Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026: राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026: राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 का आयोजन राजस्थान सरकार के जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है इसके साथ ही इसमें SSCI सिक्योरिटी सेक्टर स्किल काउंसिल इंडिया और कमांडेंट रीजनल ट्रेंनिंग सेंटर नीमच का सहयोग है इस कैंप का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 8 मई 2026 तक चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न पंचायत समिति स्तर पर किया जाएगा।

कैंप प्लेसमेंट शिविर का मुख्य उद्देश्य चित्तौड़गढ़ जिले की विभिन्न पंचायत समितियो के स्तर पर जाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है जिससे उन्हें सुरक्षा संबंधी कार्यों में नियुक्त किया जा सके इससे बेरोजगारी की समस्या कम होगी और स्थानीय युवाओं को उनके ही ब्लॉक स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा इसमें सुपरवाइजर और सुरक्षा जवान के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Overview

इस कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में नौकरी देना है अलग-अलग पंचायत समितियों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाना है इसमें बिना लंबी परीक्षा प्रक्रिया के सीधे फिजिकल और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से नौकरी उपलब्ध कराना है।

Recruitment OrganizationDistrict Employment Office, Chittorgarh
Post NameSupervisor and Security Guard
CompanySSCI (Security Skills Council of India)
Selection ProcessPhysical Exam
LocationChittorgarh
Mode of ApplyOffline, directly at the camp.
Dates for the Camp27 April to 8 May 2026

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Camp Start Date27 April 2026
Camp End Date8 May 2026

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Age Limit

राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Educational Qualification

राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 में सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए जबकि सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी इसमें अभ्यर्थियों का चयन भर्ती स्थल पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए जबकि वजन 56 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए इसके साथ ही अभ्यर्थी फिजिकल फिट शारीरिक स्वास्थ्य होना चाहिए।

How to Apply Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026

राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना है अभ्यर्थी को निर्धारित स्थान पर दिए गए समय और तिथि पर उपस्थित होना है अभ्यर्थी को अपने साथ में सभी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लेकर आना है अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन भर्ती स्थल पर ही किया जाएगा।

भर्ती शिविर 27 अप्रैल से लेकर 8 मई 2026 तक विभिन्न पंचायत समिति कार्यालय परिसर आयोजित किया जाएगा शिविर का समय प्रत्येक दिन सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक रहेगा जिसका विवरण इस प्रकार है।

क्रमस्थान (ब्लॉक)तिथि
1बड़ीसादड़ी27 अप्रैल 2026
2गंगरार28 अप्रैल 2026
3बेगूं29 अप्रैल 2026
4कपासन30 अप्रैल 2026
5डूंगला01 मई 2026
6भदेसर02 मई 2026
7राशमी04 मई 2026
8भैंसरोड़गढ़05 मई 2026
9निम्बाहेड़ा06 मई 2026
10चित्तौड़गढ़7 व 8 मई 2026

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Important Links

Start Rajasthan Camp Placement Recruitment 202627 April 2026
Camp Last Date8 May 2026
Official NotificationDownload here

Leave a Comment

rajasthan-vacancy-whatsapp
Join WhatsApp Join Telegram