Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना का नोटिफिकेशन जारी, देखिए संपूर्ण जानकारी

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026: राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 का नोटिफिकेशन आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा जारी कर दिया है इसमें विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में अध्यापन कार्य कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन 15 जून से लेकर 20 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

जिन राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान में रिक्त पद चल रहे हैं वहां पर अध्यापन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विषय विशेषज्ञों और अनुभवी व्यक्तियों को लगाया जाएगा इसमें गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगने वाले शिक्षक पूर्ण रूप से अस्थाई रहेंगे राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत विषय विशेषज्ञों, योग्य शिक्षकों एवं अनुभवी अभ्यर्थियों को अतिथि संकाय के रूप में नियुक्त किया जाएगा राजस्थान विद्या संबल योजना की चयन प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Overview

Recruitment OrganizationRajasthan Vidya Sambal Yojana 2026
Post NameAssistant Professor (Various Subjects)
Advt No.Guest Faculty 2026
Academic session2026-27
Salary/ Pay ScaleRs. 800 Per Hour
Job LocationGovernment Colleges in Rajasthan
CategoryRajasthan Guest Faculty Teacher 2026
Mode of ApplyOffline
Application form filling dateJune to 20 June 2026
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

राजस्थान सरकार द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग में सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकेल्टी के रूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं इसमें राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे और ऑफलाइन मोड में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक रखी गई है इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच कर पैनल का अनुमोदन किये जाने की तिथि 30 जून 2026 तक रखी गई है इसके बाद संबंधित महाविद्यालय द्वारा गेस्ट फैकल्टी को आवश्यकता अनुसार आमंत्रित किया जाएगा।

गतिविधिनिर्धारित तिथि
विज्ञप्ति जारी होने की तिथि11 जून 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि15 जून 2026
आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि20 जून 2026 (शनिवार), सायंकाल 05:00 बजे तक
आवेदन पत्रों की जाँच और पैनल का अनुमोदन30 जून 2026 तक
महाविद्यालयों द्वारा गेस्ट फैकल्टी आमंत्रणआवश्यकतानुसार (सत्र जुलाई 2026 से)

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Fee

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Age Limit

राजस्थान विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए इसमें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Educational Qualification

राजस्थान विद्या संबल योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NET/ SLET/ SET/ Ph.D होना अनिवार्य है इसमें पीएचडी धारकों और विषय विशेष में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी इसमें राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Selection Process

राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं होगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और इन 100 अंकों का निर्धारण इस तरह से किया जाएगा-

क्र.सं.शैक्षणिक स्तर / योग्यताअंक निर्धारण (स्कोर)
1.स्नातक80% या अधिक = 21 अंक
60% से 80% से कम = 19 अंक
55% से 60% से कम = 16 अंक
45% से 55% से कम = 10 अंक
2.अधिस्नातक80% या अधिक = 25 अंक
60% से 80% से कम = 23 अंक
55% (SC/ST/OBC-NCL/PWD हेतु 50%) से 60% से कम = 20 अंक
3.एम.फिल60% और उससे अधिक = 07 अंक
55% से 60% से कम = 05 अंक
4.पी.एच.डी.एकमुश्त = 25 अंक
5.पात्रता परीक्षाJRF सहित NET = 10 अंक
केवल NET = 08 अंक
SLET / SET = 05 अंक
6.शोध प्रकाशनयूजीसी लिस्टेड या पीयर-रिव्यूड जर्नल में प्रकाशित प्रति शोध पत्र 2 अंक (अधिकतम 06 अंक)
7.शिक्षण / पोस्ट डॉक्टोरल अनुभवप्रति वर्ष 02 अंक (अधिकतम 10 अंक) (1 वर्ष से कम होने पर आनुपातिक रूप से कम होंगे)
8.पुरस्कारअंतर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर (भारत सरकार/मान्यता प्राप्त निकाय) = 03 अंक
राज्य स्तरीय (राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त) = 02 अंक
  • एम.फिल और पी.एच.डी. दोनों हैं: अधिकतम 25 अंक
  • JRF/NET/SET : अधिकतम 10 अंक
  • अवार्ड: अधिकतम 03 अंक ही मान्य होंगे।

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र
  2. स्नातक (UG) के सभी वर्षों की अंकतालिकाएं एवं डिग्री
  3. स्नातकोत्तर (PG) की अंकतालिकाएं एवं डिग्री
  4. NET / JRF / SET / SLET का प्रमाण पत्र
  5. M.Phil / Ph.D. की डिग्री एवं आवश्यक रेगुलेशन प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. मूल निवास प्रमाण पत्र
  8. विशेष योग्यजन होने पर वैध प्रमाण पत्र
  9. शोध प्रकाशन की प्रति (जिसमें ISSN नंबर, जर्नल का नाम स्पष्ट हो)
  10. शिक्षण अनुभव या पोस्ट-डॉक्टोरल अनुभव का ठोस प्रमाण पत्र
  11. राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय पुरस्कार का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  12. आधार कार्ड की स्पष्ट फोटोकॉपी
  13. निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित शपथ पत्र (Affidavit)

Salary (वेतनमान)

प्रति घंटा / कालांश मानदेयअधिकतम साप्ताहिक घंटेअवधि / कार्य सीमा
₹800/-14 घंटेसेमेस्टर की परीक्षा प्रारम्भ होने / पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम पूर्ण करवाये जाने हेतु निर्धारित अवधि, इनमें से जो भी पहले हो।

How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 का नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है।
  • फिर आवेदन फार्म और शपथ पत्र डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • आवेदन फॉर्म में सबसे ऊपर आवेदित महाविद्यालय और विषय का नाम स्पष्ट अक्षरों में लिखना है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रति साथ में लगानी है।
  • इसके बाद उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Important Links

Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 form15 June 2026
Last Date Offline Application form20 June 2026
Download Application formApplication form
Official NotificationDownload here
Official Websitehte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक है।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

राजस्थान विद्या संबल योजना में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?

इसमें चयनित अभ्यर्थी को प्रति घंटा ₹800 का वेतन दिया जाएगा, जो सप्ताह में अधिकतम 14 घंटे तक होगा।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram