Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana: मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹1000 की नई किस्त जारी कर दी है मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजस्थान के किसानों के खातों में धनतेरस के दिन ₹1000 की राशि भेजी गई है यह ₹1000 की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।
राजस्थान के किसानों को 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस के दिन तोहफा मिल गया है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर क्षेत्र के नदबई में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त हस्तानांतरित कर दी है राजस्थान के 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में 717.96 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है।

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| आरंभ वर्ष | 2024 |
| लाभ | ₹3000 की राशि प्रतिवर्ष |
| लाभार्थी | राजस्थान राज्य के पात्र किसान |
| सहायता राशि वितरण | ₹1,000 की राशि बैंक खाते में भेजी |
| नोडल विभाग | राजस्थान सहकारिता विभाग |
| चौथी किस्त जारी होने की तिथि | 18 अक्टूबर 2025 |
| हेल्पलाइन नंबर | 0141-2740045, 2740737 |
| संपर्क सूचना | reg.coop@rajasthan.gov.in |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajsahakar.rajasthan.gov.in |
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Latest News
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर चलाई गई है आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि दी जाती है लेकिन राजस्थान सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर ₹9000 करने की घोषणा की है इसलिए राजस्थान के किसानों को ₹3000 की राशि राजस्थान सरकार द्वारा दी जाती है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत कुल ₹9000 की राशि दी जाएगी इसमें ₹6000 की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेगी जबकि ₹3000 की राशि तीन किस्तों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेगी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ₹1000 की चौथी किस्त 18 अक्टूबर 2025 को जारी कर दी गई है सभी पात्र किसानों के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ
राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 30 जून 2024 को लागू की गई थी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार द्वारा मदद देने का ऐलान किया पिछले वर्ष किसान सम्मान निधि की राशि को ₹2000 बढ़ाया गया था और इस वर्ष इस राशि में ₹1000 की ओर बढ़ोतरी कर दी है यानी किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के किसानों को अब ₹9000 प्रतिवर्ष मिलेंगे इसमें ₹6000 केंद्र सरकार की ओर से मिलेंगे और शेष ₹3000 राज्य सरकार की ओर से मिलेंगे।
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ राजस्थान राज्य के मूल निवासी किसानों को दिया जाएगा इसके लाभार्थी राजस्थान के भूमिहार किसान होने चाहिए राजस्थान के जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को इस योजना का लाभ भी दिया जाएगा अभ्यर्थियों के पास अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, जमीन संबंधी दस्तावेज इत्यादि होने चाहिए।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
- राजस्थान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है इसके लिए आपको कहीं पर भी अलग से जाकर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है उन्हें मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ मिलेगा।
- हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना चाहिए और ईकेवाईसी पूरी होनी चाहिए।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट पर स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अभ्यर्थी को राज-सहकार राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajsahakar.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर सिटीजन कॉर्नर ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर ‘सीएम किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति जाने’ लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना जिला सेलेक्ट करना है और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर सर्च पर क्लिक करना है ध्यान रहे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर पीएम किसान सम्मान निधि वाला ही होगा।
- इसके बाद आपके किसान एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें आप अभी तक जारी की गई सभी किस्तों की जानकारी देख सकते हैं।
Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Important Links
| Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Payment Status | Check from here |
| Official Website | View from here |
