CSIR CEERI Recruitment 2026: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

CSIR CEERI Recruitment 2026: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती का नोटिफिकेशन 22 पदों के लिए जारी कर दिया है इसमें तकनीकी अधिकारी के लिए 8 पद और टेक्नीशियन के लिए 14 पद रखे गए हैं जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती के लिए आवेदन 21 मई से लेकर 20 जून 2026 तक भरे जाएंगे।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान पिलानी द्वारा टेक्निकल ऑफीसर और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती की जा रही है इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पिलानी, जयपुर और चेन्नई केंद्रों पर नियुक्ति दी जाएगी जो अभ्यर्थी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और रोमांचक कैरियर बनाना चाहते हैं वह इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती की योग्यता, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

CSIR CEERI Recruitment 2026

CSIR CEERI Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationCSIR-Central Electronics Engineering Research Institute
Post NameTechnical Officer and Technician
Advt No.01/2026
Vacancies22 Posts
Job LocationPilani, Jaipur & Chennai
CategoryCEERI Technical Officer & Technician Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date21 May to 20 June 2026
Official Websiteceeri.res.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Application Start Date21 May 2026
Application Last Date20 June 2026
Exam DateTo be notified

Vacancy Details (पदों का विवरण)

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 को सुबह 10:00 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है इसके अलावा इस भर्ती में आयु सीमा, योग्यता और अनुभव की गणना 20 जून 2026 के आधार पर ही की जाएगी इसमें तकनीकी अधिकारी के 8 पद और टेक्नीशियन के 14 पद रखे गए हैं।

Technical Officer

  • कुल पद – 08
  • अनारक्षित (UR) – 06
  • EWS – 01
  • SC – 01

Technician (1)

  • कुल पद – 14
  • UR – 06
  • EWS – 03
  • SC – 02
  • ST – 03

CSIR CEERI Recruitment 2026 Application Fee

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है इसमें प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक एवं सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹500/-
SC / ST / PwBD / Women / Ex-ServicemenExempted
Payment ModeOnline

CSIR CEERI Recruitment 2026 Age Limit

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती 2026 में टेक्निकल ऑफीसर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है जबकि टेक्नीशियन पद के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Age Relaxation

  • SC/ST – 5 वर्ष
  • PwBD – 10 वर्ष (OBC को 13 वर्ष और SC/ST को 15 वर्ष की छूट)
  • विभागीय कर्मचारी – 5 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक – नियमानुसार
  • विधवा/तलाकशुदा महिलाएं/ न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं– अधिकतम 35 वर्ष तक (SC/ST श्रेणी की महिलाओं को 40 वर्ष तक)

CSIR CEERI Recruitment 2026 Educational Qualification

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती 2026 में अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और अनुभव होना चाहिए।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Selection Process

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती 2026 में आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग के बाद ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा यह केवल क्वालीफाई प्रकृति का होगा ट्रेड टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें तीन पेपर आयोजित किए जाएंगे प्रथम पेपर क्वालीफाई नेचर का होगा और मेरिट लिस्ट दूसरे एवं तीसरे पेपर में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी अंत में दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल होगा।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Exam Pattern

Technical Officer का परीक्षा पैटर्न

तकनीकी अधिकारी परीक्षा में अंग्रेजी भाषा के प्रश्नों को छोड़कर प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों में तैयार किया जाएगा परीक्षा का लेवल स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर का होगा इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 200 और समय 3 घंटे का मिलेगा प्रथम प्रश्न पत्र में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी जबकि दूसरे और तीसरे प्रश्न पत्र में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
पेपर-Iमानसिक क्षमता परीक्षा501001 घंटा
पेपर-IIसामान्य जागरूकता
अंग्रेजी भाषा
25
25
75
75
30 मिनट
Paper-IIIसंबंधित विषय10030090 मिनट

Technician – 1 का परीक्षा पैटर्न

टेक्नीशियन में पेपर का लेवल 10वीं या 12वीं या आईटीआई लेवल का होगा इसमें प्रश्नों की संख्या 150 रखी गई है और समय 2 घंटे 30 मिनट का मिलेगा इसमें भी पहले पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और दूसरे तीसरे पेपर में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग रखी गई है।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
पेपर-Iमानसिक क्षमता परीक्षा501001 घंटा
पेपर-IIसामान्य जागरूकता
अंग्रेजी भाषा
25
25
75
75
30 मिनट
Paper-IIIसंबंधित विषय501501 घंटा

Salary (वेतनमान)

  • Technical Officer: पे लेवल – 7, वेतनमान – ₹44,900 से ₹1,42,400
  • Technician (1): पे लेवल – 2, वेतनमान – ₹19,900 से ₹63,200

How to Apply CSIR CEERI Recruitment 2026

  • सबसे पहले केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ceeri.res.in पर जाना है।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में जाकर CSIR CEERI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • फिर अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अनुभव सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

CSIR CEERI Recruitment 2026 Important Links

Start CSIR CEERI Recruitment 2026 form21 May 2026
Last Date Online Application form20 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Official Websiteceeri.res.in

CSIR CEERI Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है:

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है।

CSIR CEERI Recruitment 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram