PM SHRI School Recruitment 2026: राजस्थान पीएम श्री स्कूलों में 4332 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है राजस्थान में संचालित पीएम श्री विद्यालयों (पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी मध्य विद्यालयों के अतिरिक्त) में रिक्त पदों के लिए विभाग के पदधारी शिक्षकों एवं कार्मिकों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं जिसके लिए अभ्यर्थी शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं पीएम श्री स्कूल भर्ती 2026 के लिए विभाग के कर्मचारी 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
Post Name
Various Posts
Advt No.
PM SHRI School Recruitment 2026
Vacancies
4332 Posts
Job Location
Rajasthan
Mode of Apply
Online
Application form filling date
29 and 30 April 2026
Official Website
rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
Event
Date
Application Start Date
April 2026
Application Last Date
May 2026
Exam Date
To be notified
Vacancy Details (पदों का विवरण)
राजस्थान में संचालित पीएमश्री विद्यालयों में रिक्त पदों की संख्या पदों के अनुसार यहां पर दी गई है जिनके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इसमें अभ्यर्थियों को पदों के अनुसार ही जिला और विद्यालयों के विकल्प भरने की अधिकतम संख्या भी दी गई है जिसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से चेक करना चाहिए।
क्र. सं.
पदनाम व विषय
अनुमानित रिक्तियां
1
प्राचार्य
99
2
उप प्राचार्य
267
3
प्राध्यापक (विभिन्न विषय)
1788
4
वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय)
1053
5
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक
67
6
शारीरिक शिक्षा अध्यापक
23
7
अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय)
255
8
अध्यापक लेवल-1
243
9
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II
75
10
पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-III
72
11
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक
139
12
बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक
155
13
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक
48
14
प्रयोगशाला सहायक
48
PM SHRI School Recruitment 2026 Important Rules
आवेदक कक्षा 10, कक्षा 12, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड/ बीएसटीसी/ डीएलएड/ बीपीएड/ डीपीएड/ बीलिब/ डीलिब (जो भी लागू हो) सभी परीक्षाएं 60% एवं इससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
यदि आवेदक ने पदस्थापन के लिए किसी भी जिले का विकल्प आवेदन में नहीं भरा है तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन करने हेतु विभाग के पदधारी शिक्षक/ कार्मिक (वर्तमान में माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा में ही कार्यरत) ही पात्र होंगे, अन्य विभाग/ परियोजनाओं में प्रतिनियुक्ति के तहत कार्यरत शिक्षक कार्मिक आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
अभ्यर्थी द्वारा आवेदन अपने मूल पद एवं विषय के अनुसार ही किया जाएगा।
कार्मिक का पदस्थापन उसके मूल पद एवं विषय के अनुसार पीएमश्री विद्यालय में उसी रिक्त पद पर 3 वर्ष के लिए किया जाएगा जो आवश्यकता होने पर दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा।
आवेदक साक्षात्कार के समय ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की दो प्रतियां नियंत्रण अधिकारी से प्रमाणित करवा कर एवं आवेदन पत्र में उल्लेखित की गई योग्यता से संबंधित समस्त मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होंगे।
How to Apply PM SHRI School Recruitment 2026
पीएम श्री स्कूल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर स्टाफ लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा संबंधित पद एवं विषय के आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में व्यक्तिगत विवरण भरे जाने के साथ-साथ पदस्थापना हेतु जिला भरने का विकल्प भी रखा गया है अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके अलावा अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले योग्यता, अनुभव सहित सभी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।