IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, बिना परीक्षा होगा चयन

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए सभी भारतीय नागरिक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई से लेकर 12 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें अटेंडेंट, ऑपरेटर, फीटर, विभिन्न टेक्नीशियन, सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पद शामिल है इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी अभ्यर्थियों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसमें आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationIndian Oil Corporation Limited (IOCL)
UnitPanipat Refinery & Petrochemical Complex
Post NameTrade Apprentice & Technician Apprentice
Advt No.PR/P/Apprentice/60 (2026-27)
Vacancies1450 Posts
Training Period12 to 15 Months
CategoryIOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date14 July to 12 August 2026
Official Websiteiocl.com

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी फिर दस्तावेज सत्यापन 27 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

EventDate
Application Start Date14 July 2026
Application Last Date12 August 2026
Shortlist for Document Verification20 August 2026
Document Verification27 August to 03 September 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिस के 1450 पदों पर भर्ती निकाली गई है इसमें सामान्य वर्ग के 637 पद, ईडब्ल्यूएस के 145 पद, ओबीसी के 392 पद, अनुसूचित जाति के 276 पद रखे गए हैं जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के 58 पद रखे गए हैं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती में ट्रेड वाइज पदों की संख्या यहां उपलब्ध करवा दी है।

कोडट्रेड/डिसिप्लिनप्रशिक्षण अवधिकुल सीटें
101ट्रेड अप्रेंटिस-अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट), डिसिप्लिन-केमिकल12 माह274
102ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर), डिसिप्लिन-मैकेनिकल12 माह314
104टेक्नीशियन अप्रेंटिस, डिसिप्लिन-केमिकल12 माह327
105टेक्नीशियन अप्रेंटिस, डिसिप्लिन-मैकेनिकल12 माह83
106टेक्नीशियन अप्रेंटिस, डिसिप्लिन-इलेक्ट्रिकल12 माह277
107टेक्नीशियन अप्रेंटिस, डिसिप्लिन-इंस्ट्रूमेंटेशन12 माह70
108ट्रेड अप्रेंटिस-सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, पानीपत15 माह21
108ट्रेड अप्रेंटिस-सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, नई दिल्ली15 माह9
109ट्रेड अप्रेंटिस-अकाउंटेंट12 माह2
110ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस)12 माह55
111ट्रेड अप्रेंटिस-डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)12 माह18
कुल1450

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWSRs. 0
SC / ST / PwBD / Women / Ex-ServicemenRs. 0
Payment ModeOnline

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 31 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • Minimum Age = 18 Years
  • Maximum Age = 24 Years
  • Age Limit Calculation: Based on 31 July 2026.

Age Relaxation

श्रेणीऊपरी आयु सीमा में छूट
SC5 वर्ष
OBC (NCL)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
SC श्रेणी के PwBDPwBD की छूट के अतिरिक्त 5 वर्ष
OBC (NCL) श्रेणी के PwBDPwBD की छूट के अतिरिक्त 3 वर्ष

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में शैक्षणिक योग्यता आईटीआई और 12वीं पास से लेकर डिग्री डिप्लोमा तक रखी गई है जिनकी ट्रेड वाइज योग्यता यहां पर टेबल में उपलब्ध करवा दी है।

कोडट्रेड/डिसिप्लिनआवश्यक योग्यता
101अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट)गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ 3 वर्षीय B.Sc.
102फिटरमैट्रिक के साथ न्यूनतम 2 वर्ष की अवधि की फिटर ट्रेड में ITI तथा पास श्रेणी
104टेक्नीशियन-केमिकलकेमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
105टेक्नीशियन-मैकेनिकलमैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
106टेक्नीशियन-इलेक्ट्रिकलइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अथवा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
107टेक्नीशियन-इंस्ट्रूमेंटेशनइंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा
108सेक्रेटेरियल असिस्टेंट3 वर्षीय B.A./B.Sc./B.Com
109अकाउंटेंट3 वर्षीय B.Com
110डाटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर)कक्षा 12वीं उत्तीर्ण
111डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक)कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा ‘Domestic Data Entry Operator’ का स्किल सर्टिफिकेट

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन सभी वर्षों या सेमेस्टर के सभी विषयों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी इसमें अधिक प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा और पहली बार अप्रेंटिसशिप करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा।

  • Merit List
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • Final Selection

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Required Documents

  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं/मैट्रिक प्रमाणपत्र।
  • 12वीं, ITI फिटर, स्नातक अथवा इंजीनियरिंग डिप्लोमा की वर्षवार/सेमेस्टरवार अंकतालिकाएं।
  • संबंधित योग्यता का अंतिम प्रमाणपत्र।
  • पाठ्यक्रम नियमित पूर्णकालिक होने और अच्छे आचरण से संबंधित संस्थान का प्रमाणपत्र।
  • लागू होने पर SC/ST/PwBD/OBC (NCL)/EWS प्रमाणपत्र और निर्धारित घोषणा।
  • कोड 111 के लिए Domestic Data Entry Operator स्किल सर्टिफिकेट।
  • NATS/NAPS पोर्टल पंजीकरण का प्रिंट, जिसमें आवेदक का विवरण हो।
  • अप्रेंटिसशिप की सभी पात्रता शर्तें पूरी करने संबंधी निर्धारित प्रारूप का शपथपत्र।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र।

Salary (वेतनमान)

सेक्रेटेरियल असिस्टेंट कोड 108 का प्रशिक्षण 15 महीने और अन्य ट्रेडों का 12 महीने है। स्टाइपेंड Apprentices Act, Apprentices Rules, 1992 और कॉर्पोरेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिलेगा।

How to Apply IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाना है।
  • इसके बाद IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • इसके बाद NAPS/ NATS आवेदन लिंक पर क्लिक करना है एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Start IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 form14 July 2026
Last Date Online Application form12 August 2026
Apply OnlineApply Online (NATS)
Apply Online (NAPS)
Official NotificationDownload here
Official Websiteiocl.com
More Job Updaterajasthanvacancy.com
Join WhatsApp ChannelJoin Now

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 में कुल कितने पद रखे गए हैं?

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में विभिन्न ट्रेड की कुल 1450 अप्रेंटिस सीटें रखी गई है।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के आवेदन फॉर्म 14 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गए हैं।

IOCL Panipat Refinery Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 12 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक कर सकते हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

इसमें आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर होगी जबकि आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram