Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: इंडियन नेवी अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती 2026 का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके लिए केवल अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ही आवेदन मांगे गए हैं इसमें योग्य अभ्यर्थियों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 5 जून से लेकर 29 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

जो अभ्यर्थी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनकर देश की संप्रभुता की रक्षा करना चाहते हैं उनके लिए बेहतरीन मौका है इसमें दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा वाले पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ध्यान रहे की इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक है इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अविवाहित होने का प्रमाणपत्र देना होगा अग्निवीरों को भारतीय नौसेना में अगले 4 साल के पूरे कार्यकाल के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Navy
Post NameAgniveer (Apprentice)
Advt No.01/2027 & 02/2027
VacanciesTo be decided based on service requirement
GenderUnmarried Male Candidates
Job LocationAll India
CategoryIndian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date5 June to 29 June 2026
Official Websitejoinindiannavy.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 01/2026 और 02/2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 5 जून से लेकर 29 जून 2026 तक भरे जाएंगे इसके बाद में आवेदन फार्म में संशोधन की तिथि 9 जुलाई 2026 रखी गई है इसके बाद स्टेज 1 एग्जाम अगस्त में और रिजल्ट सितंबर में जारी कर दिया जाएगा इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां टेबल में दी गई है।

EventDate
Notification Release Date2 June 2026
Application Start Date05 June 2026
Last Date to Apply29 June 2026
Correction Window09 July 2026
Stage-I INETAugust 2026
Stage-I ResultEnd August 2026 / Early September 2026
Shortlisting & Call Letters for 01/2027 BatchSeptember 2026
Stage-II for 01/2027 BatchOctober 2026
Induction at Chilka for 01/2027 BatchDecember 2026
Shortlisting & Call Letters for 02/2027 BatchFebruary 2027
Stage-II for 02/2027 BatchMarch 2027
Induction at Chilka for 02/2027 BatchMay 2027

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए और 18% जीएसटी रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryFee
All Candidates₹550 + 18% GST

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 में बैच के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है।

  • अग्निवीर अप्रेंटिस 01/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए इसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं।
  • अग्निवीर अप्रेंटिस 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए इसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं।
  • विशेष नोट: जो अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच जन्मे हैं वह INET 2/2026 के लिए आवेदन करने के पात्र है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदकों का चयन इंडियन नेवी एंट्रेंस एग्जाम, फिर राज्यवार शॉर्टलिस्ट, फिजिकल परीक्षा एवं स्टेज-2 लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

  • Stage-I: Indian Navy Entrance Test (INET 2/2026)
  • Shortlisting based on INET merit
  • Physical Fitness Test (PFT)
  • Stage-II Written Examination
  • Recruitment Medical Examination
  • Preparation of State-wise Merit List
  • Final Medical Formalities at INS Chilka

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

Stage-I INET (Indian Navy Entrance Test):

  • सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम देना होगा।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • यह पेपर 100 अंकों का होगा और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा।
  • इसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक रखी गई है और अभ्यर्थियों को कुल 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • इस परीक्षा में अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता, विज्ञान, गणित एवं डिप्लोमा (ट्रेड विशिष्ट) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को सभी करो में अलग-अलग और कुल मिलाकर पास होना अनिवार्य है।

Stage-II (PFT, Written Examination & Recruitment Medical)

स्टेज प्रथम परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को राज्यवार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT): स्टेज-II में शामिल होने के लिए PFT पास करना अनिवार्य है।

  • 1.6 किलोमीटर की दौड़: 06 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • उठक-बैठक (Squats): 20 बार।
  • पुश-अप्स (Push-ups): 15 बार।
  • सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups): 15 बार।

स्टेज-II लिखित परीक्षा: जो उम्मीदवार PFT पास करेंगे, केवल वही इस परीक्षा में बैठेंगे। इसका पैटर्न भी INET की तरह ही 100 प्रश्नों और 1 घंटे की अवधि का होगा।

मेडिकल परीक्षण: PFT और लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का भर्ती मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

  • न्यूनतम ऊँचाई: 157 सेमी
  • बिना चश्मे के दृष्टि 6/12, 6/12 और चश्मे के साथ (Corrected) 6/6, 6/6 होनी चाहिए। कलर परसेप्शन ‘CP PASS’ होना अनिवार्य है।
  • शरीर पर स्थायी टैटू केवल अग्रभाग के आंतरिक हिस्से (कोहनी के अंदर से कलाई तक) और हथेली के पीछे वाले हिस्से पर ही मान्य हैं।
  • कानों की सफाई, दांतों की टार्टर साफ करवाकर आएं।

How to Apply Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को भारतीय नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता से सुनिश्चित करनी है।
  • इसके बाद रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • इसके बाद लॉगिन करना है एवं अप्लाई लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को भरना है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान कर रहा है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद एक बार अच्छे से चेक करना है एवं फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है और भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभाल कर रख लेना है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 form5 June 2026
Last Date Online Application form29 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitejoinindiannavy.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram