RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती का 1719 पदों पर बिना परीक्षा नोटिफिकेशन जारी

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर ने राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों और तालुका विधिक सेवा समितियों के लिए पैनल अधिवक्ताओं के पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती के लिए आवेदन 30 मई से लेकर 15 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न लोक कल्याणकारी विधिक योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करने के लिए योग्य वकीलों से आवेदन मांगे गए हैं पैनल अधिवक्ता वे अधिवक्ता होते हैं जिन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चयनित कर अधिकृत किया जाता है यह अधिवक्ता आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित, महिलाओं, बच्चों, एससी एसटी एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करते हैं इसमें चयनित अधिवक्ताओं को विभिन्न न्यायालयों में कानूनी सहायता मामलों की पैरवी का दायित्व दिया जाता है।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan State Legal Services Authority (RSLSA)
Post NamePanel Advocate
Advt No.F 2(137)/2025/RALSA/P.A./DS-I/363
Vacancies1719 Posts
Job LocationRajasthan
CategoryRSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling date30 May to 15 June 2026
Official Websiterajasthan.nalsa.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

यदि आप राजस्थान के किसी भी न्यायालय, अधिकरण में वकालत कर रहे हैं और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को न्याय दिलाने में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती में पैनल लॉयर के लिए आवेदन फॉर्म 30 मई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

EventDate
Application Start Date30 May 2026
Application Last Date15 June 2026
Merit ListTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में पैनल वकील भर्ती में कुल पदों की संख्या 1719 रखी गई है इसमें मुख्यालय तालुका एवं नवीन कोर्ट में पैनल लॉयर की संख्या 1650 एवं किशोर न्याय बोर्ड पैनल में एडवोकेट्स की संख्या 69 रखी गई है यहां पर हम प्रत्येक जिले के किशोर न्याय बोर्ड के पदों की संख्या और उस जिले के मुख्यालय, तालुका एवं नवीन न्यायालयों को मिलाकर कुल कर पैनल अधिवक्ताओं की संख्या टेबल में दर्शा रहे हैं।

क्र. सं.जिला नाम (District Name)किशोर न्याय बोर्ड पैनल पद (No. of JJB Advocates)मुख्यालय, तालुका व नवीन कोर्ट के कुल पद (Total Core Panel Lawyers)
1अजमेर (Ajmer)139
2अलवर (Alwar)252
3बालोतरा (Balotra)336
4बांसवाड़ा (Banswara)221
5बारां (Baran)148
6बाड़मेर (Barmer)225
7ब्यावर (Beawar)124
8भरतपुर (Bharatpur)254
9भीलवाड़ा (Bhilwara)159
10बीकानेर (Bikaner)338
11बूंदी (Bundi)226
12चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh)251
13चुरू (Churu)146
14दौसा (Dausa)137
15डीडवाना (Deedwana)130
16डीग (Deeg)226
17धौलपुर (Dholpur)131
18डूंगरपुर (Dungarpur)227
19श्रीगंगानगर (Ganganagar)262
20हनुमानगढ़ (Hanumangarh)151
21जयपुर जिला (Jaipur District)243
22जयपुर मेट्रो-I (Jaipur Metro-I)345
23जयपुर मेट्रो-II (Jaipur Metro-II)0 (सूची में पृथक अंकित नहीं)49
24जैसलमेर (Jaisalmer)116
25जालौर (Jalore)133
26झालावाड़ (Jhalawar)178
27झुंझुनूं (Jhunjhunu)134
28जोधपुर जिला (Jodhpur District)0 (सूची में पृथक अंकित नहीं)23
29जोधपुर मेट्रो (Jodhpur Metro)350
30करौली (Karauli)145
31खैरथल (Khairthal)123
32कोटा (Kota)435
33कोटपुतली (Kotputli)126
34मेड़ता (Merta)244
35फलोदी (Phalodi)111
36पाली (Pali)249
37प्रतापगढ़ (Pratapgarh)125
38राजसमंद (Rajsamand)239
39सलूंबर (Salumbar)17
40सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)133
41सीकर (Sikar)140
42सिरोही (Sirohi)146
43टोंक (Tonk)135
44उदयपुर (Udaipur)438
कुल योग (Grand Total)691650

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Application Fee

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में पैनल लॉयर पद के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी इस भर्ती के लिए सभी पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Educational Qualification

  • अभ्यर्थी के पास बर काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से कानून (Law) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • आवेदक का बार काउंसिल में एक अधिवक्ता के रूप में वैध पंजीकरण होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास अंतिम तिथि तक कोर्ट में नियमित वकालत करने का न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण भर्ती में पैनल लॉयर के लिए अभ्यर्थियों का चयन अनुभव, अदालती रिकॉर्ड, योग्यता एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

  • सबसे पहले अभ्यर्थी के आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • नवीन पैनल तैयार करते समय अधिवक्ता की अदालती क्षमता, सत्यनिष्ठा, उपयुक्तता और वकालत के अनुभव को विशेष ध्यान में रखा जाएगा।
  • जिला स्तर पर जिला न्यायवादी या राजकीय अधिवक्ता और नियमानुसार गठित मॉनीटरी एवं परामर्शदात्री समिति के परामर्श से पैनल तैयार किया जाएगा।
  • तालुका स्तर पर राजकीय अधिवक्ता एवं नियमानुसार गठित मॉनीटरी एवं परामर्शदात्री समिति के परामर्श से चयन होगा।
  • फिर चयनित अधिवक्ताओं के नाम की सूची 5 जुलाई 2026 तक राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी ताकि माननीय कार्यकारी अध्यक्ष महोदय से अंतिम अनुमोदन प्राप्त किया जा सके।

How to Apply RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026

  • सबसे पहले राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.nalsa.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरी तरीके से देख लेना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव की जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो प्रति लगानी है और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाये एवं सही जगह पर सिग्नेचर करें।
  • इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर डाक के माध्यम से जमा कर दे अथवा स्वयं व्यक्तिगत जाकर जमा कर दें।
  • ध्यान रहे कंप्लीट आवेदन फॉर्म निर्धारित प्रारूप में जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 को श्याम 5:00 बजे तक है।

RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 Important Links

Start RSLSA Panel Lawyer Recruitment 2026 form30 May 2026
Last Date Offline Application form15 June 2026
Application formClick Here
Official NotificationDownload here
Official Websiterajasthan.nalsa.gov.in

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram