Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026: राजस्थान बिजली विभाग भर्ती की एग्जाम सिटी जारी

Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026: राजस्थान बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओर से 19 नवंबर 2026 को अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के जिले की सूचना SMS एवं ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है।

राजस्थान के पाँचों विद्युत निगमों में कनिष्ठ अभियंता-प्रथम के 869 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 29 एवं 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राजस्थान के 12 जिलों में किया जाएगा।

इस भर्ती के एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। इसी दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र का नाम, उसका गूगल लिंक और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती आयोजित करने वाला निगमराजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम
भर्तीराजस्थान के पाँचों विद्युत निगमों में भर्ती
वर्तमान में जारी एग्जाम सिटीकनिष्ठ अभियंता-प्रथम
कनिष्ठ अभियंता के कुल पद869
एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि19 नवंबर 2026
एग्जाम सिटी की सूचना का माध्यमरजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS एवं ईमेल
परीक्षा तिथि29 एवं 30 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि25 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा आयोजन स्थलराजस्थान के 12 जिले

राजस्थान बिजली विभाग एग्जाम सिटी 2026 लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से 19 नवंबर 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार कनिष्ठ अभियंता-प्रथम भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित प्रारंभिक जानकारी भेज दी गई है।

अभ्यर्थी आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त संदेश देखकर पता कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस दिन, किस समय और किस जिले में आयोजित होगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए यात्रा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।

फिलहाल जूनियर इंजीनियर भर्ती की एग्जाम सिटी जारी हुई है। कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय और कनिष्ठ लेखाकार के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की सूचना अलग-अलग तिथियों पर जारी की जाएगी।

राजस्थान बिजली विभाग भर्ती में पदों का विवरण

कनिष्ठ अभियंता-प्रथम भर्ती के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल शाखाओं के कुल 869 पदों पर भर्ती की जा रही है। शाखावार पदों की संख्या निम्नानुसार है:

शाखापदों की संख्या
इलेक्ट्रिकल727
मैकेनिकल110
सिविल32
कुल पद869

इसके अतिरिक्त कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद और कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं। इन तीनों पद समूहों को मिलाकर कुल 2005 पद हैं।

Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

गतिविधितिथि
जूनियर इंजीनियर एग्जाम सिटी की सूचना जारी19 नवंबर 2026
जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड एवं परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी25 नवंबर 2026
जूनियर इंजीनियर ऑनलाइन परीक्षा29 एवं 30 नवंबर 2026
कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय की एग्जाम सिटी की सूचना25 नवंबर 2026
कनिष्ठ लेखाकार की एग्जाम सिटी की सूचना1 जनवरी 2027

राजस्थान बिजली विभाग एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?

राजस्थान बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा सिटी की सूचना अभ्यर्थियों को SMS एवं ईमेल के माध्यम से दी गई है। अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया से अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं:

  1. भर्ती आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS चेक करें।
  2. आवेदन में उपयोग की गई ईमेल आईडी खोलें।
  3. ईमेल के इनबॉक्स में भर्ती परीक्षा से संबंधित संदेश देखें।
  4. इनबॉक्स में ईमेल नहीं मिलने पर Spam और Junk फोल्डर भी चेक करें।
  5. प्राप्त संदेश में अपनी परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का जिला देखें।
  6. परीक्षा की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए संबंधित संदेश या ईमेल का स्क्रीनशॉट रख लें।

यदि सूचना नहीं मिल रही है, तो आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की जाँच करें और संबंधित विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती संबंधी अपडेट देखें।

राजस्थान बिजली विभाग एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होंगे?

राजस्थान बिजली विभाग कनिष्ठ अभियंता-प्रथम भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी पाँचों विद्युत निगमों की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रेस नोट के अनुसार 25 नवंबर को परीक्षा केंद्र का नाम, उसका गूगल लिंक और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।

एग्जाम सिटी की सूचना और एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं। अभी भेजे गए संदेश से परीक्षा तिथि, समय और जिले की जानकारी मिलती है। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी दूसरे चरण में उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान बिजली विभाग एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थी निम्न प्रक्रिया अपनाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. संबंधित विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. भर्ती अथवा Common Recruitment 2026-27 से संबंधित विकल्प पर जाएँ।
  3. कनिष्ठ अभियंता-प्रथम परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. लॉगिन पेज पर माँगी गई जानकारी दर्ज करें।
  5. अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसमें दर्ज विवरण जाँचें।
  6. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंट निकाल लें।

कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ लेखाकार की एग्जाम सिटी कब आएगी?

कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा शहर की जानकारी 25 नवंबर 2026 को दी जाएगी।

वहीं, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों के लिए परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा शहर की सूचना 1 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

इन पदों के अभ्यर्थी अपनी भर्ती से संबंधित निर्धारित तिथि पर प्राप्त सूचना चेक करें। जूनियर इंजीनियर के एडमिट कार्ड जारी होने की 25 नवंबर की तिथि को अन्य पदों के एडमिट कार्ड की तिथि नहीं मानें।

परीक्षा की जानकारी दो चरणों में जारी होगी

विद्युत उत्पादन निगम ने परीक्षा केंद्रों की जानकारी जारी करने में अतिरिक्त गोपनीयता बरतते हुए सूचनाएँ दो चरणों में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

पहला चरण: अभ्यर्थी को परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के जिले की सूचना दी जाएगी। जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थियों को यह जानकारी 19 नवंबर को भेज दी गई है।

दूसरा चरण: परीक्षा केंद्र का नाम, उसका गूगल लिंक और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए यह जानकारी और प्रवेश पत्र 25 नवंबर को उपलब्ध होंगे।

Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026 Important Links

Rajasthan Bijli Vibhag Exam City 2026Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Rajasthan Vacancy WhatsApp चैनल जॉइन करें Rajasthan Vacancy Telegram चैनल जॉइन करें