Railway Group D Exam Date 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि घोषित, यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम

Railway Group D Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है रेलवे ग्रुप डी के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2026 से लेकर 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी रेलवे ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी जबकि रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों का आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा अभ्यर्थियों को अपना ओरिजिनल आधार कार्ड तथा ई वेरीफाइड आधार की प्रिंट कॉपी साथ में लानी होगी इसलिए अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने आधार सत्यापन नहीं किया है वह पहले आधार सत्यापन जरूर करवा लें जिस की परीक्षा केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया आसान हो सके।

जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय आधार सत्यापन कर लिया था उनसे भी अनुरोध है की परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित कर ले की UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक स्थिति में होना चाहिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं इसके अलावा रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट नोटिस 2026 यहां पर उपलब्ध करवा दिया है।

Railway Group D Exam Date 2026

Railway Group D Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameGroup-D (Level-1)
Advt No.CEN 09/2025
Vacancies22195 Posts
Salary/ Pay ScaleInitial pay Rs. 18000 + other allowances
Job LocationAll India
CategoryRRB Group D Exam Date 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date31 January to 9 March 2026
CBT Exam Date3 to 21 August 2026
Official Websiteindianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Short Notice Release Date23 December 2025
Application Start Date31 January 2026
Application Last Date9 March 2026
Last date Application fee11 March 2026
Exam Date3 to 21 August 2026
Admit Card4 days before the exam date
Exam City10 days before the exam date

Railway Group D Exam Date 2026 Latest News

रेलवे ग्रुप डी के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 जनवरी से लेकर 9 मार्च 2026 तक भरे गए थे और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च रखी गई थी आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22195 पदों के लिए किया जा रहा है अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद से ही परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे जिससे की परीक्षा तिथि के अनुसार ही अपनी आगे की तैयारी जारी रख सकें।

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अनुसार रेलवे ग्रुप डी भर्ती CEN 09/2025 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा रेलवे ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित परीक्षा तिथि को लेकर आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है इसमें रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

Railway Group D 2026 Vacancy Details

रेलवे जोन का नाम (Railway Zone)कुल पदों की संख्या (Total Vacancies)
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR)974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD)1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI)90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR)1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR)1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI)3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI)1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA)1173
मध्य रेलवे (MUMBAI)1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA)949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD)1012

Railway Group D 2026 Exam Pattern

SubjectQuestionsMarksDuration
General Science252590 minutes
Mathematics2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100
  • इसमें लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • इस परीक्षा में 10वीं कक्षा स्तर के कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का रहेगा।
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा।
  • CBT परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी।
  • सीबीटी एक्जाम के बाद फिजिकल परीक्षा के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी क्योंकि फिजिकल परीक्षा केवल क्वालीफाई नेचर की होगी।
  • सीबीटी एक्जाम में सामान्य और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक जबकि अन्य वर्गों को न्यूनतम 30% अंक लाने होंगे वहीं दिव्यांग को 2% की छूट दी गई है।

How to Check Railway Group D Exam Date 2026

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद रेलवे ग्रुप डी एक्जाम डेट CEN 09/2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा तिथि चेक कर लेनी है और दिए गए सभी दिशा निर्देश देख लेने हैं।

Railway Group D Exam Date 2026 Important Links

Railway Group D Exam Date 20263 August to 21 August 2026
Railway Group D Exam Date NoticeClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in

Railway Group D Exam Date 2026 कब आयोजित होगी?

RRB Group D (CEN 09/2025) के लिए CBT परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।

RRB Group D Exam City Slip कब जारी होगी?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।

RRB Group D Admit Card 2026 कब जारी होगा?

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी होंगे।

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram