Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027: इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए नोटिफिकेशन जारी

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027: इंडियन नेवी ने 10+2 बीटेक कैडट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिन अभ्यर्थियों के पास 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट है वह इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए आवेदन 29 मई से लेकर 18 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

इंडियन नेवी ने 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम के अंतर्गत जनवरी 2027 बैच के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए हैं जो अभ्यर्थी स्थाई कमीशन के साथ इंडियन नेवी की तकनीकी शाखाओं में अधिकारी बनना चाहते हैं ऐसे अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल में 4 वर्षीय बीटेक कोर्स करवाया जाएगा इस कोर्स को पूरा करने के बाद स्थाई कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में नौसेना की तकनीकी शाखों में नियुक्ति दी जाएगी।

इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए चयनित अभ्यर्थियों को किताबें, पढ़ने की सामग्री, वस्त्र, भोजन सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी 4 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक की डिग्री मिलेगी और अभ्यर्थियों को बीटेक की पढ़ाई के साथ-साथ भारतीय नौसेना में स्थाई कमीशन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Overview

Recruitment OrganizationIndian Navy
Course Name10+2 (B.Tech) Cadet Entry Scheme
Vacancies60
Type of CommissionPermanent Commission
Course LocationIndian Naval Academy, Ezhimala
CategoryIndian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027
Mode of ApplyOnline
Application form filling date29 May to 18 June 2026
Official Websitejoinindiannavy.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date29 May 2026
Application Last Date18 June 2026
SSB Interview ScheduleFrom Sep 2026 onwards
Course CommencingJanuary 2027

Vacancy Details (पदों का विवरण)

  • इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए कुल 60 सीटें रखी गई है।
  • पहली शाखा मैकेनिकल इंजीनियर में कुल 30 पद हैं।
  • दूसरी शाखा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में भी 30 पद हैं।
  • दोनों शाखों के लिए अविवाहित महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं लेकिन महिलाओं के लिए अधिकतम 8 सीटें आरक्षित हैं।
  • प्रत्येक शाखा में अधिकतम चार-चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Application Fee

इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Age Limit

इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए अभ्यर्थी की आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2007 से 1 जनवरी 2010 के मध्य होना चाहिए इसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल की गई हैं।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Educational Qualification

  • इंडियन नेवी 10+2 बीटेक कैडेट स्कीम जनवरी 2027 बैच के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित विषय के साथ न्यूनतम 70% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
  • अभ्यर्थी JEE मेंस 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है नौसेना मुख्यालय द्वारा सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के लिए कॉल-अप, NTA द्वारा प्रकाशित जेईई मेंस ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट 2026 के आधार पर ही जारी किया जाएगा।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Selection Process

  • अभ्यर्थियों को सबसे पहले JEE मेंस 2026 कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर आवेदन फॉर्म की शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयनित किया जाएगा।
  • शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन सितंबर 2026 में बेंगलुरु, भोपाल, कोलकाता और विशाखापट्टनम में किया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट SSB में प्राप्त अंकों एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की जाएगी फिर पुलिस वेरिफिकेशन एवं चरित्र सत्यापन होगा।

How to Apply Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को अपने ईमेल और मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन पूरा करना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में ही अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 Important Links

Start Indian Navy 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme Jan 2027 form29 May 2026
Last Date Online Application form18 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websitejoinindiannavy.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram