अंक के आसपास रह सकती है जबकि ओबीसी की 410 अंक के पास रह सकती है वही एससी एसटी की कट ऑफ 375 अंक के आसपास रह सकती है इस वर्ष महिलाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण महिला पुरुष की कट ऑफ में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा अभ्यर्थी को समय-समय पर राजस्थान बीएसटीसी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।

How to Check Rajasthan BSTC Result 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना है।
  • फिर आपको होम पेज पर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 चेक करने का पेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना है।
  • जिससे अभ्यर्थी का राजस्थान बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब विद्यार्थी को अपना रिजल्ट चेक कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Rajasthan BSTC Result 2026 Important Links

Rajasthan BSTC Result Date 2026Last week June 2026 (tentative)
Rajasthan BSTC Result 2026 CheckUpdate Soon
Official Websitepredeledraj2026.com

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram